Wedding Rituals: शादी में घोड़ी पर ही क्यों आता है दूल्हा?

Marriage Rituals: हिन्दू विवाह से जुड़े ऐसे कई रीति-रिवाज हैं जिनका अपना विशेष महत्व है।
ऐसा ही एक रिवाज है शादी में बारात निकलते समय दुल्हे का घोड़ी पर सवार होकर आना।
यूं तो दिखने में यह सामान्य सी रीत है लेकिन इसके पीछे का ज्योतिष महत्व बहुत गहरा है।
ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर क्यों घोड़ी चढ़ता है दूल्हा।
दूल्हे के घोड़ी चढ़ने का ज्योतिष महत्व
- सूर्य देव के रथ को सात घोड़े चलाते हैं। यह सात घोड़े सात इन्द्रियों का प्रतीक माने जाते हैं।
- वहीं, इन घोड़ों की स्वामिनी सूर्य देव की पत्नी संध्या मानी जाती हैं जो इन्हें नियंत्रित करती हैं।
यह भी पढ़ें: Hindu Wedding Rituals: दुल्हन को शादी से पहले क्यों बांधी जाती है हल्दी की गांठ
- पौराणिक कथा भी है कि देवी संध्या ने घोड़ी का अवतार लिया था और पुत्र को जन्म दिया था।
- तभी से देवी संध्या अश्वों की स्वामिनी यानी कि उनकी महारानी के रूप में जानी जाती हैं।
- जब दूल्हा घोड़ी चढ़ता है तो इसका अर्थ है कि उसने अपनी इन्द्रियों पर नियंत्रण कर लिया है।
- यहां तक कि अपनी इन्द्रियों को अपने काबू में कर के उसने सूर्य (सूर्य को मजबूत करने के उपाय) पत्नी का आशीर्वाद प्राप्त किया है।
- इसके अलावा, घोड़ी चढ़ने का अर्थ है कि सूर्य देव की होने वाले नव दंपत्ति पर कृपा होना।
- दूल्हे का घोड़ी चढ़ना प्रतीक है कि सूर्य दंपत्ति के वैवाहिक जीवन में मजबूत स्थिति में हैं।
- इसके फल स्वरूप दूल्हे और दुल्हन का वैवाहिक जीवन सुख, समृद्धि और संपन्नता से पूर्ण होगा।
- इसके अलावा, घोड़ा शनिदेव (शनिदेव को क्यों चढ़ाते हैं तेल) का भी वाहन माना जाता है। शनिदेव के नियंत्रण में रहता है।
- वहीं, शनिदेव अपनी माता संध्या से प्रेम करते हैं और उनकी आगया का पालन करते हैं।
- ऐसे में दूल्हे का घोड़ी चढ़ना शनि की दृष्टि को नियंत्रण में रखता है ताकि सब कुछ शुभ रहे।
यह भी पढ़ें: बेहद खास है भारतीय शादियों के रीति-रिवाज, जानें इन राज्यों में होने वाली रस्में
- शनिदेव की कृपा बरसती रहे, विवाह में शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त हो और दोष से मुक्ति मिले।
- यही कारण है कि हिन्दू विवाह के दौरान दूल्हा दुल्हन के घर जाते समय घोड़ी पर सवार होता है।
इस लेख में दी गई जानकरी के माध्यम से आप भी जान सकते हैं कि आखिर घोड़ी पर ही क्यों सवार होकर आता है दूल्हा। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।