घर में गाय की कैसी फोटो लगानी चाहिए?

गाय में सभी देवी-देवताओं का वास स्थित है। यही कारण है कि गौ पूजा करने मात्र से सभी देवी-देवता प्रसन्न हो जाते हैं और उनका आशीर्वाद मिलता है।  
Updated:- 2023-11-22, 13:34 IST
cow photo at home benefits hindi mein

Cow Ki Photo: हिन्दू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। साथ ही, सनातन परंपरा में गौ सेवा को सबसे बड़ा पुण्य का काम माना गया है। गाय में सभी देवी-देवताओं का वास स्थित है। यही कारण है कि गौ पूजा करने मात्र से सभी देवी-देवता प्रसन्न हो जाते हैं और उनका आशीर्वाद मिलता है। 

धार्मिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि ज्योतिष और वास्तु के नजरिये से भी गाय का खासा महत्व माना जाता है। अगर आप गाय से जुड़े उपाय करे तो घर में समृद्धि आती है। वहीं, गया की मूर्ति घर में लाकर रखें तो घर धन-धान्य से भरा रहता है, नकारात्मकता घर की दूर हो जाती है और शुभता आती है। 

इसके अलावा, घर में गाय की तस्वीर रखने का भी महत्व है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि जिस तरह गाय और बछड़े की मूर्ति रखते हैं ठीक ऐसे ही तस्वीर में भी गाय और बछड़ा होना चाहिए, जबकि घर में गाय की तस्वीर अलग तरह की लगानी चाहिए। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं। 

घर में गाय की कैसी फोटो लगाएं?

ghar mein cow ki photo lagane ka mahatva

गाय श्री कृष्ण की प्रिय मानी गई हैं। मान्यता है कि गौ सेवा करने वाले व्यक्ति पर श्री कृष्ण (श्री कृष्ण का आकर्षण मंत्र) की कृपा हमेशा बनी रहती है। जो भी व्यक्ति गाय को भोजन कराता है उसके घर में स्वयं श्री कृष्ण का वास होता है। ऐसे में अगर आप घर में गाय की फोटो लगाना चाहते हैं तो श्री कृष्ण के साथ खड़ी गाय की तस्वीर लगाएं।

यह भी पढ़ें: किसी को उधार देते समय वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान

फोटो में इस बात पर ध्यान दें कि श्री कृष्ण कदंब के पेड़ के नीचे खड़े हों और गाय का मुख श्री कृष्ण के चरणों की तरफ हो। गाय की ऐसी तस्वीर घर में होने से परिवार के लोगों में भक्तिभाव बढ़ता है और आध्यात्म से नाता जुड़ता है। इसके अलावा, घर में आने वाला कैसा भी संकट पूरी तरह दूर हो जाता है।

यह भी पढ़ें: वास्तु के अनुसार अपनी इन चीजों को दूसरों के साथ ना करें शेयर

घर में गाय की फोटो हमेशा मंदिर के ऊपर लगानी चाहिए। यानी कि जहां आपका मंदिर (मंदिर जानें के लाभ) मौजूद है उसके ऊपर की दीवार पर गाय की फोटो लगाएं। इसके अलावा, ईशान कोण यानी कि पूर्व दिशा या उत्तर-पूर्व दिशा में भी गाय की फोटो लगा सकते हैं। इससे घर में दिव्य ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने लगेगा। 

 

अगर आप भी घर में गौ माता की फोटो लगाना चाहते हैं तो इस लेख में दी गई जानकरी के माध्यम से यह जान लें कि वास्तु के अनुसार घर में किस तरह की गौ तस्वीर लगानी चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: amazon    

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।