क्या होती है श्याम बिंदी? जानें इसे लगाने के लाभ

Kya Hoti Hai Shyaam Bindi Aur Isse Milne Wale Labh: हिन्दू धर्म में कई तरह के तिलकों का वर्णन मिलता है। इन्हीं में से एक है वैष्णव तिलक जिसे भगवान विष्णु या भगवान श्री कृष्ण के भक्तों द्वारा लगाया जाता है। इस तिलक को पीले चंदन से नाक से लेकर माथे तक लगाने का नियम है। वहीं, पीले चंदन से तिलक लगाने के बाद तिलक के बीच में एक काली बिंदी भी लगाई जाती है जिसे 'श्याम बिंदी' के नाम से जाना जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर क्या होती है श्याम बिंदी और क्या है इसका महत्व एअव्म इसे लगाने के लाभ।
क्या होती है श्याम बिंदी?

श्याम बिंदी काले रंग का चंदन होता है जिसे बिंदी की तरह तिलक के बीच में लगाया जाता है। श्याम बिंदी को लेकर ऐसा कहते हैं कि यह श्री कृष्ण के आसुंओं से बना है।
यह भी पढ़ें: घर से बाहर जाते समय आंख फड़कने का क्या है मतलब?
असल में जब श्री कृष्ण गोपियों को छोड़कर मथुरा जा रहे थे तब उनके आंख से निकले आंसुओं को गोपियों ने अपने मस्तक पर धारण कर लिया था। उन आसुओं ने बिंदी का रूप ले लिया।
श्री कृष्ण का एक नाम श्याम भी है। ऐसे में श्याम के आंसुओं से बना यह काला चंदन श्याम बिंदी कहलाई। वैष्णव तिलक लगाते समय श्याम बिंदी लगाना अनिवार्य माना गया है।
क्यों लगानी चाहिए श्याम बिंदी?
श्याम बिंदी लगाने से एक तो वैष्णव तिलक पूरा होता है। दूसरा श्री कृष्ण का आशीर्वाद वाला हाथ हमेशा व्यक्ति पर बना रहेता है। श्री कृष्ण के समीप होने का आभास होता है।
यह भी पढ़ें: कौड़ी हाथ में पहनने से क्या होता है?
साथ ही, श्याम बिंदी लगाने से नकारात्मकता भी दूर रहती है। जो भी बुरी शक्तियां व्यक्ति को प्रभावित करना चाहती हैं या करने की कोशिश करती हैं तो वह नष्ट हो जाती हैं।
श्याम बिंदी लगाने से ग्रह दोष दूर होता है। इसके अलावा, जिनकी कुंडली में राहु कमजोर होता है या राहु अशुभ होता है उन्हें श्याम बिंदी जरूर लगानी चाहिए।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्या होती है श्याम बिंदी और क्यों लगाना इसे माना जाता है शुभ। साथ ही, जानें इसका महत्व एवं लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।