Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:32 PM IST

Kajari Teej 2024: क्या है कजरी तीज का महत्व? जानें क्यों इस व्रत को रखने से सुहागिनों को मिलता है अखंड सौभाग्य

इस साल कजरी तीज 22 अगस्त, दिन गुरुवार को मनाई जाएगी। कजरी तीज का शास्त्रों में बहुत महत्व माना गया है। कजरी तीज के दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रख भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त करती हैं।   
Updated:- 2024-08-13, 07:30 IST
kajari teej ka mahatva

हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल में तीन बार तीज का पर्व मनाया जाता है। इन्हीं में से एक है कजरी तीज जो भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पड़ती है। इस साल कजरी तीज 22 अगस्त, दिन गुरुवार को मनाई जाएगी। कजरी तीज का शास्त्रों में बहुत महत्व माना गया है। कजरी तीज के दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रख भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त करती हैं। इतना ही नहीं, सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी ने हमें पौराणिक कथा के माध्यम से कजरी तीज का गूढ़ महत्व समझाया। आइये जानते हैं इस बारे में।  

क्यों सुहागिन महिलाओं के महत्वपूर्ण है कजरी तीज? 

what is the importance of kajari teej

कजरी तीज उत्तर भारत में मनाई जाती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और व्रत का निर्वाहन करती हैं। यूं तो कजरी तीज का व्रत निर्जल रखा जाना ज्यादा श्रेष्ठ माना जाता है लेकिन स्वास्थ्य अनुसार बिना भोजन वाला ही व्रत आजकल महिलाएं रखती हैं। 

यह भी पढ़ें: शंख में चावल भरकर घर की तिजोरी में रखने से क्या होता है?

कजरी तीज के दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। जहां सुबह के समय गौरी-शंकर की पूजा होती है तो वहीं, शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्य दिए जाने का भी विधान है।

चंद्रमा को अर्घ्य देनेके बाद ही कजरी तीज का व्रत खोला जाता है। सिर्फ सुहागिन महिलाएं ही नहीं बल्कि अविवाहित कन्याएं भी व्रत रख सकती हैं।  

यह भी पढ़ें: तुलसी को घर के भीतर रखना क्यों माना जाता है अशुभ?

पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान शिव जिस दिन माता पार्वती को अपने साथ विवाह के बाद कैलाश लेकर आए थे उस दिन को कजरी तीज के रूप में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि कजरी तीज के दिन सुहागिन स्त्री के व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है और अविवाहिता के व्रत रखने से मनवांछित वर मिलता है। 

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कजरी तीज का क्या महत्व है और क्यों जरूरी है यह तीज सुहागिनों के लिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।  अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi        

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।