शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से पहले लोग क्यों लिखते हैं 'राम' का नाम?

सावन माह में शिव जी का पूजन करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, सावन में शिवलिंग को बेलपत्र चढ़ाना और जल से अभिषेक करने से भी भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। बेलपत्र भगवान शिव का प्रिय पत्ता माना जाता है। कई लोग शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से पहले 'राम' का नाम लिखते हैं।
क्यों लिखते हैं बेलपत्र पर 'राम' जी का नाम?

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, राम नाम लिखे हुए बेलपत्र को चढ़ाने से शिवजी प्रसन्न होते हैं। शास्त्रों के अनुसार देवी पार्वती ने घोर तप के बाद शिव की अर्धांगिनी बनीं थी। मान्यताओं के अनुसार, सबसे पहले महादेव को राम नाम लिखकर बेलपत्र उन्होंने ही चढ़ाया था। सनातन धर्म के अनुसार, शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने पर भोलेनाथ ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था क्योंकि भगवान शिव को राम जी का आराध्य माना जाता है। पार्वती माता ने उन्हें खुश करने के लिए ही बेलपत्र पर राम नाम लिख शिव को अर्पित किया था। शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कई लोग बेलपत्र चढ़ाते हैं लेकिन अगर कोई व्यक्ति चंदन से बेलपत्र पर राम नाम लिखता है, तो शिव जी की कृपा उस भक्त पर बनी रहती है और धन-धान्य की प्राप्ति भी होती है। अगर बेलपत्र नहीं हो तो अक्षत से भी शिव को पूजा जा सकता है। स्कंद पुराण में लिखा है कि अगर किसी कारणवश बेलपत्र नहीं मिल पाए तो पूर्व से चढ़ाए बेलपत्र को धोकर भी शिव को अर्पित कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Lord Shiva Temple: इस स्थान पर होती है शिवलिंग की रात में पूजा, जानें रोचक कथा
शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने का फायदा क्या होता है?
बेलपत्र के बिना शिव जी की पूजा को अधूरा माना जाता है। तीन पत्तों वाला बेलपत्र भगवान शिव को अर्पित करना बहुत शुभ होता है और बेलपत्र को अर्पित करते समय इसकी चिकने सतह की तरफ से शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। बेलपत्र के अलावा आप भांग, धतूरा, मदार का फूल, आदि भी अर्पित कर सकती हैं। इसके अलावा आपको शिव पूजा में तुलसी, सिंदूर, हल्दी, नारियल, शंख, केतकी का फूल आदि का उपयोग नहीं करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: शिवलिंग पर जल चढ़ाने का सही तरीका
तो यह थी जानकारी शिव जी से जुड़ी हुई। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।