Weekly Love Tarot Card Predictions: पार्टनर को दिल का हाल बता पाएंगे या नहीं, टैरो कार्ड एक्सपर्ट से जानें कैसी होगी प्यार में आपकी किस्मत

क्या आप जानना चाहते हैं कि प्यार में आपकी किस्मत कैसी है? क्या इस हफ्ते आप अपने पार्टनर से दिल की बात कह पाएंगे या आपके रिश्तों में कोई नया मोड़ आने वाला है? ये सवाल आप टैरो कार्ड के द्वारा जान सकते हैं।
image

लव लाइफ की उलझनें और उत्सुकता हर किसी के मन में रहती है। कभी हम अपने जज्बातों को बयां करने से हिचकिचाते हैं, तो कभी भविष्य की अनिश्चितता हमें घेरे रहती है। लेकिन ज्योतिष और टैरो कार्ड की दुनिया आपके इन सवालो के जवाब दे सकती है।

आज हम आपको टैरो कार्ड की मदद से आपकी लव लाइफ के बारे में काफी कुछ बताएंगे। चाहे आप किसी रिश्ते में हों या अपने सपनों के साथी का इंतजार कर रहे हों, यह भविष्यवाणी आपको अवसरों और चुनौतियों को समझने में मदद करेगी।

क्या कोई नया रिश्ता दस्तक देगा? या फिर मौजूदा रिश्ते में गहराई आएगी? इन सभी सवालों के जवाब आपको जानी-मानी टैरो कार्ड रीडर Rihnee Subherwal से मिलेंगे। तो तैयार हो जाइए यह जानने के लिए कि टैरो कार्ड्स आपके दिल के हाल के बारे में क्या कहते हैं?

मेष राशि

aries-love-tarot-card-readings

आपकी लव लाइफ में एक बड़ा ही खूबसूरत और रोमांटिक बदलाव आने वाला है। हो सकता है कोई व्यक्ति आपसे अपने दिल की बात कहे या आप खुद को इन दिनों खुशमिजाज पाएं। इस समय अपने दिल की सुनें, लेकिन अपनी आंखें भी खुली रखें। भावनाओं में बहकर कोई ऐसा फैसला न लें जिसका बाद में पछतावा हो। यह समय नए कनेक्शन बनाने या मौजूदा रिश्ते को और गहरा करने के लिए बहुत अच्छा है। प्यार में साहस दिखाएं और अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में पीछे न हटें।मेष राशि टैरो प्रेम राशिफल

वृषभ राशि

क्या आप अपनी लव लाइफ में उलझे हुए हैं? हो सकता है कि आप अपनी कमजोरियों को दिखाने से बच रहे हों। आप अपने रिश्ते में नियंत्रण बनाने की ज्यादा कोशिश कर रहे हैं और यह नियंत्रण इसलिए हो रहा है क्योंकि आपको चोट लगने का डर हो सकता है। ध्यान रखें कि प्यार में ईमानदारी जरूरी है। सच्चा रिश्ता तभी बढ़ता है जब आप डर की दीवारें तोड़ देते हैं। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से न डरें।वृषभ राशि टैरो प्रेम राशिफल

मिथुन राशि

आपका समय इस समय अच्छा है और आप इस समय यदि प्रेम को ढूंढने निकलेंगे, तो सफलता पाएंगे। चाहे नया रिश्ता बनाना हो या पुराने को गहरा करना हो, आप बस अपनी मंशा स्पष्ट रखें। ब्रह्मांड आपकी बात सुन रहा है, बस आप तय कर लें कि आपको चाहिए क्या।अपनी इच्छाओं पर ध्यान केंद्रित करें और ब्रह्मांड को अपना काम करने दें। सकारात्मक सोच और स्पष्ट इरादे आपको वह प्यार दिलाएंगे जो आप चाहते हैं।मिथुन राशि टैरो प्रेम राशिफल

कर्क राशि

इस हफ्ते आपका दिल एक शांत और स्थिर जगह की तलाश करेगा। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो उसमें आराम और सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। और अगर सिंगल हैं, तो आपको किसी ऐसा इंसान मिल सकता है जो सच्चे इमोशनल कनेक्शन की तलाश में है। अपने साथी के साथ घर जैसा सुकून महसूस करें और इस शांति का आनंद लें। कर्क राशि टैरो प्रेम राशिफल

सिंह राशि

इस समय आपको यह समझना होगा कि प्यार में सबसे बड़ी ताकत कोमलता होती है। यदि आप रिश्ते में किसी टकराव से गुजर रहे हैं, तो अहंकार नहीं, बल्कि दया और समझदारी से काम लें। खुद को थोड़ा झुकाना और दूसरों की भावनाओं को समझना ही आपके रिश्ते में नई जान डालेगा। सिंह राशि टैरो प्रेम राशिफल

कन्या राशि

आप शायद अंदर ही अंदर कुछ इमोशन छिपा रहे हैं या खुद को किसी फीलिंग से बचा रहे हैं। लेकिन टैरो कार्ड्स आपको कह रहे हैं-खुलो, बहो और खुद को आजाद करो। बीते अनुभवों से डरे नहीं, बल्कि उनसे सीख लेकर नए रिश्तों की तरफ कदम बढ़ाएं। खुद से प्यार करें, तभी कोई और भी आपसे सच्चा प्यार कर पाएगा। कन्या राशि टैरो प्रेम राशिफल

तुला राशि

आपके रिश्ते में कहीं ना कहीं असमानता हो सकती है। शायद आप ज्यादा दे रहे हैं। यह हफ्ता उन पैमानों को बराबर करने का है। टैरो संकेत दे रहे हैं कि आपको किसी सच्चाई का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन घबराइए मत, ईमानदारी ही रिश्ते की असली बुनियाद होती है। सच कहिए, भले ही थोड़ी तकलीफ हो। तुला राशि टैरो प्रेम राशिफल

वृश्चिक राशि

scorpio-love-tarot-card-readings

आप शायद किसी ऐसे संबंध या पैटर्न से गुजर रहे हैं जो पहले ही समाप्त हो चुका है। प्यार आपके जीवन में विकसित होने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पहले आपको पुरानी चीजों को छोड़ना होगा। ध्यान रखें कि यह आपके लिए नुकसान नहीं है, बल्कि नई शुरुआत है। अतीत की बेड़ियों से खुद को आजाद करें। वृश्चिक राशि टैरो प्रेम राशिफल

धनु राशि

ये हफ्ता मस्ती, छेड़खानी और हल्के-फुल्के रोमांस से भरा होगा। कोई नया व्यक्ति आपके जीवन में आएगा। वहीं पुराने रिश्ते में फिर से वो चुलबुलापन और इश्क की मीठी नोकझोंक लौट सकती है। छोटी-छोटी बातों में खुशियां ढूंढिए, अनप्लान्ड डेट्स और यादगार लम्हों को खुलकर एन्जॉय करें। धनु राशि टैरो प्रेम राशिफल

मकर राशि

आप इस समय प्यार को सिर्फ महसूस नहीं कर रहे, बल्कि उसे समझने और परखने की गहरी प्रक्रिया में हैं। आपके दिल और दिमाग के बीच संवाद चल रहा है। टैरो कार्ड्स संकेत दे रहे हैं कि आप अब एक ऐसा बंधन चाहते हैं जो समय की कसौटी पर खरा उतरे। हो सकता है आप कोई बड़ा निर्णय लें, जैसे- कमिटमेंट, साथ रहने का प्लान या रिश्ते को एक नाम देना इस सप्ताह संभव है, लेकिन जल्दबाजी न करें। यह हफ्ता आपको अपने दिल की गहराई में झांकने और उस रिश्ते को चुनने का है, जो सिर्फ आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाले सालों के लिए बना हो। मकर राशि टैरो प्रेम राशिफल

कुंभ राशि

आप शायद अपने रिश्ते को लेकर कन्फ्यूज हैं। अपने पिश्ते को क्या दिशा देनी है, आप इस समय समझ नहीं पा रहे हैं और यह दिल को और ज्यादा उलझा रहा है। इस समय सिर्फ अपनी अंतरात्मा की सुनें। आप जिस फैसले से बच रहे हैं, वही आपको शांति देगा। अभी वक्त है दिल की बात समझने और उस पर एक्शन लेने का। कुंभ राशि टैरो प्रेम राशिफल

मीन राशि

आपका दिल अब भी किसी पुराने रिश्ते या बीती यादों से जुड़ा हुआ महसूस कर सकता है। शायद कोई पुराना प्यार फिर से दस्तक दे रहा है या आप खुद उन लम्हों को बार-बार याद कर रहे हैं। अतीत तभी लौटना चाहिए जब दोनों लोग पहले से बेहतर बन चुके हों। पुरानी गलतियों को दोहराना नहीं, बल्कि उनसे सीखना जरूरी है। यदि फिर से जुड़ने का मौका मिले, तो यह सुनिश्चित करें कि ये रिश्ता अब पहले से ज्यादा परिपक्व और स्वस्थ हो। अगर वो दरवाजा हमेशा के लिए बंद हो चुका है, तो उन यादों को दिल से शुक्रिया कहकर आगे बढ़ें। मीन राशि टैरो प्रेम राशिफल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।


Image@freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP