reason behind offering fish to bhagwan jagannath

इस एक घटना के बाद से पलट गए भगवान जगन्नाथ के नियम, जानें क्यों और कैसे लगता है मछली का भोग

हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि भगवान को हमेशा सात्विक आहार ही भोग में अर्पित करना चाहिए, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जगन्नाथ भगवान को 56 भोग के अलावा मछली भी चढ़ाई जाती है। क्या ये सच है, आइये जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-06-25, 23:01 IST

भगवान जगन्नाथ से जुड़े कई ऐसे रहस्य हैं जो किसी अबूझ पहेली से कम नहीं है। वहीं, भगवान जगन्नाथ की लीलाओं से जुड़ी कई ऐसी घटनाएं हैं जिनके साक्ष्य आज भी मिलते हैं। ठीक ऐसे ही आज हम बात करेंगे भगवान जगनाथ के भोग के बारे में। भगवान जगन्नाथ को 56 भोग लगाया जाता है जो पूर्ण रूप से सात्विक आहार होता है। हमारे शास्त्रों में भी यही कहा गया है कि भगवान को हमेशा सात्विक आहार ही भोग में अर्पित करना चाहिए, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जगन्नाथ भगवान को 56 भोग के अलावा मछली भी चढ़ाई जाती है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर क्यों भगवान जगन्नाथ को मछली का भोग लगता है।

भगवान जगन्नाथ जी को क्यों चढ़ती है मछली?

भगवान जगन्नाथ को मछली का भोग लगने की बात सुनकर कई लोग आश्चर्यचकित हो सकते हैं, क्योंकि आमतौर पर भगवान को शुद्ध शाकाहारी भोग ही लगाया जाता है। हालांकि, जगन्नाथ पुरी मंदिर में भगवान को मछली का भोग नहीं लगता है।

bhagwan jagannath ko kyu chadhate hain machhli

पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार एक मछुआरिन बड़े ही श्रद्धा भाव से भगवान जगन्नाथ के दर्शनों के लिए अपने घर से निकली, लेकिन रास्ते में उसे याद आया कि भगवान को भेंट देने के लिए उसने कुछ लिया ही नहीं तो उसने रास्ते से एक मछली खरीद ली।

यह भी पढ़ें: यात्रा के दौरान जगन्नाथ जी के रथ को कौन खींच सकता है? जानें क्या है परंपरा

मछुआरिन बड़े भाव से जगन्नाथ जी के दर्शनों के लिए पहुंची और मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश करने ही जा रही थी कि तभी मंदिर के पुजारियों ने उसे रोक दिया, उन्हें मछली की बदबू आ रही थी और जब उन्होंने मछुआरिन की झोली में देखा तो मछली रखी हुई थी।

पुजारियों ने मछुआरिन को मंदिर में आने से रोक दिया जिसके बाद मछुआरिन घर लौट गई, लेकिन बहुत दुखी होकर रोने लगी। तभी भगवान जगन्नाथ प्रकट हुए और भक्त की भक्ति से प्रसन्न होकर मछुआरिन द्वारा दी गई मछली को स्वीकार कर लिया।

यह विडियो भी देखें

bhagwan jagannath ko kyu lagta hai machhli ka bhog

हालांकि, सत्य यह है कि भगवान जगन्नाथ ने उस मछली को खाया नहीं था बल्कि अपने भीतर अपनी ऊर्जा में समाहित कर लिया था। मगर लोगों के बीच यह भ्रांति फैली हुई है कि भगवान जगनाथ को मछली का भोग लगता है, जबकि ऐसा नहीं है।

यह भी पढ़ें: जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए कहां से आते हैं भगवान के कपड़े? जानें क्या है खासियत

जगन्नाथ भगवान को मंदिर के पुजारियों द्वारा सात्विक आहार ही भोग में लगाया जाता है। हां, कथा के अनुसार ये हुआ था कि भगवान जगन्नाथ ने मछुआरिन को यह वरदान दिया था कि साल में एक बार वह स्वयं मछुवारा समाज में दर्शन देने किसी न किसी रूप में आएंगे।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

FAQ
जगन्नाथ पुरी कब नहीं जाना चाहिए?
जगन्नाथ पुरी अमावस्या तिथि पर नहीं जाना चाहिए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;