घर में घड़ी और कैलेंडर एक साथ रखने से क्या होता है?

घर में कैलेंडर और घड़ी को साथ में रखने से घर और घर के लोगों पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। तो अगर आपके भी घर में कैलेंडर और घड़ी साथ में रखें हुए हैं तो जान लीजिए कि यह आपके लिए शुभ है या अशुभ।
should we keep clock and calendar together at home

घर में घड़ी और कैलेंडर होना आम बात है लेकिन खास ये है कि कैलेंडर और घड़ी हम किस तरह से अपने-अपने घर में रखते हैं। उदाहरण के तौर पर कुछ लोग कैलेंडर और घड़ी को अलग-अलग रखते हैं तो वहीं, ज्यादातर लोग इन दोनों चीजों को साथ में रखते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि घर में कैलेंडर और घड़ी को साथ में रखने से घर और घर के लोगों पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। तो अगर आपके भी घर में कैलेंडर और घड़ी साथ में रखें हुए हैं तो जान लीजिए कि यह आपके लिए शुभ है या अशुभ।

घर में कैलेंडर और घड़ी को साथ में रखना चाहिए या नहीं?

ghar mein ghadi aur calendar sath mein lagane se kya hota hai

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में घड़ी और कैलेंडर को एक साथ रखना शुभ माना जाता है। घर में घड़ी और कैलेंडर को एक साथ रखने से सकारात्मक ऊर्जा का तेजी से संचार होता है और नकारात्मकता घटने लगती है।

घड़ी और कैलेंडर को एक साथ घर में रखने से घर का वास्तु सही बना रहता है। अगर घर में वास्तु दोष हो तो वह भी दूर हो जाता है। इसके अलावा, ऐसा करने से अटके हुए काम भी सही तरीके से पूरे होने लग जाते हैं।

यह भी पढ़ें:घर के टॉयलेट में कौन सा दीया जलाने से हो सकता है धन लाभ?

वास्तु शास्त्र में माना गया है कि अगर आप किसी काम को लेकर परेशान हैं जो लम्बे समय अटका हुआ है तो ऐसे में घड़ी और कैलेंडर को एक साथ रखें और रोजाना सुबह उन्हें देखते हुए उस काम के लिए घर से निकलें।

हालांकि, घड़ी और कैलेंडर को एक साथ घर में रखने से लाभ तभी संभव है जब उसकी दिशा सही हो। अगर दिशा गलत हुई तो अच्छे परिणामों के बदले नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं और वास्तु दोष लग सकता है।

घर में कैलेंडर और घड़ी को साथ में किस दिशा में लगाएं?

kya ghar mein ghadi aur calendar sath mein laga sakte hain

घड़ी को घर की पूर्व, उत्तर या पश्चिम दिशा की दीवार पर लगाना सबसे शुभ माना जाता है। पूर्व दिशा में घड़ी लगाने से नई शुरुआत होती है। वहीं, उत्तर दिशा में घड़ी लगाने से धन और समृद्धि बढ़ती है। पश्चिम दिशा में घड़ी लगाने से ने अवसर मिलते हैं।

दूसरी ओर, कैलेंडर के लिए भी यही तीन दिशाएं सबसे ज्यादा शुभ मानी जाती हैं। वहीं, कुछ और भी बातों का ध्यान रखना आवश्यक है जैसे कि घड़ी और कैलेंडर दोनों हमेशा साफ-सुथरे होने चाहिए। उन पर धूल जमा नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:Vastu Tips: बाथरूम का दरवाजा दो पल्ले का होना शुभ या अशुभ, जानें

घड़ी हमेशा सही समय बतानी चाहिए और काम करती रहनी चाहिए। रुकी हुई या खराब घड़ी नकारात्मक ऊर्जा लाती है। कैलेंडर के पुराने महीने के पन्ने तुरंत हटा देने चाहिए। कैलेंडर फट गया है तो तुरंत नया कैलेंडर लेकर आना चाहिए।

घड़ी या कैलेंडर को मुख्य द्वार के ठीक सामने नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इससे ऊर्जा का प्रवाह बाधित हो सकता है। इसके अलावा, बेडरूम में घड़ी और कैलेंडर को बिस्तर के ठीक सामने भी नहीं लगाना चाहिए। इससे तनाव बढ़ सकता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • घर की किस दिशा में लगानी चाहिए घड़ी?

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घड़ी को उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना सबसे अच्छा माना जाता है।