Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर क्यों पहने जाते हैं काले रंग के कपड़े? जानें महत्व

मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं और अपनी गति पुनः प्राप्त करते हैं। इसी कारण से इस दिन सूर्य पूजन का विशेष महत्व माना जाता है।

is it good to wear black clothes on makar sankranti

Makar Sankranti 2024 Shani Puja Ka Mahatva: हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल में कुल 12 संक्रांति आती हैं। इन्हीं में से एक है पौष माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली मकर संक्रांति जिसे शास्त्रों में अन्य सभी संक्रांतियों में सबसे अधिक शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है।

मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं और अपनी गति पुनः प्राप्त करते हैं। इसी कारण से इस दिन सूर्य पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। सूर्य देव को अर्घ्य देकर उनके मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को कई विशेष लाभ मिलते हैं।

वहीं, मकर संक्रांति से जुड़ी कई मान्यताएं भी हैं। इन्हीं में से एक है इस दिन काले कपड़े पहनना। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन क्यों पहनने चाहिए काले कपड़े और क्या है इसके पीछे का महत्व एवं लाभ।

मकर संक्रांति पर क्यों पहनने चाहिए काले कपड़े?

makar sankranti  rituals

भारतीय परंपरा में किसी भी पर्व पर रंग-बिरंगे कपड़े पहनने का विधान है। वहीं, काले या सफेद रंग के कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है लेकिन मकर संक्रांति पर काले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें:Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति के दिन इस तरह से दें सूर्य को अर्घ्य, खुल जाएगा भाग्य

असल में पश्चिम भारत में मकर संक्रांति के दिन काले रंग के कपड़े पहने की परंपरा है। पश्चिम भारत में ऐसी मान्यता है कि सूर्य की दिशा पूर्व है और मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव उत्तर दिशा में प्रवेश करते हैं।

black colthes on makar sankranti

अपनी दिशा छोड़ उत्तर दिशा में प्रवेश करने पर किसी भी व्यक्ति पर कोई आपदा न आए न ही कोई दुष्प्रभाव पड़े इसलिए मकर संक्रांति के दिन पश्चिम भारत में काले रंग के कपड़े पहने जाने को शुभ मानते हैं।

यह भी पढ़ें:Makar Sankranti Upay 2024: मकर संक्रांति के दिन करें ज्योतिष के ये महाउपाय, नौकरी में प्रमोशन के साथ होगा अपार धन लाभ

ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन काले कपड़े पहनने से व्यक्ति पर कोई संकट नहीं आता है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। इसके अलावा एक कारण शनिदेव से भी जुड़ा हुआ है।

मकर राशि शनि प्रधान है और शनिदेव का प्रिय रंग काला है। ऐसे में इस दिन काले रंग के कपड़े पहनने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। शनि दोष दूर होता है और शनि जीवन में शुभता लाते हैं।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्यों मकर संक्रांति पर काले कपड़े पहनने का माना जाता है इतना महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

IMAGE CREDIT: SHUTTERSTOCK

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP