Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:43 AM IST

कौन होते हैं यक्ष और यक्षिणी? जानें हिन्दू धर्म में इनकी पूजा का महत्व

शास्त्रों के अनुसार, यक्ष और यक्षिणी देवी-देवताओं या असुरों से अलग होते हैं। यहां तक कि यह गंधर्वों या अप्सराओं की श्रेणी में भी नहीं आते हैं। धर्म शास्त्र में यह बताया गया है कि यक्ष और यक्षिणी पृथ्वी के भीतर निवास करते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-09-13, 10:00 IST
kya yaksha yakshini ki puja karni chahiye

हिन्दू धर्म शास्त्रों में यक्ष और यक्षिणी का उल्लेख मिलता है। हालांकि इनके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि कौन होते हैं यक्ष-यक्षिणी, हिन्दू धर्म में इनकी पूजा होती है या नहीं, क्या है इनका महत्व आदि। वहीं, जिन लोगों ने यक्ष-यक्षिणी के बारे में सुना है उन्हें सिर्फ इतनी ही जानकारी है कि यह आसुरी शक्तियों से परिपूर्ण होते हैं। जबकि यह पूर्णतः गलत है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि कौन होते हैं यक्ष और यक्षिणी।

हिन्दू धर्म में क्या है यक्ष-यक्षिणी का महत्व?

शास्त्रों के अनुसार, यक्ष और यक्षिणी देवी-देवताओं या असुरों से अलग होते हैं। यहां तक कि यह गंधर्वों या अप्सराओं की श्रेणी में भी नहीं आते हैं।

Who is the most powerful Yakshini

धर्म शास्त्र में यह बताया गया है कि यक्ष और यक्षिणी पृथ्वी के भीतर निवास करते हैं। यक्ष-यक्षिणी कभी भी पृथ्वी के ऊपर नहीं आते हैं।

यह भी पढ़ें: क्यों होता था पुराने घरों के भीतर छज्जा?

पौराणिक कथाओं के अनुसार, पृथ्वी के भूगर्भ में अपार धन का संग्रह मौजूद है विशेष रूप से प्राचीन मंदिरों के नीचे स्वर्ण से युक्त कोषागार हैं। 

इन्हीं धन संग्रहों और कोषागारों की रक्षा करते हैं यक्ष और यक्षिणी। ग्रंथों में यक्ष और यक्षिणी को भगवान शिव का दास बताया गया है। 

यक्ष और यक्षिणी के पास देवताओं के समान ही चमत्कारी शक्तियां होती हैं। हालांकि हिन्दू धर्म में इनकी पूजा वर्जित मानी गई है। 

यूं तो धर्म ग्रंथीं में यक्ष-यक्षिणी को असुरों की सहायता करने वाला बताया गया है लेकिन सभी यक्ष-यक्षिणी ऐसे नहीं होते हैं। 

यह भी पढ़ें: क्या एक दीये में दो बत्ती जला सकते हैं?

वेदों में 64 यक्ष और यक्षिणियों का उल्लेख मिलता है। इनमें से कुछ असुरों का सहयोग करते हैं तो कुछ देवताओं के आधीन होते हैं। 

Who are Yaksha and Yakshini

वहीं, गृहस्थ जीवन चलाने वाले लोगों के लिए इनकी पूजा करना निषेध माना गया है। इनकी पूजा के लाभ से ज्यादा दुष्परिणाम होते हैं।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कौन होते हैं यक्ष-यक्षिणी एवं क्या है हिन्दू धर्म में इनकी पूजा का महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।