Nautapa 2026: नौतपा के 9 दिन जरूर करें ये 3 उपाय, कुंडली में मजबूत होगा सूर्य

इस मौसम में नौतपा का समय धार्मिक और साइंटिस्ट दोनों ही दृष्टिकोण से बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। साल 2026 में पड़ने वाले नौतपा के इन 9 दिनों के दौरान सूर्य देव की तपिश अपने चरम पर होती है। हिंदू ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस खास समय में सूर्य देव की उपासना और कुछ अचूक उपाय करने से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति अत्यंत मजबूत होती है। यदि आप भी अपने जीवन में सुख, शांति, मान-सम्मान और समृद्धि पाना चाहते हैं, तो नौतपा के इन पवित्र दिनों का पूरा फायदा उठाएं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नौतपा के दौरान सूर्य देव को प्रसन्न करने और भाग्य को चमकाने के लिए क्या करें? इस लेख में दिए गए इनपुट वृंदावन के अनंतदास जी महाराज द्वारा दिए गए हैं। ऐसे में जानते हैं, क्या कहते हैं महाराज जी...

नौतपा के दौरान क्या करें?
नौतपा के सभी 9 दिनों में रोज सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े पहनें। इसके बाद एक तांबे के लोटे में शुद्ध जल भरें। उस जल में लाल फूल, थोड़े से अक्षत और मिश्री मिला लें। अब पूर्व दिशा की ओर मुख करके खड़े हो जाएं और सूर्यदेव को अर्घ्य दें। जल अर्पित करते समय लगातार ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र का उच्चारण करें।
इसे भी पढ़ें - किन देवताओं पर भूलकर भी नहीं चढ़ाया जाता बरगद का पत्ता? पूजा से पहले जान लें ये जरूरी नियम
नौतपा के दौरान रोजाना 'आदित्य हृदय स्तोत्र' या 'गायत्री मंत्र' का पाठ करना मानसिक मजबूती और आत्मबल के लिए सबसे उत्तम है.
इन नौ दिनों में खासकर रविवार के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को लाल कपड़े, गेहूं, गुड़ या तांबे के बर्तनों का दान करें। यह दान आपकी कुंडली के सूर्य दोषों को शांत कर समाज में आपका यश, कीर्ति और मान-सम्मान बढ़ाता है।

इन दिनों तामसिक भोजन, अधिक मिर्च-मसाले और भारी खाने से पूरी तरह परहेज करें। संभव हो तो नौतपा के दौरान पड़ने वाले रविवार को सूर्य देव के निमित्त व्रत रखें और केवल फलाहार या जलीय चीजों का सेवन करें।
इसे भी पढ़ें - पुरुषोत्तम मास में जीवन के कष्टों को दूर करने के लिए कैसे करें दीप दान? जानें सही नियम और विधि
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।