सपने आपके भविष्य और वर्तमान के बारे में कई बातें बता सकते हैं। कुछ सपने आपको आगे आने वाले समय के लिए सचेत करने के लिए आते हैं, तो कुछ का आपके वर्तमान में घटित होने वाली घटनाओं से नाता होता है।
कई बार किसी चीज का भय हमें सपने के रूप में दिखाई देता है और वास्तविकता से उसका कोई संबंध नहीं होता है। ऐसे ही सपनों में से एक है जीवित व्यक्ति को सपने में मृत अवस्था में देखना।
इसे आप आने वाले समय के लिए एक चेतावनी के रूप में भी देख सकते हैं और यह भी हो सकता है कि आपका अनावश्यक भय आपको ऐसे सपने देखने के लिए प्रेरित कर रहा हो। यदि सपनो को व्याख्या की बात करें तो हर एक सपने का जीवन में अलग मतलब होता है और ये कहीं न कहीं आपसे जुड़ाव भी रखते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें ऐसे सपने के बारे में जिसमें आप किसी जीवित व्यक्ति को मृत अवस्था में देखते हों।
यदि आपको ऐसा कोई भी सपना दिखाई देता है तो समझें कि जल्द ही आप किसी बड़े परवर्तन से गुजरने वाले हैं। दरअसल यह सपना इसलिए दिखाई दे सकता है क्योंकि आप किसी तरह के बदलाब की उम्मीद रखते हैं और आप उस बदलाव को हासिल करने में असमर्थ हैं।
यह सपना उस व्यक्ति से जुड़ा हो सकता है जिसे आप सपने में मृत अवस्था में देख रहे हैं। आप जिस व्यक्ति के बारे में सपना देख रहे हैं ये उसके जीवन के लिए परिवर्तन का प्रतीक हो सकता है। यह सपना जीवन के एक चरण के अंत और दूसरे की शुरुआत का प्रतिनिधित्व कर सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: क्या आपको भी आते हैं मृत व्यक्तियों के सपने, जानें इसका मतलब
ऐसा माना जाता है कि अगर आप सपने में किसी जीवित व्यक्ति को मृत अवस्था में देखते हैं तो आपके घर में किसी बीमारी का आगमन हो सकता है। ऐसा जरूरी नहीं है कि उस व्यक्ति को बीमारी आए जो आपको सपने में दिख रहा है, बल्कि ये किसी भी करीबी की सेहत से जुड़ा हुआ हो सकता है। ऐसे सपने का मतलब है कि आपको अपनी सेहत का और करीबियों की भी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
यह विडियो भी देखें
सपने में किसी जीवित व्यक्ति को मृत के रूप में देखना उस व्यक्ति से दूरी या भावनात्मक अलगाव की भावना का प्रतीक हो सकता है। यह इस बात का संकेत भी हो सकता है की आपके रिश्ते जल्द ही उस व्यक्ति के साथ बिगड़ सकते हैं। ऐसा हमेशा जरूरी नहीं है, लेकिन कुछ लोगों के लिए इस सपने का मतलब किसी करीबी से अलगाव हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: क्या आप भी इस सपने को देख कर हर बार डर से कांप उठती हैं? जानिए क्या है इसका सही अर्थ
यदि आप ऐसा कोई भी सपना देखते हैं तो ये आपके किसी नुकसान के दर को दिखाता है। ऐसे सपने का मतलब यह है कि आपको किसी बड़े नुकसान से गुजरना पड़ सकता है। यह आपके भीतर के भय का प्रतीक हो सकता है।
ऐसा संभव है कि आप अपने किसी करीबी की सेहत के लिए इतने ज्यादा चिंतित हैं कि आपको सपने में वह मृत अवस्था में दिखाई दे रहा है। हालांकि यह आपकी कल्पना मात्र है जो ऐसे सपने का कारण बनती है।
यदि आपको कोई ऐसा सपना दिखाई देता है जिसमें आप खुद को ही मृत अवस्था (सपने में अपनी मृत्यु देखने का मतलब) में देख रहे हैं तो ये आपके मानसिक तनाव की वजह से भी हो सकता है। ऐसा भी संभव है कि आपको वास्तविकता में अपनी मृत्यु का भय इतना ज्यादा है कि सपने में आप ऐसी चीजें देख रहे हैं।
ये सपना आपकी बढती हुई जिम्मेदारियों का भी संकेत हो सकता है। असल जीवन में आप अपनी जिम्मेदारियों से इतना घिरे हुए हैं कि आपको इस बात का डर सता रहा है कि आप जिम्मेदारियां निभाने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं और इसी वजह से ऐसे सपने दिखाई दे रहे हैं।
कुछ संस्कृतियों का मानना है कि ऐसे सपने आपके आध्यात्मिक क्षेत्र की झलक दिखा सकते हैं। किसी जीवित व्यक्ति को मृत अवस्था में देखना आध्यात्मिक दुनिया का एक ऐसा संकेत हो सकता है कि आपको ईश्वर से जुड़ने की जरूरत है।
सपने हमेशा आपके वास्तविक जीवन से संबंध रखें ऐसा जरूरी नहीं होता है, लेकिन कुछ सपने ऐसे हो सकते हैं जो आपके लिए भविष्य का संकेत देते हों।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik .com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।