जानें शिव मंदिर में क्या दान करना चाहिए

Puja Tips: हिन्दू धर्म में दान करने की परंपरा बहुत पुरानी है। दान करने से न सिर्फ पुण्य मिलता है बल्कि भगवान की कृपा भी बरसती है।
वहीं, मंदिर में किया गया दान अधिक फलित होता है। शास्त्रों के अनुसार, मंदिर में दान करने से उसका दोगुना फल व्यक्ति को प्राप्त होता है।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि हर देवी-देवता के स्थान या मंदिर में अलग-अलग चीजों का दान किये जाने का विशेष विधान है।
ऐसे में आइये जानते हैं कि भगवान शिव शंभू के मंदिर में किन-किन चीजों का दान करना चाहिए और उसके क्या-क्या लाभ प्राप्त होते हैं।
शिव मंदिर में करें चांदी का दान (Donate Silver In Shiva Temple)
- शिव मंदर में चांदी का दान करना चाहिए।
- चांदी का नाग भी दान किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Daan Punya: कब भूल से भी नहीं करना चाहिए दान?
शिव मंदिर में करें अनाज का दान (Donate Grains In Shiva Temple)
- शिव मंदिर में अनाज (किस दिशा में रखना चाहिए अनाज) का दान करना चाहिए।
- 5 तरह के अनाज के दान से शिव कृपा होती है।
शिव मंदिर में करें रुद्राक्ष का दान (Donate Rudraksh In Shiva Temple)
- रुद्राक्ष शिव जी का बहुत प्रिय माना जाता है।
- इसलिए शिव मंदिर में रुद्राक्ष का दान करें।
शिव मंदिर में करें घी का दान (Donate Ghee In Shiva Temple)
- शिव जी घी अर्पित किये जाने का विधान है।
- ऐसे में शिव मंदिर में घी का दान भी करें।
शिव मंदिर में करें दूध का दान (Donate Milk In Shiva Temple)
- शिवलिंग पर दूध चढ़ाना शुभकारी माना जाता है।
- वहीं, शिव मंदिर में दूध (दूध के उपाय) का दान कष्ट हर लेता है।
शिव मंदिर में करें घंटे का दान (Donate Bell In Shiva Temple)
- शिव मंदिर में घंटा दान करने से सकारात्मकता आती है।
- घंटा दान करने से शिव जी का वास घर में होता है।
यह भी पढ़ें: Hindu Beliefs: दान और पुण्य का है अलग-अलग महत्व, जानें इनके बीच का अंतर
शिव मंदिर में करें सेवा दान (Donate Help In Shiva Temple)
- सेवा दान सबसे शुभ दान माना जाता है।
- इसलिए शिव मंदिर में सेवा कर सेवा दान करना चाहिए।
अगर आप भी शिव मंदिर जाते हैं और दान करने की इच्छा रखते हैं तो इन चीजों का दान आपको शिवालय में अवश्य करना चाहिए। इससे आपको शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।