Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:10 AM IST

मंगलदोष के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए किन चीजों का दान करना चाहिए?

ज्योतिष शास्त्र में मंगलदोष का विशेष महत्व है। इस दिन कुछ चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में विस्तार से इस लेख में जानते हैं।
Updated:- 2025-01-13, 12:00 IST
what things should be donated to avoid inauspicious effects of mangal dosh

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को एक उग्र ग्रह माना जाता है। जब यह ग्रह किसी व्यक्ति की कुंडली में कुछ विशेष भावों में स्थित होता है, तो उसे मंगल दोष कहा जाता है। इस दोष के कारण वैवाहिक जीवन में अनेक समस्याएं आ सकती हैं, यही कारण है कि विवाह से पहले कुंडली मिलन किया जाता है। आपको बता दें, मंगल ग्रह किसी भी व्यक्ति की कुंडली में चतुर्थ भाव, लग्न भाव, अष्टम भाव, सपत्म भाव और बारहवें भाव में स्थित होता है और ऐसी स्थिति में मंगल दोष लगता है। इसलिए अगर आप मंगलदोष से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मंगलदोष से छुटकारा पाने के लिए करें गुड़ का दान

jaggery-benefits-for-health

ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों का विशेष महत्व है। वहीं कुंडली में ग्रहों की स्थिति अशुभ हो, तो व्यक्ति को शुभ परिणाम नहीं मिलते हैं। इसलिए मंगलदोष से छुटकारा पाने के लिए गुड़ का दान जरूर करें। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। इतना ही नहीं, गुड़ का दान करने से धनलाभ हो सकता है और व्यक्ति को मनोवांछित फलों की भी प्राप्ति हो सकती है।

मंगलदोष से छुटकारा पाने के लिए करें लाल वस्त्र का दान

मंगलदोष से छुटकारा पाने के लिए लाल वस्त्र का दान विशेष रूप से करें। इससे व्यक्ति की कुंडली में स्थित मंगल की स्थिति शुभ हो सकती है और मंगलदेव की कृपा भी बनी रहती है। मंगलवार को लाल वस्त्र का दान करना अधिक शुभ माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - कितनी तरह के मांगलिक दोष होते हैं? जानें आपका कौन सा है

मंगलदोष से छुटकारा पाने के लिए करें मसूर की दाल का दान

Soaking-Lentils-Better-absorption-of-minerals

मसूर की दाल को मंगल ग्रह से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि मंगलवार के दिन मसूर की दाल का दान करने से मंगल ग्रह शांत होता है और उसके दुष्प्रभाव कम होते हैं। मसूर की दाल का रंग लाल होता है जो मंगल ग्रह का रंग भी माना जाता है। इसलिए इसे मंगल ग्रह को प्रसन्न करने के लिए एक उपाय माना जाता है। मंगलवार को मंगल देव का दिन माना जाता है। इसलिए मसूर की दाल का दान मंगलवार के दिन ही करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें -  Astro Tips: विवाह से पहले 'मंगल दोष' के उपाय, पंडित जी से जानें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।