wearing turtle ring significance

कर्ज और तंगी से छुटकारा दिला सकती है इस जानवर की अंगूठी, जानें पहनने के नियम और लाभ

ज्योतिष शास्त्र में आर्थिक स्थिति से निपटने के लिए कई उपाय बताये गए हैं। जहां कुछ उपाय पूजा विधि से जुड़े होते हैं तो वहीं, कुछ उपाय अंगूठी के माध्यम से किये जाते हैं।
Editorial
Updated:- 2023-09-05, 02:00 IST

Vastu Tips: ज्योतिष शास्त्र में आर्थिक स्थिति से निपटने के लिए कई उपाय बताये गए हैं। इन्हीं उपायों में से एक है कछुए की अंगूठी धारण करना।

ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कछुए की अंगूठी धारण करने का महत्व, उसे पहनने के लाभ और साथ ही जानेंगे पूर्ण विधि। 

कछुए की अंगूठी पहनने का महत्व (Importance of Wearing Turtle Ring) 

turtle ring pahan ne ka mahatva

  • हिन्दू धर्म में कछुए को भगवान विष्णु (भगवान विष्णु के मंत्र) का रूप माना गया है।
  • ज्योतिष में कछुए को धन की देवी मां लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। 
  • कछुए से जुड़े उपाय करने से श्री हरि और मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है।
  • घर में सुख-समृद्धि आती और व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव होते हैं।     

यह भी पढ़ें: मनी प्लांट दान करना चाहिए या नहीं?

कछुए की अंगूठी पहनने के लाभ (Benefits of Wearing Turtle Ring)

  • कछुए की अंगूठी धारण करने से व्यक्ति की नकारात्मकता दूर होने लग जाती है। 
  • व्यक्ति के आसपास सकारात्मक और दिव्य ऊर्जा का संचार होने लगता है।
  • मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और धन से जुड़ी हर समस्या दूर हो जाती है।
  • धन लाभ होता है, धन में वृद्धि होती है, आर्थिक स्थिति सुधरने लगती है।
  • कर्ज और तंगी से छुटकारा मिल जाता है। अटका हुआ धन लौट आता है।
  • नौकरी पेशा व्यक्ति इसे पहनने तो नौकरी में सफलता मिलती है।
  • आय बढ़ती है, नौकरी स्थल पर खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है। 
  • वहीं, कारोबारी पहने तो व्यापार चल पड़ता है। मुनाफा अच्छा होता है।
  • व्यापार में तेजी आती है और मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी की पूजा के नियम) की कृपा से धन आगमन होता है।
  • साथ ही, अंगूठी धारण करने वाले के घर में शांति, सुख, संपन्नता बने रहते हैं।

यह भी पढ़ें: आम के पत्तों से करें ये उपाय, दूर होगी हर बाधा

कछुए की अंगूठी पहनने की विधि (How to Wear Turtle Ring) 

turtle ring pahan ne ke labh

  • कछुए की अंगूठी दो धातु में ही बनवानी चाहिए। एक तांबा और दूसरा चांदी।
  • यह दोनों धातुएं शुद्ध मानी जाती हैं। इन धातुओं से बनी अंगूठी शुभ फल देती है।
  • वहीं, कछुए की अंगूठी को दाएं हाथ में ही धारण करना चाहिए।
  • हालांकि यह महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग हो सकता है।
  • महिलाओं को कछुए की अंगूठी बाएं हाथ में धारण करनी चाहिए। 

यह विडियो भी देखें

 

अगर आप भी कर्ज और तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इस जानवर की अंगूठी धारण कर सकते हैं। इससे आपको अपने आप ही कुछ समय में लाभ दिखने लगेगा। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit: pinterest, amazon  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;