Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:33 AM IST

Diwali 2024: दिवाली की कौड़ी को किन स्थानों पर रखना माना जाता है शुभ?

हिंदू पंचांग के अनुसार दिवाली का त्योहार कार्तिक माह की अमावस्या तिथि के दिन मनाई जाती है। वहीं इस दिन माता लक्ष्मी को कौड़ी चढ़ाने की मान्यता है। अब ऐसे में उन कौड़ियों को किन-किन स्थानों पर रखना शुभ माना जाता है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Updated:- 2024-10-21, 17:28 IST
image

हिंदू धर्म में दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इनकी पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में चल रही सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है। आपको बता दें, हर जगह लक्ष्मी-गणेश पूजन की अलग-अलग मान्यता है।

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को कौड़ी अर्पित करने का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपकी कोई मनोकामना है, जिसे आप पूरी करना चाहते हैं, तो इस दिन कौड़ी को हाथ में लेकर अपने मन में इच्छा बोलकर माता लक्ष्मी को अर्पित करने से शुभ परिणाम मिलते हैं। अब ऐसे में दिवाली की कौड़ी को किन स्थानों पर रखना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

दिवाली की कौड़ी को तिजोरी में रखें

kaudi-ka-upay-1724852640

दिवाली के त्योहार पर कौड़ी को तिजोरी में रखने का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि दिवाली की रात माता लक्ष्मी धरती पर आती हैं और अपने भक्तों को धन और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। कौड़ी को तिजोरी में रखने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन का आगमन होता है। कौड़ी को धन का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसे तिजोरी में रखने से धन की देवी माता लक्ष्मी हमेशा घर में वास करती हैं। कौड़ी को समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। इसे तिजोरी में रखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

दिवाली की कौड़ी को पूजाघर में रखें

कौड़ी को पूजाघर में उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। वहीं कौड़ी को लाल कपड़े में लपेटकर रखना चाहिए। लाल रंग माता लक्ष्मी का प्रिय रंग है। ऐसी मान्यता है कि इससे हमेशा देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Dhanteras Kab Hai 2024: कब है धनतेरस? जानें पूजा से लेकर खरीदारी तक का शुभ मुहूर्त और महत्व

दिवाली की कौड़ी को तुलसी में रखें

benefits-of-keeping-kaudi-in-purse-1701337718

दिवाली की कौड़ी को तुलसी के पास रखें। इससे परिवार में कलह-क्लेश की स्थिति से छुटकारा मिल जाएगा और शुभ परिणाम मिलते हैं। कौड़ी को धन का कारक माना जाता है। तुलसी के पास कौड़ी को रखने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है। बता दें, तुलसी बेहद पवित्र स्थान माना जाता है। इस स्थान पर कौड़ी को रखने से सौभाग्य और धन में वृद्धि होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन जरूर खरीदें ये 10 चीजें, माता लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।