Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:05 AM IST

शुभ कार्यों में क्यों रखते हैं आम के पत्ते, जानें ज्योतिष महत्व

हिंदू धर्म में वृक्ष को देवी-देवताओं का स्वरूप माना जाता है। इनकी पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में चल रही सभी परेशानियों का अंत हो जाता है। 
Updated:- 2023-10-24, 10:30 IST
Mango Leaves Astrological Significance expert

(mango leaves considered auspicious) सनातन धर्म में सभी पेड़-पौधों का बेहद खास महत्व है। यह जितना पूजा-पाठ के लिए उपयोग किया जाता है, उतना ही हमारे स्वास्थ्य के लिए कारगर साबित होता है। बात करें, आम के पेड़ की, तो उसकी टहनियों से लेकर पत्ते, फल को बहुत शुभ माना जाता है और इसका प्रयोग पूजा में भी किया जाता है। आम की लकड़ी की हवन सामग्री से घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है और आम के फल भगवान को भोग लगाया जाता है।

साथ ही उनके पत्ते भी बेहद शुभ माने जाते हैं। अब ऐसे में शुभ कार्यों में आम के पत्ते ही क्यों रखे जाते हैं। इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि आम के पत्तों का महत्व क्या है। 

जानें क्यों की जाती है आम के पेड़ की पूजा? (Significance of Worshipping Mango Tree)

mango tree

ज्योतिषी के अनुसार आम का पेड़ मंगल का कारक माना जाता है। जिस भी जातक के कुंडली में मंगलदोष (मंगलदोष उपाय)है। उसे आम के पेड़ की पूजा अवश्य करनी चाहिए। इसके अलावा मांगलिक कार्यों में आम के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। आम के पत्तों के बिना पूजा संपन्न नहीं मानी जाती है। 

आम के पत्तों के ज्योतिष महत्व (Astrological Significance of Mango leaves)

Mango Leaves

  • घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाने से घर की नकारात्मक शक्तियां दूर हो सकती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 
  • आम के पत्तों का इस्तेमाल कलश में रखने के लिए भी किया जाता है। और पूजा विधि में जल अर्पित करने के लिए आम के पत्तों को ही रखा जाता है। साथ ही कलश बनाने के लिए नारियल (नारियल के उपाय)पर आम के पत्ते रखना बहुत शुभ माना जाता है। 
  • इसे जरूर पढ़ें - आम के पत्तों से करें ये उपाय, दूर होगी हर बाधा
  • आम के पत्ते का उपयोग यज्ञ की वेदी बनाने के लिए भी किया जाता है।
  • मंडप सजाने के लिए आम के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। इससे सभी देवी-देवताएं प्रसन्न होते हैं। 
  • पूजन विधि में मंत्रोच्चार करने के दौरान आम के पत्तों से आचमन किया जाता है। इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है। इससे व्यक्ति की सभी मनोकामना पूरी हो सकती है। 

इसे जरूर पढ़ें - आम के पत्ते से लेकर लकड़ी तक क्या है हिंदू धर्म में इसका महत्व

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि आम पवनपुत्र हनुमान जी को बहुत पसंद है। इसलिए जहां भी पूजा-पाठ में आम और आम के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। वहां हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम हो जाता है। ऐसा कहते हैं कि मनुष्य के जीवन का संबंध आम के पत्ते से है। पूजा-पाठ में आम के पत्तो का इस्तेमाल करने से व्यक्ति को ग्रहदोष से भी छुटकारा मिल सकता है और शुभ फलों की भी प्राप्त हो सकती है। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।