नाग पंचमी का त्योहार हिंदू धर्म में एक विशेष महत्व रखता है। यह दिन नाग देवताओं को समर्पित है जिनकी पूजा करके लोग सर्प दोष से मुक्ति पाने और परिवार में सुख-शांति व समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना करते हैं। पंचांग के अनुसार, इस साल नाग पंचमी 29 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन कई विशेष अनुष्ठान और परंपराएं निभाई जाती हैं। इन्हीं परम्पराओं में से एक यह भी है कि इस दिन घर में रोटी नहीं बनाई जाती है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स के माध्यम से इसके पीछे की धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के बारे में विस्तार से।
नाग पंचमी के दिन क्यों रोटी नहीं बनाई जाती है?
नाग पंचमी पर रोटी न बनाने के पीछे कई धार्मिक और ज्योतिषीय कारण बताए जाते हैं। ये मान्यताएं सदियों से चली आ रही हैं और इन्हें अशुभ माना जाता है, अगर इनका पालन न किया जाए तो।
घरों में रोटी बनाने के लिए लोहे के तवे का इस्तेमाल होता है। ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन लोहे से बनी किसी भी चीज का इस्तेमाल करना शुभ नहीं होता है। लोहे का तवा अक्सर सांप के फन के समान माना जाता है और इस दिन तवे को आग पर रखना या उसका उपयोग करना नाग देवता को कष्ट पहुंचाने जैसा माना जाता है। इसलिए, इस दिन लोहे के बर्तनों का उपयोग वर्जित होता है।
यह भी पढ़ें:सावन में सपने में दिखे सांप तो करें ये 3 उपाय, बन सकते हैं बिगड़े काम
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तवे को राहु ग्रह का प्रतीक माना जाता है। राहु एक छाया ग्रह है, जिसे अशुभ माना जाता है और जो जीवन में बाधाएं उत्पन्न कर सकता है। नाग पंचमी के दिन तवे का उपयोग करने से कुंडली में राहु ग्रह का प्रभाव बढ़ सकता है और राहु दोष लग सकता है। नागों की पूजा राहु-केतु के अशुभ प्रभावों और कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए की जाती है, इसलिए इस दिन राहु के प्रतीक मानी जाने वाली वस्तुओं से दूरी बनाना शुभ माना जाता है।
एक और मान्यता यह भी है कि नाग पंचमी के दिन धरती के अंदर रहने वाले नाग बाहर आते हैं। इस दिन जमीन की खुदाई, हल चलाना या नुकीली चीजों का उपयोग करना वर्जित होता है क्योंकि ऐसा करने से नागों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसा करने पर नाग देवता रुष्ट हो सकते हैं और परिवार को धन और स्वास्थ्य संबंधी हानियों का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें:भगवान शिव कैसे बने 'त्रिशूली', 'डमरूधारी' और 'नागधारी', जानें क्या है इनके पीछे की दिव्य कथा?
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों