मूलांक जो जन्म की तारीख के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और जीवन की दिशा के बारे में संकेत देता है। इसके अनुसार ही, हम इस बात को जानते हैं कि आखिर हमारा व्यवहार कैसा है, और कौन से वह लोग हैं, जिनकी किस्मत को बदलने के लिए हमारा मूलांक लकी हो सकता है। खासतौर पर अपने पति के लिए कौन सी महिलाएं अच्छी होती हैं। इसे जानने की उत्सुकता हम सभी को होती है। आइए आर्टिकल में एस्ट्रोलोजर सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कौन से मूलांक की महिलाएं होती हैं जो घर में आते ही अपने पति की किस्मत को बदल देती हैं।
मूलांक 1 की महिलाएं होती हैं आत्मविश्वासी
जिन महिलाओं का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक की महिलाएं आत्मविश्वासी, महत्वाकांक्षी और हर काम में सही निर्णय लेने वाली होती हैं। ये महिलाएं अपने पति को हमेशा प्रेरित करती हैं और उन्हें बड़े लक्ष्य तय करने का सही मार्ग और तरीका बताती हैं। इनकी सकारात्मक सोच का असर पति के करियर और आर्थिक जीवन पर साफ दिखाई देता है। धीरे-धीरे इनके साथ जीवन में धन और सफलता बढ़ने लगती है। इसलिए यह महिलाएं पति के लिए लकी मानी जाती हैं।
मूलांक 4 की महिलाएं होती हैं महारथी
अगर किसी महिला का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 4 होता है। ये महिलाएं बेहद व्यवस्थित, व्यावहारिक और मेहनती होती हैं। यह हर तरह की योजना बनाकर उसपर किस तरह से काम करना है, उसके बारे में अच्छे से जानती हैं। इसलिए हमेशा अपने पति को आगे बढ़ने के लिए सही मार्ग दिखाती हैं। यह हमेशा अपने पति को अनुशासित जीवन के लिए प्रेरित करती हैं। वे पैसों की समझ रखती हैं और आर्थिक निर्णयों में पति की मदद करती हैं। इसकी वजह से इस मूलांक की महिलाओं के पति के पास कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।
इसे भी पढ़ें: इन मूलांक की महिलाएं होती हैं अप्सरा जैसी खूबसूरत, क्या आप भी हैं इनमें से एक?
मूलांक 9 की महिलाएं कैसी होती हैं?
मूलांक 9 वाली महिलाओं का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को होता है। ये महिलाएं साहस और समर्पण की प्रतीक होती हैं। इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है कभी हार न मानने का जज्बा। ये महिलाएं अपने पति को कठिन से कठिन समय से आसानी से निकाल लेती हैं। साथ ही, हर समय उनके साथ रहती हैं। इनकी प्रेरणा और लिए हुए निर्णय से उनके पति का आत्मविश्वास बढ़ता है, जिससे सफलता और धन उनके जीवन में दोबारा आ जाती है।
इसे भी पढ़ें: इन मूलांक की महिलाएं मानी जाती हैं सबसे शातिर, दिमाग के मामले में कर देती हैं सबको पीछे
आप भी अपने मूलांक के हिसाब से अपने स्वभाव के बारे में जान सकती हैं। इससे पहले भी हमने आपको ऐसे मूलांक की महिलाओं के बारे में बताया था, जो शातिर दिमाग और दिखने में अप्सरा जैसी सुंदर होती हैं। हम आपको ऐसे ही कई सारे मूलांक के स्वभाव के बारे में आगे आने वाले आर्टिकल में बताएंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों