
Kapur Jalane Ke Niyam: कपूर को ज्योतिष शास्त्र में बहुत पवित्र और लाभकारी माना गया है। कपूर को घर में जलाने से घर की नकारात्मकता दूर हो जाती है और सकारात्मकता का संचार होता है। हालांकि कपूर जलाने से जुड़े कई नियम हैं जिनका वर्णन ज्योतिष में बताया गया है।
साथ ही कपूर को कैसे जलाना चाहिए, किसके साथ जलाना चाहिए, किस बर्तन में जलाना चाहिए आदि इनके बारे में भी ज्योतिष में विस्तार से जानकारी है। इसके अलावा, कपूर को पान के पत्ते पर जलाने की परंपरा भी है जिसका अपना एक महत्व है और उससे मिलने वाले लाभ हैं।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि कपूर को पान के पत्ते पर जलाने से कई लाभ मिलते हैं और इसके पीछे का महत्व भी खासा है। ऐसे में आइये जानते हैं कि आखिर क्यों जलाना चाहिए पान के पत्ते पर कपूर। साथ ही, जानेंगे कि किस समय पर इसे जलाना होगा शुभ।

कपूर का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। शुक्र ग्रह आकर्षण, ऐश्वर्य, सौभाग्य, धन, प्रेम और वैभव के कारक माने जाते हैं। ऐसे में कपूर जलाने से शुक्र ग्रह (शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय) मजबूत होता है जिससे व्यक्ति आकर्षित बनता है और उसके जीवन में धन, वैभव, प्रेम एवं सौभग्य आदि की कभी भी कमी नहीं होती है।
यह भी पढ़ें: कपूर के चमत्कारी उपाय आपके नए साल की खुशी को करेंगे दोगुना
वहीं, पान का संबंध बुध ग्रह से होता है। बुध ग्रह बुद्धि, एकाग्रता, वाणी, त्वचा, सौंदर्य तथा सुगंध और व्यापार (व्यापार बढ़ाने के उपाय) के कारक माने जाते हैं। ऐसे में पान के पत्ते के प्रयोग से बुध ग्रह मजबूत होते हैं। व्यक्ति की बुद्धि तीव्र बनती है। व्यक्ति को यह सभी सुख और लाभ जीवन में प्राप्त होते हैं।
यह भी पढ़ें: पूजन के दौरान कपूर जलाना शुभ क्यों माना जाता है? जानें इसका महत्व
ऐसे में अगर पान के पत्ते पर कपूर रख कर जलाया जाए तो इससे शुक्र और बुध का स्थान कुडली में उच्च होता है। शुक्र और बुध के शुभ प्रभाव से व्यक्ति धन-धान्य एवं ज्ञान से सज्ज रहता है। व्यक्ति को नौकरी और व्यापार में सफलता मिलती है। तरक्की के मार्ग खुल जाते हैं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकरी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि कपूर को पान के पत्ते परक्यों जलाना चाहिए और क्या है इसका महत्व एवं इससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।