पितृ दोष हटाने के उपाय जानें


Anuradha Gupta
06-01-2023, 18:32 IST
www.herzindagi.com

    ज्‍योतिष शास्‍त्र में पितृ ऋण का उल्लेख मिलता है, इसे कई बार लोग पितृ दोष भी कहते हैं। चलिए आज हम एस्ट्रोलॉजर डॉक्टर अनिल मित्रा और ज्योतिषाचार्य डॉक्‍टर आरती दहिया जी से इसके निवारण के उपाय जानते हैं।

कैसे चढ़ता है पितृ ऋण?

    डॉक्‍टर अनिल मित्रा के अनुसार, 'यदि नवम भाव में सूर्य नकारात्मक ऊर्जा से ग्रसित है, तो पितृ ऋण व्‍यक्ति पर चढ़ जाता है। पितृ ऋण चुकाने के लिए 7 पीढ़ियां लग जाती हैं।'

Image Credit : freepik

कैसी होनी चाहिए भावनाएं?

    अगर आपकी भावनाएं और कर्म शुद्ध हैं तो पितृ दोष के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

Image Credit : freepik

सूर्य के उपाय करें

    अगर कुंडली में पितृ दोष है तो आपको नियमित रूप से सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए।

Image Credit : freepik

कपूर के उपाय

    घर में अगर कोई बीमार है या आपको नकारात्‍मक ऊर्जा महसूस होती है, तो आपको नियमित पूजा के दौरान कपूर जलाना चाहिए।

Image Credit : freepik

अगरबत्‍ती और धूप बत्‍ती के उपाय

    घर में पूजा के दौरान आपको अगरबत्‍ती नहीं जलानी चाहिए क्‍योंकि बांस पॉजिटिव ऊर्जा पैदा करता है। उसे जलाने पर नेगेटिव ऊर्जा पैदा होती है।

Image Credit : freepik

पीपल का पेड़

    घर में निकला पीपल का पेड़ भी संकेत देता है कि आपके पितृ आपसे नाराज हैं, इसलिए आपको इसे हटवा देना चाहिए।

Image Credit : freepik

भगवान शिव की पूजा

    भगवान शिव की पूजा अमावस्या तिथि पर अवश्य करें। इससे भी पितृ दोष कम होगा।

Image Credit : freepik

कौवों को भोजन कराएं

    कौवों को भोजन कराएं। ऐसा कहते हैं कि कौवे पितृ के रूप में हमारे पास आते हैं, इसलिए उन्‍हें भोजन जरूर करना चाहिए।

पितृ के मंत्र

    पितृ दोष के प्रभाव को कम करने और उनकी आत्‍मा की शांति के लिए आप विशेष मंत्र 'ॐ पितृ देवतायै नम:' का जाप करें।

    उम्‍मीद है कि आपको ऊपर बताए गए उपाय पसंद आए होंगे। आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें herzindagi.com से।