घर से बाहर जाते समय आंख फड़कने का क्या है मतलब?

ज्योतिष शास्त्र में शरीर के अंगों द्वारा मिलने वाले संकेतों का वर्णन मिलता है। उदाहरण के तौर पर जब कुछ अच्छा या बुरा होने वाला होता है तो हमारी आंख फड़कना शुरू हो जाती है। 

what does twitching eye while going outside home signifies

Eye Twitching Means While Going Outside Home: ज्योतिष शास्त्र में शरीर के अंगों द्वारा मिलने वाले संकेतों का वर्णन मिलता है। उदाहरण के तौर पर जब कुछ अच्छा या बुरा होने वाला होता है तो हमारी आंख फड़कना शुरू हो जाती है। वहीं, अगर म घर से बाहर कहीं जाते हैं और आंख अचानक फड़कने लगे तो इसके पीछे भी कई संकेत हो सकते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर घर से बाहर जाते समय आंख का फड़कना किस बात को दर्शाता है।

घर से बाहर जाते समय सीधी आंख का फड़कना

eye twitches while going outside home signs

अगर घर से बाहर जाते समय सीधी आंख फड़के तो यह अशुभ माना जाता है। हालांकि यह बात पर भी निर्भर करता है कि आंख स्त्री की फड़क रही है या पुरुष की। अगर घर से बाहर जाते हैं किसी स्त्री की सीधी आंख फड़के तो यह आने वाले संकेत को दर्शाता है।

हां, कुछ मामलों में यह इस बात को भी दर्शाता है कि कन्या की शादी के योग बन रहे हैं और उसका जल्दी विवाह हो सकता है। वहीं, पुरूष की सीधी आंख का फड़कना शुभ होता है। यह इस बात को दर्शाता है कि पुरुष का जो भी काम है वह जल्दी ही बनने वाला है।

घर से बाहर जाते समय उल्टी आंख का फड़कना

eye twitches while going outside home

घर से बाहर जाते समय उल्टी आंख का फड़कना शुभ माना जाता है। अगर स्त्री घर से बाहर जा रही हो और उसकी उल्टी आंख फड़कने लग जाए तो यह इस बात का संकेत है कि उसका काम बनने वाल है या फिर उसे उस काम में सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें:क्या घर में रख सकते हैं पारद शिवलिंग?

इसके अलावा, अगर किसी पुरुष की घर से बाहर जाते समय उल्टी आंख फड़के तो यह उनके लिए अशुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत हो सकता है कि वह जिस कार्य के लिए जा रहे हैं उसमें अनेकों बाधाएं आएं और आपको दिक्कतों का सामना करना पड़े।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर घर से बाहर जाते समय आंख का फड़कना किस बात का संकेत देता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP