घर में इस तरह रखें कामधेनु गाय की प्रतिमा, जीवन में आएगी खुशहाली

हिन्दू धर्म में कामधेनु गाय का एक विशिष्ट महत्व माना गया है। पुराणों के अनुसार, कामधेनु गाय एक इच्छा पूर्ति गाय है और इसलिए अगर इसके प्रतीक को घर में रखा जाता है, तो व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। ऐसा कहा जाता है कि कामधेनु गाय की प्रतिमा या फोटो घर में लाने से व्यक्ति की अधूरी इच्छाएं पूरी होने लगती हैं।
यूं भी गाय को माता माना गया है और यह घर से नेगेटिविटी को दूर करके पॉजिटिविटी का संचार करती हैं। हालांकि, कामधेनु गाय के प्रतीक को घर में रखते समय यह बेहद आवश्यक है कि आप उन्हें सही दिशा में रखें। वास्तु में कामधेनु गाय की मूर्ति व फोटो को रखने से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताया गया है, जिसके बारे में आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं-
इस दिशा में रखें मूर्ति
अगर आप कामधेनु गाय की मूर्ति को अपने घर में रखना चाहती हैं तो पूर्वोत्तर दिशा में रखना सबसे अच्छा माना जाता है। आप इसे मंदिर के आसपास या फिर मंदिर में भी रख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर बनाएं ये 5 चिन्ह, मिलेगी बेहिसाब बरकत
होगी बिजनेसम में तरक्की
अगर आप अपने बिजनेस में हर दिन उन्नति करना चाहते हैं तो ऐसे में आप इसे अपनी सीट के आसपास दाएं या बाएं दिशा में रख सकते हैं। इसके अलावा, आप इसे अपने गल्ले या पैसे रखने के स्थान के ठीक ऊपर भी रख सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि गल्ले के ऊपर इसे रखने से व्यक्ति को कभी भी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।(नौकरी में प्रमोशन पाने के अद्भुत उपाय)
छिपाकर ना रखें कामधेनु गाय की मूर्ति
जब आप अपने घर, ऑफिस या दुकान में कामधेनु गाय की मूर्ति को रख रहे हैं तो यह अवश्य ध्यान रखें कि आप इसे कभी भी ऐसे स्थान पर ना रखें कि यह लोगों की नजरों में ना आ पाए। बल्कि आपके घर या ऑफिस में आने वाले व्यक्ति को इसके दर्शन अवश्य होने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि कामधेनु गाय की मूर्ति के दर्शन मात्र से ही व्यक्ति के मन में पॉजिटिविटी आती है और अगर वह किसी नकारात्मक विचारों के साथ आया है तो उसके मन के वह विचार भी दूर होते हैं।(गाय को नियमित गुड़-रोटी खिलाएं, होंगे ये फायदे)
लॉबी में रखें
कामधेनु गाय की मूर्ति को लॉबी में रखना भी काफी अच्छा माना जाता है। दरअसल, कामधेनु गाय व्यक्ति के मन की चिंता व तनाव को दूर करने में बहुत अधिक सहायक है। ऐसे में अगर इनकी मूर्ति को लॉबी में रखा जाता है, तो इससे घर के सभी सदस्यों को इसका लाभ मिलता है।
ना करें ये गलतियां
- जब आप अपने घर में कामधेनु गाय की मूर्ति को रख रहे हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। मसलन-
- कभी भी शौचालय के आसपास कामधेनु गाय की मूर्ति ना रखें। अगर आप इनकी तस्वीर लगा रही हैं तो उसे शौचालय की दीवार पर भूलकर भी ना लगाएं।
- कुछ लोग कामधेनु गाय की मूर्ति को शोकेस में रखना पसंद करते हैं, जिसमें मिरर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन यहां आपको इस बात का ध्यान रखना है कि कभी भी इसका रिफलेक्शन मिरर में ना आए।
- कुछ लोग अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए घर के हर कमरे में कामधेनु गाय का स्वरूप रखते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। पूरे घर में कामधेनु गाय के मात्र एक स्वरूप को रखना ही पर्याप्त है।
इसे भी पढ़ें-नया घर बनवाते समय वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान
तो अब आप भी अपने घर में कामधेनु गाय के प्रतीक को रखते समय वास्तु के इन नियमों का पालन करें और अपने घर में सकारात्मकता का संचार करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।