Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी के दिन कौन से मंत्रों का जाप करें?

मान्यता है कि सफला एकादशी के व्रत का पालन करने से भगवान विष्णु की कृपा होती है और श्री हरि नारायण के आशीर्वाद से व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलने लगती है। 
saphala ekadashi 2024 mantra
saphala ekadashi 2024 mantra

पौष माह के कृष्ण पक्ष की सफला एकादशी इस साल 26 दिसंबर, दिन गुरुवार को पड़ रही है। सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और एकादशी व्रत का निर्वाण किया जाता है। मान्यता है कि सफला एकादशी के व्रत का पालन करने से भगवान विष्णु की कृपा होती है और श्री हरि नारायण के आशीर्वाद से व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलने लगती है। वहीं, भाग्य का साथ पाने और सौभाग्य में वृद्धि के लिए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि श्री है नारायण के कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना चाहिए। आइये जानते हैं कि सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान कौन से मंत्रों का जाप करें।

सफला एकादशी 2024 के दिन करें नारायण मंत्रों का जाप (Saphala Ekadashi 2024 Ke Din Kare Narayan Mantro Ka Jaap)

saphala ekadashi 2024 pr kin mantron ka kare jaap

सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु नारायण रूप में पूजे जाते हैं। ऐसे में उनके 5 विशेष मंत्रों का जाओ करना चाहिए। वो मंत्र हैं: ॐ नमो नारायणाय, ॐ क्लीं विष्णवे नमः, ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:, ॐ आं संकर्षणाय नम: और ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:।

सफला एकादशी 2024 के दिन नारायण मंत्र जाप के लाभ (Saphala Ekadashi 2024 Ke Din Narayan Mantra Jaap Ke Labh)

शास्त्रों में बताया गया है कि नारायण मंत्रों का जाप सफला एकादशी के दिन करने से सफलता में आ रही कैसी भी बाधा नष्ट हो जाती है और कार्य पूर्ति होने लगती है। इसके अलावा, तरक्की के नए-नए मार्ग खुलते हैं और सम्मान में वृद्धि भी होती है।

saphala ekadashi 2024 ke din kaun se mantra jape

सफला एकादशी के दिन नारायण मंत्रों का जाप करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता ही और मां लक्ष्मी भी निवास करने लगती हैं। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और माता की कृपा से घर की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने लग जाता है।

यह भी पढ़ें:Saphala Ekadashi 2024 Upay: सफला एकादशी के दिन सफलता और सिद्धि प्राप्ति के लिए इन उपायों को आजमाएं

सफला एकादशी 2024 के दिन नारायण मंत्र जाप के नियम (Saphala Ekadashi 2024 Ke Din Narayan Mantra Jaap Ke Niyam)

saphala ekadashi 2024 ke din kaun se mantra padhe

सफला एकादशी के दिन नारायण मंत्रों का जाप करने के कुछ सरल नियम भी हैं। पहला नियम है कि मंत्रोंच्चार आसन पर बैठकर ही करें। दूसरा नियम है कि मंत्र जाप के बीच में रुकना नहीं है। तीसरा नियम है कि जितनी क्षमता हो उतनी ही संख्या चुनें जाप की।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP