Hindu Beliefs For Married Woman: हिन्दू धर्म में सुहागिनों के लिए काले और सफेद कपड़े पहनना क्यों माना जाता है अशुभ

हिन्दू धर्म में कई मान्यताएं है जिन्हें जाने-अनजाने हम सभी फॉलो करते हैं। ऐसी सी एक मान्यता सुहागिनों के काले या सफेद रंग के कपड़े पहनने से जुड़ी हुई है। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।    

hindu beliefs for married women
hindu beliefs for married women

Shadishuda Mahila Se Judi Manyata: हिन्दू धर्म में ऐसी कई मान्यताएं हैं जो विवाहित महिलाओं से जुड़ी हुई हैं। इन्हीं में से एक मान्यता सुहागिनों के काले या सफेद कपड़े पहनने की है। असल में हिन्दू धर्म में ऐसा माना जाता है कि सुहागिनों को सफेद या काले कपड़े कम से कम पहनने चाहिए और अगर संभव हो तो इन दो रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए क्योंकि यह दो रंग किसी शादीशुदा महिला के लिए अशुभता के प्रतीक माने जाते हैं। ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर क्या है इसके पीछे का तर्क और सत्य।

  • हिन्दू धर्म में दुल्हन के जोड़े से लेकर शादी के बाद पहने जाने वाले कपड़ों तक रंगों को अत्यंत महत्व दिया जाता है।
hindu married woman beliefs
  • जहां एक ओर दुल्हन के जोड़े का रंग लाल या सुनहरा होना शुभ माना जाता है तो वहीं, शादी एक बाद किसी महिला का लाल,पीले, हरे, गुलाबी, नारंगी, जामनी आदि कोई भी रंग पहनना अच्छा माना जाता है।
  • बस काले (काले रंग के कपड़े पहनना क्यों माना जाता है अशुभ) और सफेद को छोड़कर। इस बात के पीछे का तर्क है धार्मिक संस्कृति।

इसे जरूर पढ़ें:Aate Ka Dipak: घर में रोजाना जलाएं आटे का दीपक, होंगे ये लाभ

  • असल में हिन्दू धर्म में सफेद रंग को किसी के निधन के दौरान धारण किया जाता है।
  • धार्मिक महत्व के अनुसार, सफेद रंग नीरस होता है और यह शोक का प्रतीक माना जाता है।
white clothes for married woman
  • किसी की मृत्यु के बाद उसके परिजन सफेद रंग के कपड़े पहनते हैं और अपना दुख व्यक्त करते हैं।
  • ऐसे में किसी शादीशुदा महिला के लिए सफेद रंग के वस्त्र धारण करना अशुभ माना जाता है।
  • सफेद रंग धारण करना पति की मृत्यु या फिर पति पर संकट को दर्शाता है।

इसे जरूर पढ़ें:सूर्योदय से पहले उठना क्यों है जरूरी, जानें क्या कहता है शास्त्र

  • हिन्दू धर्म में काले रंग के कपड़ों को लेकर भी यही माना जाता है कि किसी विवाहिता को इस तरह के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि काले रंग को डार्क एनर्जी यानी कि नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है।
black clothes for married women
  • साथ ही, काले रंग का संबंध राहु ग्रह (राहु को मजबूत करने के उपाय) से भी होता है।
  • किसी सुहागिन के काले रंग के कपड़े ज्यादा पहनने से राहु का दुष्प्रभाव बढ़ता है और राहु के कारण वैवाहिक जीवन में तरह-तरह के कष्ट उभरने लगते हैं।

इन्हीं कारणों के चलते काले और सफेद रंग के कपड़े पहनने के लिए हिन्दू धर्म में सुहागिन महिलाओं को मना किया जाता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Pinterest, Amazon, Social Media

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP