remedy to enhance the energies of mercury and venus

बुध और शुक्र दोनों ग्रहों को करना है शांत? आज ही आजमाएं ये 1 चमत्‍कारी उपाय, पैसा और बुद्धि दोनों मिलेंगे

भारतीय संस्कृति में दान को आध्यात्मिक उन्नति और ग्रह शांति का महाप्रभावी साधन माना गया है। हरे फल या हरी सब्जियों का दान बुध और शुक्र ग्रह को मजबूत कर बुद्धि, वाणी, आकर्षण और समृद्धि बढ़ाता है।
Editorial
Updated:- 2025-11-26, 17:32 IST

भारतीय संस्कृति में दान सिर्फ सामाजिक कर्म नहीं, बल्कि आध्यात्मिक उन्नति और ग्रह शांति का माध्यम है। दान से मन शुद्ध होता है, कर्म संतुलित होते हैं और जीवन में सौभाग्य का प्रवाह बढ़ता है। विशेष रूप से हरे फल या हरी सब्जी का दान बुध और शुक्र ग्रह दोनों को मजबूत करता है, जिससे व्यक्ति के जीवन में बुद्धि, वाणी, आकर्षण, प्रेम और समृद्धि का संतुलन आता है। हरे रंग, बुध और शुक्र ग्रह का गूढ़ संबंध के बारे में हमें एस्ट्रोलॉजर सिद्धार्थ एस. कुमार ने विस्तृत जानकारी दी है। वह NumroVani के संस्थापक एवं प्रसिद्ध वैदिक और नाड़ी ज्योतिषाचार्य हैं।

बुध ग्रह- बुद्धि, वाणी और व्यापार का स्वामी

  • हरा रंग बुध ग्रह का प्रतिनिधि है। बुध व्यक्ति की बुद्धिमत्ता, तार्किक सोच, संचार कला और व्यावसायिक कौशल को नियंत्रित करता है।
  • जब आप किसी गरीब को हरे फल या सब्जी का दान करते हैं, तब यह बुध की सकारात्मक ऊर्जा को सक्रिय करता है, जिससे वाणी स्‍पष्‍ट होती है, निर्णय क्षमता बढ़ती है और आर्थिक स्थिरता आती है।

boost Mercury Venus energy

शुक्र ग्रह- प्रेम, सौंदर्य और समृद्धि का कारक

  • शुक्र सौम्यता, दयालुता, वैभव और मधुर संबंधों का ग्रह है।
  • शुक्र का संबंध भी भोजन, स्वाद और परोपकार से माना गया है।
  • जब व्यक्ति हरी सब्जी या फल दान करता है, तब वह दयालुता और सौंदर्य की ऊर्जा सक्रिय करता है, जो शुक्र को प्रसन्न करती है।
  • इससे जीवन में प्रेम, आकर्षण, सामाजिक सम्मान और भौतिक सुख-सुविधाओं का विस्तार होता है।

इसे जरूर पढ़ें: कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए बुधवार के दिन जरूर आजमाएं ये उपाय

बुध और शुक्र के संयुक्त प्रभाव

जब बुध और शुक्र दोनों ग्रह संतुलित होते हैं, तब व्यक्ति में मधुरता और विवेक का अद्भुत संतुलन आता है।

  • बुध विवेक और तर्क देता है।
  • शुक्र सौम्यता और प्रेम देता है।
  • दोनों मिलकर व्यक्ति को संतुलित, विनम्र और प्रभावशाली व्यक्तित्व प्रदान करते हैं।

इसलिए, हरे फल या सब्जी का दान केवल बुध की शांति नहीं करता। यह शुक्र की करुणा और आभा को भी जागृत करता है।

green things for Mercury and Venus

हरे फल या हरी सब्जी का दान करने के ज्योतिषीय लाभ

  • बुध और शुक्र दोषों की शांति- अगर कुंडली में बुध या शुक्र दुर्बल, पाप प्रभाव में या अस्त हों, तब यह उपाय अत्यंत प्रभावशाली है। यह वाणी की कठोरता, संबंधों की दूरी और व्यापार में अस्थिरता को कम करता है।
  • आर्थिक और सामाजिक सफलता- बुध व्यापार और शुक्र वैभव का प्रतिनिधि है। दोनों के अनुकूल होने से व्यक्ति के व्यवसाय, संबंधों और सार्वजनिक छवि में सुधार आता है।
  • मानसिक शांति और आत्मसंतोष- दान करने से मन में संतुलन, शांति और कृतज्ञता का भाव आता है। यह ईर्ष्या, असंतोष और मानसिक भ्रम को दूर करता है।
  • सौंदर्य और आकर्षण में वृद्धि- शुक्र ग्रह शरीर की आभा और आकर्षण से जुड़ा है। दान की सकारात्मक ऊर्जा से व्यक्ति का आभामंडल मजबूत होता है, जिससे व्यक्तित्व, चेहरे की चमक और करिश्मा में वृद्धि होती है।

इसे जरूर पढ़ें: क्या आपकी कुंडली में भी कमजोर हैं सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह? आजमाएं ज्योतिष के ये उपाय

दान करने की विधि

  • बुधवार या शुक्रवार का दिन चुनें- यह बुध और शुक्र दोनों के लिए शुभ है।
  • हरे फल (जैसे अमरूद, सेब, कच्चा केला, अंगूर) या हरी सब्जियां (जैसे पालक, धनिया, लौकी, मटर) लें।
  • इन्हें साफ करके किसी गरीब, भूखे या जरूरतमंद व्यक्ति को श्रद्धा से दें।
  • दान के समय यह मंत्र बोलें, ''ॐ बुधाय नमः'' और ''ॐ शुक्राय नमः'' या फिर ''ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।''
  • दान के बाद ईश्वर से प्रार्थना करें कि आपके कर्म शुभ हों और ग्रह शांत रहें।

powerful planetary remedy

विशेष लाभकारी दिन और राशि

  • बुधवार- बुध की शांति और मानसिक स्पष्टता के लिए
  • शुक्रवार- शुक्र की कृपा, धन और सौंदर्य के लिए।
  • मिथुन, कन्या, वृषभ और तुला राशि के जातकों के लिए यह उपाय विशेष रूप से फायदेमंद होता है।

आप भी इस दान को करके अपने बुध और शुक्र ग्रह हो शांत कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;