Mantra Jaap Karne Ke Niyam: मंत्र जाप करना हिन्दू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण और लाभकारी माना गया है। हालांकि मंत्र जाप से जुड़े कुछ नियम भी शास्त्रों में वर्णित हैं। ऐसा कहा जाता है कि मंत्र जपते समय आंखें बंद रखनी चाहिए। खुली आंखों से मंत्र जाप नहीं करना चाहिए। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इसके पीछे कारण।
ऐसा कहा जाता है कि जब हम मंत्र का जाप करते हैं तब मंत्र जाप से निकलने वाली दिव्य ऊर्जा इतनी तीव्र होती है कि हमारा शरीर उसे झेलने में सक्षम नहीं हो पाता है। अगर मंत्र जाप के दौरान हमारी आंखें बंद हों तो इस ऊर्जा को हमारा शरीर एकाग्रता से ग्रहण करने लगता है।
यह भी पढ़ें: Mantra Significance: इन मंत्रों को लिखकर जपने से मिलते हैं कई लाभ, जानें नियम
मंत्र जाप करते समय आंखें खुली रखने से एकाग्रता भंग होती है और मंत्र जाप में बाधा उत्पन्न होती है। इसी कारण से मंत्र जाप हमेशा आंखें बंद करके ही करना चाहिए। मंत्र जप करते समय आंखें बंद करने से एकाग्रता बनी रहती और भगवान में ध्यान लगने लग जाता है।
मंत्र जाप करते समय आंख बंद करने से बाहरी ऊर्जा हमें अपनी तरफ नहीं खींच पाती हैं और हम आतंरिक एवं मानसिक रूप से शांत महसूस करते हैं। मंत्र जाप करते समय आंखें बंद रखने से शरीर के भीतर मौजूद इंद्रियां जागृत होती हैं और आपको भजन का बल मिलता है।
यह भी पढ़ें: Astro Tips: मंत्रों का जाप 108 बार करना ही शुभ क्यों माना जाता है, जानें ज्योतिषीय राय
मंत्र जाप के दौरान आंख बंद करके ध्यान लगाना आसान नहीं होता है क्योंकि मन इधर-उधर भागता है। इसी लिए शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि किसी भी मंत्र के जाप से पहले 'ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्' गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए।
यह मंत्र सर्व साधक मंत्र के रूप में भी जाना जाता है जो व्यक्ति को मंत्र जाप के दौरान ध्यान लगाने में मदद करता है। मंत्र जाप करने के बाद जप आप आंखें खोलते हैं तो आपको सबसे पहले इश्वर को देखते हुए मुंह में पानी की थोड़ी सी बूंदें अवश्य डाल लेनी चाहिए।
अगर आप भी रोजाना मंत्र जाप करते हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्यों आंख बंद करके ही मंत्र जाप करना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।