Diwali 2023: हर साल कार्तिक माह की अमावस्या के दिन दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस साल दिवाली 12 नवंबर, दिन रविवार को मनाई जाएगी। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और श्री गणेश की पूजा का विधान है। दिवाली पूजा के दौरान लक्ष्मी-गणेश की पूजा से घर में पूरे साल बरकत बनी रहती है।
दिवाली से जुड़ी पौराणिक कथा है कि श्री राम के अयोध्या लौटने पर अयोध्या वासियों ने पूरी नगरी को दीपों से प्रज्वलित कर दिया था। इसलिए दिवाली पर दिए जलाए जाते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि दिवाली के दिन किसी समय दीये जलाने चाहिए और क्या है नियम।
दिवाली पर किस समय जलाएं दीये?
दिवाली के दिन शाम को 7 बजे के बाद ही दीया जलाएं। अगर पूजा का समय 7 बजे के बाद है तो मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद ही दीप प्रज्वलित करें। ध्यान रहें कि पहले दीया मां लक्ष्मी और श्री गणेश के समक्ष ही जलाएं।
यह भी पढ़ें:Diwali 2023 Upay: इस दिवाली करें ये 10 महाउपाय, धन-धान्य से भर जाएगा घर
इसके बाद 5 दीये घर के पांच कोनों में जलाएं और फिर अन्य दीये घर में आप जहां लगाना चाहें वहां लगाएं। इसके अलावा, दिवाली के दिन चौमुखी दीया जलाने का भी खासा महत्व है। चौमुखी दीया जलाना शुभ माना जाता है।
असल में चौमुखी दीया चार दिशाओं, 4 देवताओं, 4 ग्रहों और व्यक्ति के 4 विकारों को दर्शाता है। चौमुखी दिया जलाने से चारों दिशाओं से घर की उन्नति होती है, घर में सुख-समृद्धि (सुख-समृद्धि के उपाय) आती है और घर में धन का वास होता है।
वहीं, 4 देवताओं यानी कि पहले आपके इष्ट देवी या देवता, दूसरे आपके कुल देवी या देवता, तीसरे आपके कुंडली के देवता और चौथे आपकी कुंडली के लग्न के देवता का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है और भाग्य खुलता है।
यह भी पढ़ें:Diwali 2023: जानें दिवाली के बाद दीए का क्या किया जाता है?
4 ग्रहों में आपकी राशि के मुख्य 4 ग्रह शामिल हैं। चौमुखी दीया जलाने से व्यक्ति को उन ग्रहों की कृपा मिलती है जिससे घर में या किसी काम में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं और पारिवारिक शांति घर में स्थान लेने लगती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकरी के माध्यम से यह जान सकते है कि दिवाली के दिन किस समय जलाने चाहिए दीये और क्या हैं उससे जुड़े नियम। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों