Basant Panchami 2026: सफेद रंग भी है मां सरस्वती का प्रिय, फिर क्यों बसंत पंचमी के दिन सिर्फ पीला रंग माना जाता है शुभ?

मां सरस्वती को शुक्लवर्णा कहा जाता है, जिसका अर्थ है सफेद रंग वाली। उनकी साड़ी, उनका आसन, सफेद कमल और उनके गले का हार, सब कुछ सफेद रंग का होता है। क्योंकि सफेद रंग शुद्धता, शांति और सात्विक ज्ञान का प्रतीक है, लेकिन जब बात बसंत पंचमी की आती है, तो पूरी दुनिया पीली नजर आती है। लोग पीले कपड़े पहनते हैं, पीला भोजन बनाते हैं और मां को पीले फूल चढ़ाते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से विस्तार में जानते हैं।
बसंत पंचमी पर पीले रंग की शुभता
बसंत पंचमी का त्योहारठंड के खत्म होने और बसंत ऋतु की शुरूआत को दर्शाता है। इस समय प्रकृति में भी कई सारे बदलाव नजर आते हैं। खेतों में सरसों के फूल खिल जाते हैं, जिससे पूरी धरती पीली चादर ओढ़े हुए दिखाई देती है। आम के पेड़ों पर मंजरियां आ जाती हैं। सूरज की रोशनी और तेज हो जाती है, जिसकी चमक अलग नजर आती है,इसलिए हम भी प्रकृति के साथ तालमेल बिठाने के लिए इस रंग को अपनाते हैं और बसंत पंचमी के दिन इसी रंग का इस्तेमाल करते हैं।
बसंत पंचमी पर पीले रंग होता है ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक
बसंत पंचमी पर पीला रंग ऊर्जा, उत्साह और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। सफेद रंग जहां शांति और मन की एकाग्रता सिखाता है, वहीं पीला रंग लोगों के जीवन में उत्साह को बढ़ाता है। किसी भी चीज को करने के लिए मन खुश होना चाहिए। इसलिए ज्ञान और पढ़ाई में ध्यान लगे। इसलिए सभी लोग पूजा में पीले रंग का इस्तेमाल करें ताकि ऊर्जा सकारात्मक रहे।
यह भी पढ़ें- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को क्यों चढ़ाए जाते हैं पीले फूल? जानें धार्मिक महत्व
बसंत पंचमी पर पीले रंग के इस्तेमाल
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बृहस्पति ग्रह को ज्ञान, बुद्धि और सौभाग्य का स्वामी माना जाता है। बृहस्पति का पसंदीदा रंग पीला है। ऐसे में मां सरस्वती भी विद्या और बुद्धि की देवी हैं, इसलिए बसंत पंचमी पर पीला रंग पहनकर हम गुरु और ज्ञान दोनों का सम्मान करते हैं। इसलिए पूजा में सफेद से ज्यादा पीले रंग का इस्तेमाल किया जाता है।
बसंत पंचमी पर पीले रंग का अर्थ और महत्व के बारे में ज्योतिषाचार्य ने जानकारी दी है। आप भी इसे जरूर पढ़ें, ताकि आप भी इस दिन मां सरस्वती की पूजा में सही रंग का इस्तेमाल कर सके।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik/ Gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।