(what does it mean talking with dead person in dream) सोते समय व्यक्ति को कई तरह के सपने आते हैं। कई बार कुछ सपने व्यक्ति को सवालों में घेर लेते हैं। जिसका उत्तर जान पाना मुश्किल हो जाता है। स्वप्न शास्त्र में हर सपने का विभिन्न अर्थ है। सपनों का संबंध व्यक्ति के जीवन में होने वाली घटनाओं से होता है। यह शुभ और अशुभ परिणाम लेकर आते हैं। कई बार सपने में मृत लोग दिखाई देते हैं। अब ऐसे में सपने में क्या आप भी मृत व्यक्ति से बात करते हैं, तो इसका क्या मतलब है। यह किस बात का संकेत देते हैं। इसका बारे में जानना जरूरी है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
सपने में मृत प्रियजन से बात करना
अगर आपने हाल ही में अपने किसी प्रियजन को खो दिया है और उसकी मृत्यु रोग के कारण हुई हो। वह सपने में स्वस्थ और हंसता हुआ नजर आए। साथ ही आपसे बात करने की कोशिश करे, तो इसका मतलब यह कि आपका प्रियजन आपसे कह रहा है कि मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं और मुझे किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। इसके अलावा यह सपना यह भी दर्शाता है कि आपके जीवन की नई शुरुआत हो सकती है। जो सकारात्मक और प्रेमपूर्ण रहेगा। आपको जीवन में सभी सुखों की भी प्राप्ति होने वाली है।
जीवन में होगा परिवर्तन
अगर सपने में आप किसी मृत व्यक्ति से बात करते हैं, तो इसका मतलब यह है कि आपके जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती है। इसके अलावा अगर आपका कोई काम है, जिसमें बार-बार परेशानियां आ रही थी। उससे भी मुक्ति मिल सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - सपने में जीवित व्यक्ति को मृत अवस्था में देखना हो सकता है इस बात का संकेत
अटके हुए काम होंगे पूरे
सपने में मृत व्यक्ति से बात करने का आशय है कि आपके जीवन में आ रही सभी रुकावटें समाप्त हो सकती है और आपको कहीं से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। इसके अलावा अगर सपने में आपको मृत व्यक्ति हंसते हुए बात करते दिखे, तो इसका मतलब है कि आपको जीवन में कभी दुखों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इसे जरूर पढ़ें - क्या आपको भी आते हैं मृत व्यक्तियों के सपने, जानें इसका मतलब
जीवन में मिलने वाली है सफलता
अगर आपको सपने में मृत व्यक्ति हौसला देता हुआ नजर आए, तो इसका मतलब है कि आपको जीवन में बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है और आप जिस भी काम को करेंगे। उसमें आपको सफलता मिलने वाली है। इसके अलावा अगर सपने में आपको मृत व्यक्ति डांटता हुआ दिखे, तो आपको सचेत रहने की जरूरत है, अगर आपने कोई गलती की है, तो आपको उसे सुधारने की आवश्यकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों