Prahlad Aur Holika Ki Murti: होली का पर्व हिन्दू धर्म में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। जहां एक ओर फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन धुलेंडी होती है वहीं, एक रात पहले होलिका दहन किये जाने की परंपरा है। होलिका दहन जिस दिन होता है उस दिन न सिर्फ अग्नि प्रज्वलित करने के लिए गाय के गोबर के उपलों का इस्तेमाल किया जाता है बल्कि गाय के गोबर से ही होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाई जताई है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये अजन्ते हैं इसके पीछे का कारण।
गोबर को हिन्दू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। यही कारण है कि किसी भी शुभ और धार्मिक कार्य में गोबर का इस्तेमाल किया जाता है, जैसे कि हवन-अनुष्ठान आदि। इसके अलावा, होलिका दहन के लिए भी गोबर के उपलों का प्रयोग किया जाता है।
हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, गाय में सभी देवी-देवता का वास होता है और गाय के हर एक अंग में कोई न कोई देवी-देवता विराजित हैं। ठीक ऐसे ही गाय के गोबर और गौमूत्र में गंगा मैय्या का स्थान माना गया है। इसी कारण से गोबर की शुद्धता और भी मानी जाती है।
जब हम होलिका दहन के दिन अग्नि जलाते हैं तब गोबर से बनी होलिका की प्रतिमा भी जलने लगती है। इससे धुआं उठता है और गोबर का धुआं नकारात्मकता को काटता है। मन में पैदा होने वाले अशुभ विचारों को भी नष्ट कर देता है। साथ ही, बुरी नजर को भी उतारता है।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें: First Lunar Eclipse 2024: कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल समेत पूरी जानकारी
साथ ही, ऐसा भी माना जाता है कि गोबर के जलने से जो धुआं पैदा होता है उससे वास्तु दोष और ग्रह दोष भी दूर होते हैं। इसी कारण से होलिका दहन की राख को घर ले जाने के लिए भी कहा जाता है ताकि वास्तु से जुड़ी कैसी भी परेशानी से निजात पाई जा सके।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्यों होलिका दहन के दिन गाय के गोबर से ही बनाई जाती है होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा और क्या है इसका महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।