सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। जब हर भक्त भोलेनाथ की विशेष कृपा पाने के लिए उनकी पूजा-अर्चना करता है, तो उन्हें विशेष फलों की प्राप्ति होती है। इस पवित्र मास में शिवलिंग पर जलाभिषेक और विभिन्न सामग्रियों का अर्पण करना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि सावन में की गई शिव पूजा से महादेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। हालाकि, शिव पूजा में कई चीजें चढ़ाई जाती हैं, लेकिन एक ऐसी चीज है जिसके बिना शिवलिंग की पूजा अधूरी मानी जाती है। यह चीज भोलेनाथ को तो अत्यंत प्रिय है है, साथ ही साथ इसे अर्पित करने से भक्तों को भी विशेष लाभ मिलता है। बहुत से लोग सावन में रोज़ाना शिव मंदिर जाते हैं या घर पर ही शिवलिंग की पूजा करते हैं, लेकिन शायद उन्हें इस एक महत्वपूर्ण चीज के बारे में पूरी जानकारी नहीं है, या वे इसे अर्पित करने का सही तरीका नहीं जानते हैं, इसलिए उन पर भोलेनाथ की कृपा नहीं बरसती है। शास्त्रों और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस विशेष चीज को रोजाना शिवलिंग पर अर्पित करने से भगवान शिव अत्यधिक प्रसन्न होते हैं और आपकी हर इच्छा पूरी करते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य अरविंद त्रिपाठी से उस एक चीज के बारे में जान लेना जरूरी है, जिसके बिना शिव पूजा अधूरी मानी जाती है।
सावन में किस चीज के बिना अधूरी रहती है शिवलिंग पूजा
भगवान शिव की पूजा में अनेक वस्तुएं अर्पित की जाती हैं, जैसे जल, दूध, धतूरा, भांग आदि, लेकिन इन सब में बेलपत्र का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं और शिव पुराण के अनुसार, शिवलिंग की पूजा बेलपत्र के बिना अधूरी मानी जाती है। सावन के पवित्र महीने में रोजाना शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने से भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं और भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं। बेलपत्र को भगवान शिव को अति प्रिय माना गया है और इसके पीछे कई पौराणिक और धार्मिक कारण हैं।
इसे भी पढ़ें-सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते हुए ज्यादातर लोग करते हैं ये बड़ी गलती, जानें क्या है सही तरीका
बेलपत्र का महत्व
बेलपत्र की तीन पत्तियां ब्रह्मा, विष्णु और महेश की त्रिमूर्ति का प्रतीक मानी जाती हैं। कुछ मान्यताओं के अनुसार, ये पत्तियां शिवजी की तीन आंखों (सूर्य, चंद्र और अग्नि) का प्रतिनिधित्व करती हैं। पौराणिक कथा के अनुसार, जब भगवान शिव ने समुद्र मंथन के दौरान निकला विष पी लिया था, तो उनके शरीर में भयंकर जलन होने लगी थी। देवताओं ने उनकी जलन शांत करने के लिए उन्हें बेलपत्र अर्पित किया था। तभी से बेलपत्र शिवजी को शीतलता प्रदान करने वाला और अति प्रिय माना जाता है। शिव पुराण में बेलपत्र की महिमा का विस्तार से वर्णन किया गया है। यह कहा गया है कि बेलपत्र चढ़ाने से शिवजी उतनी ही प्रसन्नता प्राप्त करते हैं, जितनी गंगा स्नान या करोड़ों कन्यादान से होती है।
इसे भी पढ़ें-सावन में शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 3 अनाज, आर्थिक तंगी से मिल सकता है छुटकारा
सावन में रोज़ाना बेलपत्र अर्पित करने के लाभ
- सावन के महीने में बेलपत्र का विशेष महत्व होता है। इसे रोजाना शिवलिंग पर अर्पित करने से भक्तों को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं।
- माना जाता है कि बेलपत्र शिवजी को सबसे प्रिय है। इसे विधि-विधान से चढ़ाने पर महादेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

- जो व्यक्ति सावन में रोजाना बेलपत्र अर्पित करते हैं, उनके घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और व्यापार में तरक्की मिलती है।
- बेलपत्र में औषधीय गुण भी होते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से व्यक्ति रोगों से मुक्त होता है और शारीरिक कष्ट दूर होते हैं।
- सच्चे मन से बेलपत्र अर्पित करने वाले भक्तों की हर इच्छा पूरी होती है, चाहे वह विवाह से संबंधित हो, संतान प्राप्ति से या करियर में सफलता से।
- शिव पुराण के अनुसार, बेलपत्र अर्पित करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है।
- ज्योतिष शास्त्र में भी बेलपत्र के महत्व का वर्णन है। इसे अर्पित करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और अन्य ग्रहों के दोष भी शांत होते हैं।
इसे भी पढ़ें-सावन माह के ब्रह्म मुहूर्त में करें ये 3 काम, घर में धन की कमी हो सकती है दूर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों