घर में किस गाय की मूर्ति रखनी चाहिए?

घर में गुड लक के लिए आप में से बहुत से लोग कई तरह की मूर्तियां रखते होंगे। ठीक ऐसी ही कई लोग घर में शुभता के लिए गाय की मूर्ति रखते हैं।  

significance to keep black cow idol at home
significance to keep black cow idol at home

Cow Idol At Home: घर में गुड लक के लिए आप में से बहुत से लोग कई तरह की मूर्तियां रखते होंगे। ठीक ऐसी ही कई लोग घर में शुभता के लिए गाय की मूर्ति रखते हैं। यूं तो आकार लोग यही सोचते हैं कि घर में कामधेनु गाय की मूर्ति रखना ज्यादा शुभ है लेकिन असल में ऐसा नहीं है।

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि घर में कामधेनु गाय के अलावा एक और प्रकार की गाय होती है जिसकी मूर्ति रखना ज्यादा प्रभावशाली और लाभकारी है। ऐसे में आइये जानते हैं कि कौन सी गाय की मूर्ति घर में रखनी चाहिए, किस दिशा में रखनी चाहिए और उसके लाभ।

कौन सी गाय की मूर्ति घर में रखनी चाहिए?

rules to keep black cow idol at home

कामधेनु गाय से भी ज्यादा शुभ और लाभकारी मानी जाती है कृष्णा गाय। कृष्ण की प्रिय और कृष्ण (श्री कृष्ण के जिंदा सबूत) के समान रंग होने के कारण इन्हें कृष्णा गाय कहा जाता है। कृष्णा गाय यानी कि काली गाय। काली गाय की मूर्ति बछड़े के साथ हो तो और भी अच्छा माना जाता है।

यह भी पढ़ें:घर में गाय की कैसी फोटो लगानी चाहिए?

कृष्णा गाय की मूर्ति किस दिशा में रखनी चाहिए?

घर में काली गाय की प्रतिमा तीन स्थानों पर रखे जाने का वर्णन वास्तु शास्त्र में मिलता है। पहला स्थान है मंदिर। कृष्णा गाय की प्रतिमा को मंदिर में रखना उत्तम माना जाता है। वहीं, दूसरा स्थान है घर की पूर्व दिशा। इस दिशा में काली गाय की मूर्ति अवश्य रखें।

इसके अलावा, चौथा स्थान है घर की तिजोरी। घर की तिजोरी में कृष्णा गाय की मूर्ति रखना साक्षात मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी की पूजा के नियम) के घर में निवास करने के समान माना गया है। तिजोरी में कृष्णा गाय की मूर्ति रखने से धन में वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होने लग जाता है।

यह भी पढ़ें:घर में इस तरह रखें कामधेनु गाय की प्रतिमा, जीवन में आएगी खुशहाली

घर में कृष्णा गाय की मूर्ति रखने के क्या लाभ हैं?

benefits to keep black cow idol at home

घर में कृष्णा गाय की मूर्ति रखने से श्री कृष्ण की कृपा घर पर बरसती है। घर से नकारात्मकता दूर हो जाती है और सकारात्मकता का संचार होता है। घर में धन-धान्य हमेशा भरा रहता है और घर का वास्तु दोष याग्रह दोष भी दूर हो जाता है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि घर में कौन सी गाय की मूर्ति रखनी चाहिए और क्या है इसके पीछे का महत्व एवं इससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: shutterstock

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP