Vastu Tips: घर की किस दिशा में नहीं रखना चाहिए अनाज

Ghar Ki Kis Disha Mein Na Rakhe Anaaj: घर में अनाज रखने का स्थान वास्तु की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होता है।
जिस तरह अनाज को रखे जाने वाली दिशा जरूरी है। ठीक उसी तरह अनाज किस दिशा में नहीं रखना चाहिए यह भी जरूरी है।
ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि घर के कुछ स्थान ऐसे होते हैं तो अन्य परिस्थितियों में शुभ होते हैं।
मगर अनाज रखने के लिए बहुत ही ज्यादा अशुभ माने जाते हैं। आइये जानते हैं घर के उन स्थानों या दिशाओं के बारे में।
पूर्व दिशा में न रखें अनाज

- पूर्व दिशा को वास्तु शास्त्र में उत्तम माना गया है। इस दिशा को सर्व सिद्धि प्रदायक दिशा कहा जाता है।
- यानी कि ऐसी दिशा जिसमें किया गया हर काम सफलता पूर्वक पूरा होता है और लाभ भी देता है।
- अक्सर घरों में इसी दिशा (वास्तु में दिशाओं का महत्व) में अनाज रखा जाता है क्योंकि सभी जानते हैं कि यह दिशा शुभ है।
- हालांकि वास्तु में इस दिशा को अनाज रखने के लिए उचित नहीं बताया गया है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: टॉयलेट-बाथरूम में इन चीजों को रखने से दूर होगा वास्तु दोष
- इस दिशा में अनाज रखना घर की बरकत में बाधा पैदा करता है।
- इसके पीछे का कारण है इस दिशा का ग्रह स्वामी। पूर्व दिशा सूर्य ग्रह की है।
- सूर्य ग्रह की दिशा में अनाज का व्यय अधिक होता है। सूर्य का ताप अनाज को नष्ट करता है।
- ऐसे में घर में अनाज का भंडार जल्दी-जल्दी खाली होता है। इस दिशा में खर्च बढ़ाता है।
इन दिशाओं में अनाज रखना अशुभ

- अनाज घर की पूर्व-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण दिशा में भी नहीं रखना चाहिए।
- घर की पूर्व-पश्चिम दिशा में सूर्य के साथ शुक्र (शुक्रवार के उपाय) रहते हैं जो विवाह के कारक माने जाते हैं।
- ऐसे में इस दिशा में अनाज रखने से विवाह में बाधाएं आती हैं। वैवाहिक जीवन तनावग्रस्त रहता है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: शाम के समय इस दिशा की ओर होनी चाहिए जलते दीपक की लौ
- घर की उत्तर-दक्षिण दिशा में बुध और मंगल ग्रह का वास है जो बुद्धि और शुभता के कारक हैं।
- ऐसे में इस दिशा में अनाज रखने से मांगलिक कार्यों में रुकावटें आती हैं।
- इस दिशा में रखा हुआ अनाज खाना बुद्धि को कमज़ोर करता है।
घर में अनाज रखते हैं समय आप भी दिशाओं का ध्यान रखें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।