आज के समय में हर व्यक्ति किसी भी चीज को रखते समय दिशाओं पर विशेष रूप से ध्यान देता है। दरअसल, हर दिशा का अपना एक अलग महत्व होता है और इसलिए, अगर दिशाओं की ऊर्जा को ध्यान में रखते हुए चीजों को रखा जाए तो व्यक्ति को अतिरिक्त लाभ मिलता है। जहां तक बात उत्तर दिशा की है, तो इसे कुबेर का स्थान माना जाता है। इसलिए, आर्थिक समृद्धि के लिहाज से यह दिशा बेहद ही महत्वपूर्ण होती है।
कुछ घरों में यह देखा जाता है कि लोग मेहनत तो बहुत करते हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त आर्थिक लाभ नहीं मिलता है। इतना ही नहीं, अगर पैसा आता भी है, तो वह टिकता नहीं है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि वह अपनी उत्तर दिशा को ही ब्लॉक कर देते हैं, जिससे धन लाभ होने की संभावना बहुत कम हो जाती है। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको उत्तर दिशा में रखने से बचना चाहिए-
ना रखें भारी चीज
चूंकि, उत्तर दिशा और आर्थिक उन्नति का सीधा संबंध माना गया है, इसलिए इस दिशा में ऐसी कोई भी हैवी चीज नहीं रखनी चाहिए, जो इस दिशा की एनर्जी को ब्लॉक करें। मसलन, कोई दीवार या भारी अलमारी, पेटियां को इस स्थान में रखने की भूल ना करें। हैवी आइटम को रखने के लिए दक्षिण और पश्चिम की दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है।
कांटे वाले पौधे
आमतौर पर, लोग अपने घर में तरह-तरह के पौधे लगाते हैं, लेकिन आपको यह ध्यान देना चाहिए कि उत्तर दिशा में कांटे वाले या दूध निकलने वाले पौधे जैसे कैक्टस व रबर प्लांट्स आदि को नहीं रखना चाहिए (वास्तु के हिसाब से लगाएं पौधे)। अगर इस तरह के प्लांट्स को उत्तर दिशा में रखा जाता है तो यह कुबेर की कृपा से वंचित करते हैं। इसके अलावा, भारी-भरकम पौधों को भी उत्तर दिशा में नहीं रखना चाहिए।
रद्दी व कबाड़ ना रखें
कई बार ऐसा होता है कि उत्तर दिशा घर की बैक साइड में होती है और ऐसे में अक्सर लोग अपने अखबार, रद्दी व अन्य कबाड़ को उत्तर दिशा में स्टोर करते जाते हैं। लेकिन वास्तव में आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। उत्तर की दिशा में गंदगी व कबाड़ कभी नहीं रखना चाहिए। आप उत्तर दिशा में झाड़ू- पोंछा, डस्टपैन व मकड़ी के जाले झाड़ने वाले स्टैंड आदि को भी ना रखें।
इसे जरूर पढ़ें- Vastu Tips: जानें घर में वास्तु के हिसाब से क्या होनी चाहिए बालकनी की दिशा
पोस्टर व पेंटिंग पर भी दें ध्यान
कई बार लोग अपने घर को सजाने के लिए पोस्टर व पेंटिंग्स को अपने घर की दीवारों पर सजाते हैं, लेकिन अगर आपने उत्तर दिशा की दीवार पर कोई पोस्टर लगाया है तो यह ध्यान दें कि उसमें कोई हैवी आइटम जैसे पहाड़ आदि की तस्वीर ना हो।
अगर उत्तर दिशा में हो टॉयलेट
कभी भी टॉयलेट को उत्तर दिशा में नहीं बनाना चाहिए। लेकिन अगर उत्तर दिशा में टॉयलेट बना हुआ है तो ऐसे में आप उसे यूज करना बंद करें या फिर उसे शिफ्ट करें। हालांकि, अगर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो उत्तर दिशा में बने टॉयलेट की साफ-सफाई का अतिरिक्त ध्यान दें। ऐसी जगह पर बिल्कुल भी गंदगी नहीं होनी चाहिए।(बाथरूम के वास्तु दोष दूर करने के टिप्स)
Recommended Video
इसे जरूर पढ़ें- Vastu Tips: सुख-समृद्धि के लिए घर से मिटाएं ये 10 वास्तु दोष
ना हो सीढ़ियां
कभी भी उत्तर दिशा मे सीढ़ियां नहीं होनी चाहिए। कई बार यह देखा जाता है कि लोगों के घरों की सीढ़ियां उत्तर की दिशा में होती है(सीढ़ियों से जुड़े ये वास्तु टिप्स अपनाएंगे तो घर में बढ़ेगी सुख-समृद्धि)। इतना ही नहीं, लोग सीढ़ियों के नीचे हैवी आइटम्स व घर की टूटी-फूटी चीजें व रिपेयर करवाने वाली चीजों को रख देते हैं। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं करना चाहिए। उत्तर दिशा में सीढ़ियां और उनके नीचे हैवी आइटम डबल नुकसान पहुंचाती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik