significance of keeping mango tree leaves at home temple

आम के पेड़ के पत्तों को घर के मंदिर में रखने से क्या होता है?

आम का पेड़ जिसके पत्तों का प्रयोग शुभ एवं मांगलिक कार्यों और पूजा-पाठ के दौरान किया जाता है। आम के पत्तों से जुड़े कई अचूक उपाय भी ज्योतिष में बताये गए हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-05-23, 10:22 IST

हिन्दू धर्म में ऐसे कई पेड़-पौधे हैं जिन्हें बहुत शुभ माना जाता है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में भी इन पेड़-पौधों का खासा महत्व बताया गया है। इन्हीं में से एक है आम का पेड़ जिसके पत्तों का प्रयोग शुभ एवं मांगलिक कार्यों और पूजा-पाठ के दौरान किया जाता है। आम के पत्तों से जुड़े कई अचूक उपाय भी ज्योतिष में बताये गए हैं। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमसे साझा किया कि आम के पत्तों को अगर घर के मंदिर में रखा जाए तो इससे कई लाभ मिलते हैं। आइये जानते हैं कि आखिर आम के पत्तों को घर के मंदिर में रखने से क्या होता है।

आम के पत्तों को घर के मंदिर में रखने के लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आम के पत्ते अत्यंत शुभ माने जाते हैं। इन्हें घर के मंदिर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ये नकारात्मकता को दूर करते हैं और घर में एक शांत, पवित्र और सकारात्मक माहौल बनाने में मदद करते हैं। आम के पत्ते दैवीय ऊर्जा को आकर्षित करते हैं।

significance of keeping mango leaves at home temple

आम के पत्ते कई देवी-देवताओं को प्रिय होते हैं, विशेषकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को। मंदिर में आम के पत्ते रखने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इससे घर में सौभाग्य, सुख-समृद्धि, धन-धान्य और खुशहाली आती है। आर्थिक स्थिति घर की मजबूत होती है।

यह भी पढ़ें: आम के पत्ते में किन देवी-देवताओं को भोग लगाएं?

आम के पत्ते घर के मंदिर में रखने से घर की शुद्धता, पवित्रता और शुभता बनी रहती है। घर में कैसा भी वास्तु, ग्रह या पितृ दोष क्यों न हो, दूर हो जाता है। आम के पत्तों को घर के मंदिर में रखने से सकारात्मक बदलाव आते हैं और शुभ परिणाम जीवन में नजर आने लग जाते हैं।

ज्योतिष में यह भी माना जाता है कि आम के पत्ते घर में आने वाली बाधाओं और परेशानियों को दूर करने में सहायक होते हैं। इन्हें मंदिर में रखने से जीवन में आने वाली अड़चनें कम होती हैं और कार्य सफलतापूर्वक पूरे होते हैं। यह एक तरह से सुरक्षा कवच का काम करते हैं।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें: आम के पत्तों से करें ये उपाय, दूर होगी हर बाधा 

आम के पत्तों की उपस्थिति घर में मानसिक शांति और अच्छा स्वास्थ्य भी लाती है। इनकी ताजगी और हरा रंग मन को शांति प्रदान करता है। यह घर के सदस्यों के बीच सौहार्द और प्रेम बढ़ाता है, जिससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। गृह क्लेश पूरी तरह से नष्ट हो जाता है।

benefits of keeping mango leaves at home temple

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

FAQ
कितने आम के पत्तों का तोरण बनाना शुभ होता है?
11 या 21 आम के पत्तों का तोरण बनाना शुभ होता है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;