Saphala Ekadashi 2024 Upay: सफला एकादशी के दिन सफलता और सिद्धि प्राप्ति के लिए इन उपायों को आजमाएं

सनातन धर्म में सफला एकादशी को बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है। पंचांग के हिसाब से सफला एकादशी का व्रत पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इसे सफला के नाम से जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के जीवन में कोई परेशानी आ रही है, तो सफला एकादशी के दिन कुछ उपायो को करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और भाग्योदय हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। अब ऐसे में सफला एकादशी के दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिन्हें करने से सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
सफलता प्राप्ति के लिए सफला एकादशी के दिन उपाय
अगर आपको मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें और उन्हें चावल के आटे के हलवा का भोग लगाएं। इससे व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और जीवन में आ रही परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है।
सिद्धि प्राप्ति के लिए सफला एकादशी के दिन उपाय
सफला एकादशी के दिन अगर आप सिद्धि प्राप्त करना चाहते हैं, तो भगवान विष्णु को आटे का दीपक बनाकर जलाएं और माता की विधिवत रूप से आरती करें। इससे शुभ परिणाम मिल सकते हैं और किसी भा कार्य में सिद्धि की प्राप्ति हो सकती है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आटे का दीपक अखंड ज्योत ही जलना चाहिए। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Saphala Ekadashi 2024 Kab Hai: कब है सफला एकादशी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए उपाय
अगर आपके वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी आ रही है, तो सफला एकादशी के दिन कच्चा सूत लेकर केले के पेड़ में लपेट दें और केले के पेड़ की पूजा विधिवत रूप से करें। इससे व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानी से छुटकारा मिल सकता है और अविवाहिताओं को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।
इसे जरूर पढ़ें - Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को लगाएं इन 3 चीजों का भोग, बनी रहेगी श्रीहरि की कृपा
बिजनेस में सफलता प्राप्ते के लिए उपाय
अगर आपके व्यापार में किसी तरह की कोई समस्या आ रही है, तो सफला एकादशी के दिन पीले रंग के वस्त्र का दान करें। इससे शुभ परिणाम मिल सकते हैं और इस दिन अपने दुकान या ऑफिस में भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें। साथ ही पूजा-अर्चना विधिवत रूप से करें। इससे सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है और व्यापार में आ रही समस्याएं दूर हो जाती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।