Pitru Paksha Rules: पितृपक्ष में गलती से भी न खाएं ये चीजें, पितृ हो जाएंगे नाराज

Astro Tips: हिन्दू धर्म में पितृ पक्ष का बहुत महत्व माना जाता है। मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान पिंडदान या तर्पण करने से पितृ प्रसन्न होते हैं।
साथ ही, अगर पितृ दोष परेशान कर रहा है तो उससे मुक्ति भी मिल जाती है। पितरों का आशीर्वाद परिवार पर बरसने लगता है और शुभता आती है।
शास्त्रों में पितृ पक्ष से जुड़े कुछ नियम बताये गए हैं जिनका पालन आवश्यक है। इन्हीं नियमों में से एक है श्राद्ध के दौरान कुछ चीजों को खाने से बचना।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि पितृ पक्ष के दौरान कुछ सब्जियां ऐसी हैं जिन्हें खाने से परहेज करना चाहिए। इन्हें खाना वर्जित होता है।
पितृपक्ष 2023 क्या नहीं खाना चाहिए (Pitru Paksha 2023 What Not To Eat)
- शास्त्रों में पूजा-पाठ से लेकर पितृपक्ष तक मांस, मदिरा, लहसुन, प्याज आदि खाने की मनाही है लेकिन इसके अलावा भी कुछ चीजें नहीं खानी चाहिए।
- श्राद्ध (कितने प्रकार के होते हैं श्राद्ध) के दौरान उन सब्जियों को खाने से परहेज करना चाहिए जो जमीन के नीचे उगती हैं क्योंकि शास्त्रों में इनमें जीव के अंश होने की बात वर्णित है।
यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष के दौरान इस एक पक्षी का अलग-अलग रूप में दिखना देता है ये संकेत
- इन सब्जियों को कंद कहा जाता है जैसे कि आलू, शकरकंद, मूली, गाजर, शलजम, चुकंदर, अरबी। इन सब्जियों को पितृपक्ष में नहीं खाना चाहिए।
- इसके अलावा, इन सब्जियों का पितृपक्ष के दौरान पितरों से जुड़ी किसी भी विधि में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे पितृ बहुत नाराज हो जाते हैं।
- साथ ही, इन सब्जियों को श्राद्धभोग में ब्राह्मणों को भी नहीं देना चाहिए। इससे पूजा का दोष (पितृ दोष के उपाय) लगता है और पितरों को पूर्णतः तृप्ति नहीं मिल पाती है।
यह भी पढ़ें: Pitru Paksha Shradh Days 2023: क्यों सोलह दिन के ही होते हैं पितृ पक्ष?
- पितृपक्ष में पूर्वजों को चना, चने की दाल, चने का सत्तू, चने की मिठाई चने से बने खाद्य पदार्थों को भी नहीं खिलाना चाहिए न घर में लाना चाहिए।
- पितृपक्ष में मसूर की दाल को भी घर में लाना, उसे खाना, पितरों को खिलाना या ब्राह्मण भोज में सम्मिलित करना बहुत अशुभ माना गया है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि पितृ पक्ष के दौरान किन चीजों को खाने से बचना चाहिए ताकि किसी प्रकार का दोष न लगे और पितृ भी नाराज न हों। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shuttertsock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।