ज्योतिष शास्त्र में किसी भी रत्न का अपना अलग महत्व है और किसी भी रत्न को अंगूठी के रूप में धारण करने के अपने अलग नियम भी हैं। ऐसे ही आजकल अक्सर लोग अपनी उंगली में कछुए की अंगूठी धारण करते हैं। ऐसा माना जाता है कि कछुए की अंगूठी धन को आकर्षित करती है और इससे समृद्धि बनी रहती है।
लोग इसे बिना किसी नियम के कभी भी धारण कर लेते हैं और किसी भी उंगली में पहन लेते हैं, लेकिन ऐसा करना ठीक नहीं होता है और मान्यता है कि यदि इसे बिना नियमों का पालन किए बिना पहना जाता है तो इसके फायदे की जगह नुकसान होने लगते हैं।
दरअसल किसी भी अन्य चीज की ही तरह इस अंगूठी के लिए भी कुछ वास्तु नियम बनाए गए हैं और उसी के अनुसार इसे धारण करने की सलाह भी दी जाती है। यही नहीं कछुए की अंगूठी आपको विशेष उँगलियों में पहनने की सलाह दी जाती है आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें इसके बारे में विस्तार से।
ज्योतिष में मान्यता है कि आपको हमेशा कछुए की अंगूठी अपने दाहिने हाथ की तर्जनी और मध्यमा उंगली में ही धारण करनी चाहिए। इन दोनों अंगुलियों में पहनी जाने वाली कछुए की अंगूठी का आपको पूरा लाभ मिलता है और ये धन लाभ पहुंचाती है।
इससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है। वहीं अगर आप ये अंगूठी किसी अन्य उंगली में पहनती हैं तो इसका पूरा लाभ नहीं मिलता है और फायदे की जगह नुकसान होने लगते हैं। ऐसा माना जाता है कि तर्जनी उंगली गुरु बृहस्पति की उंगली होती है और यदि आप इसमें कछुए की अंगूठी धारण करती हैं तो इसके पूर्ण लाभ मिलते हैं। महिलाएं या पुरुष दोनों को ही कछुए की अंगूठी दाहिने हाथ में ही धारण करनी चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: क्या आप भी पहनती हैं कछुए की अंगूठी, बरतें ये सावधानियां
यह विडियो भी देखें
अगर काम कछुए की अंगूठी की बात करते हैं तो यह अंगूठी मुख्य रूप से वृषभ और मकर राशि के लिए बहुत शुभ मानी जाती है और इस अंगूठी के प्रभाव से उनके जीवन में धन लाभ होता है। वहीं मेष, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों को कछुए की अंगूठी नहीं पहननी चाहिए। यदि आप अपनी राशि को ध्यान में रखते हुए कछुए की अंगूठी पहनती हैं तो आपको इसके पूर्ण लाभ मिलते हैं।
अगर हम बाएं हाथ में कछुए की अंगूठी की बात करें तो हमें इस हाथ में यह अंगूठी नहीं पहननी चाहिए। इस हाथ में कछुए की अंगूठी का नकारात्मक प्रभाव होने लगता है और पैसा आने की जगह व्यर्थ की समस्याएं आने लगती हैं और आपका धन व्यर्थ में नष्ट हो सकता है।
किसी भी पूजा-पाठ में भी हमेशा दाहिने हाथ का ही इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है और रत्नों को धारण करने के लिए भी दाहिने हाथ को शुभ माना जाता है। इसी वजह से आपको बाएं हाथ में कच्चे की अंगूठी नहीं पहननी चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: कर्ज और तंगी से छुटकारा दिला सकती है इस जानवर की अंगूठी, जानें पहनने के नियम और लाभ
ज्योतिष में शनि मध्यमा उंगली को नियंत्रित करता है। शनि अनुशासन, जिम्मेदारी और बुद्धि से जुड़ा है। ऐसा माना जाता है कि मध्यमा उंगली में कछुए की अंगूठी पहनने से यह शनि की ऊर्जा के अनुरूप होती है, जिससे जीवन में स्थिरता, जमीनी स्तर और एक अनुशासित दृष्टिकोण आता है।
वहीं तर्जनी उंगली बृहस्पति (कुंडली में बृहस्पति कमजोर होने पर मिलते हैं ये संकेत) से जुड़ी होती है, जो ज्ञान, विस्तार और सौभाग्य का ग्रह माना जाता है। तर्जनी उंगली में कछुए की अंगूठी पहनने से बृहस्पति के सकारात्मक प्रभाव आकर्षित होते हैं, जिससे ज्ञान, प्रचुरता और समग्र विकास होता है। वहीं आप जिस भी उंगली में कछुए की अंगूठी धारण करें आपको ध्यान देने की जरूरत है कि उसका मुंह हमेशा भीतर की तरफ होना चाहिए, जिससे यह धन के आगमन का संकेत देता है।
आप जब भी कछुए की अंगूठी पहन रही हैं ध्यान में रखना जरूरी है कि आप इसे चांदी धातु में ही पहनें। इस धातु की अंगूठी सबसे ज्यादा शुभ मानी जाती है।
कछुए की अंगूठी को धारण करने के एक दिन पहले इसे दूध में डुबोकर रखें और इसे दाहिने हाथ की तर्जनी और मध्यमा अंगुली में ही धारण करें।
कछुए की अंगूठी आपको शुक्रवार के दिन धारण करनी चाहिए और शनिवार के दिन इसे खरीदने या पहनने से बचना चाहिए।
यदि आप कछुए की अंगूठी सही उंगली में पहनती हैं और इसके नियमों का पालन करती हैं तो आपके जीवन में इसके पूर्ण सकारात्मक प्रभाव होते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Images: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।