घर की इस दिशा में जलाएं हल्दी का दीपक, कलह-क्लेश से मिलेगा छुटकारा

हिंदू धर्म में दीपक जलाने की परंपरा है। घर में दीपक जलाना अत्यंत शुभ फलदायी साबित होता है। शास्त्रों में कहा गया है कि घर में दीपक जलाने से दीव-देवताओं का वास होता है। साथ ही जीवन में चल रही सभी परेशानियां दूर हो जाती है। इसके अलावा घर से नकारात्मत ऊर्जा दूर हो जाती है। हिंदू धर्म में किसी भी पूजा में दीपक जलाना अनिवार्य माना जाता है। यह पूजा को और अधिक पवित्र बनाता है। बता दें, विभिन्न उपायों के लिए तरह-तरह के दीपक जलाने की मान्यता है। अब ऐसे में हल्दी के दीपक जलाने का महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
हल्दी का दीपक जलाने का महत्व

हिंदू धर्म में हल्दी को पवित्र माना जाता है। इसे देवी-देवताओं को अर्पित किया जाता है और माना जाता है कि यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हल्दी का दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वास्तु दोष दूर होते हैं। मान्यता है कि हल्दी का दीपक जलाने से घर में धन का आगमन होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
घर के मुख्य द्वार पर जलाएं हल्दी का दीपक
अगर आपके जीवन में हमेशा कलह-क्लेश की स्थिति उत्पन्न होती है, तो घर के मुख्य द्वार पर दीपक में एक हल्दी डालकर जलाएं। इससे कलह-क्लेश से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही मानसिक परेशानियां भी दूर होंगी।
तिजोरी के पास जलाएं हल्दी का दीपक
दीपक को विशेष रूप से घर की तिजोरी के पास हल्दी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाता है। इसके अलावा घर में समृद्धि का आगमन होगा।
इसे जरूर पढ़ें - दीपक की बत्ती का पूरा जलना देता है ये संकेत
मनचाहा फल पाने के लिए शमी के पास जलाएं दीपक
अगर आपकी कोई ऐसी मनोकामना है, जिसे आप पूरी करना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन आटे का दीपक बनाएं और उसमें हल्दी डालकर जलाएं। उसके बाद उस दीपक को शमी के पेड़ के पास रख दें। ऐसा करने से आपको मनचाहे फल की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें - पूजा में दीपक का महत्व और इसे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान
हल्दी का दीपक जलाने के दौरान इन मंत्रों का करें जाप

हल्दी का दीपक जलाने के दौरान इन मंत्रों का जाप विशेष रूप से करने से लाभ हो सकता है।
- ॐ नमः शिवाय:
- ॐ गायत्री मंत्र:
- ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं सौः
- ॐ महालक्ष्म्यै नमः
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।