Weekly Horoscope 30 Oct-5 Nov: यह सप्‍ताह किन राशियों के लिए रहेगा खास, जानें भविष्‍यफल

Horoscope Astrology: पूरा सप्ताह आपके लिए किस तरह की चुनौतियां और खुशियां लेकर आ रहा है। यह जानने के लिए पढ़ें अपना राशिफल। 

weekly horoscope  october to  november  for all sun signs  new pictures

आने वाले वक्त में क्या होने वाला है यह जानने की लालसा तो सभी में होती है, मगर अपना भविष्य जानना इतना आसान नहीं है। हम भविष्‍यफल के द्वारा अपने आने वाले कल की एक झलक जरूर देख सकते हैं। ऐसे में हमने पंडित मनीष शर्मा से इस हफ्ते का राशिफल जाना। आप भी अपनी राशि के बारे में जानने के लिए नीचे दिए गए भविष्‍यफल को पढ़ सकते हैं।

weekly horoscope  october to  november  for all sun signs  signsaries and taurus zodiac

मेष

  • इस सप्ताह कुछ नया और अच्छा होगा एवं जो परेशानियां काफी समय से आप झेल रही हैं, उसका भी अंत होगा।
  • इस सप्ताह आपको नए कपड़ों और गहनों की प्राप्ति भी हो सकती है।
  • सबसे अच्‍छी बात तो यह कि आप मंगलवार एवं बुधवार के दिन बीते वक्त में आपको जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करने में भी सफल होंगे।
  • आपको अपने पार्टनर से कोई अच्छा उपहार भी मिल सकता है।
  • शनिवार के दिन आपको भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।
  • नौकरी में प्रमोशन मिलेगा।
  • विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना चाहिए।
  • अगर किसी को प्रेम प्रस्ताव देने के बारे में सोच रहे हैं, तो अभी वक्त सही नहीं है। विवाहित लोगों का अपने पार्टनर से झगड़ा हो सकता है।
  • उपाय के तौर पर गरीब स्त्रियों को फल का दान करें।

वृषभ

  • आप जो मेहनत कर रहे हैं, उससे आपको आर्थिक लाभ होने वाला है। इसके बावजूद आप इस हफ्ते निराश रहेंगे।
  • पारिवारिक समस्याओं के कारण आपका मन उदास होगा, मगर आप अपने परिवार का मनोबल बढ़ाएंगे।
  • आप क्या बोल रहे हैं और किसके सामने बोल रहे हैं, इस पर ध्‍यान दें नहीं तो गुप्त बातें भी खुल जाएंगी।
  • इस सप्ताह कहीं कुछ निवेश कर रहे हों तो सावधानी बरतें। अनजानों पर बिलकुल भी भरोसा न करें।
  • मंगलवार के बार पूरा सप्ताह आपके लिए अच्‍छा रहेगा। आपकी सभी योजनाएं सफल रहेंगी। आपको दूसरों का सहयोग भी प्राप्‍त होगा।
  • कार्यस्‍थल पर अपने अधिकारियों से ज्यादा दूरी बनाकर न रखें और विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें।
  • गले में खराश हो सकती हैं और जुकाम होने की भी संभावनाएं हैं।
  • यदि आप कुंवारे हैं तो आपको विवाह प्रस्ताव मिलेंगे।
  • उपाय के तौर पर किसी गरीब को अन्न का दान करें।
weekly horoscope  october to  november  for all sun signs  gemini and cancer zodiac

मिथुन

  • इस सप्ताह का आरंभ बहुत ही अच्‍छा होगा। आपने जो-जो कार्य इस सप्ताह करने के लिए सोच रखे हैं वह सभी पूरे होंगे और आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। इस हफ्ते आपके लगभग सारे काम पूरे होंगे और आपको अपार सफलता प्राप्‍त होगी।
  • अच्‍छी बात यह है कि आपकी आय भी अच्छी बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में हो सकता है कि आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़े मगर हताश होने वाली बात नहीं है। संयम बरतते हुए यदि आप अपना कार्य करते हैं, तो उसमें आपको सफलता मिल जाएगी।
  • सप्ताह के अंत तक आपको हताश करने वाले समाचार प्राप्त हो सकते हैं। मगर इन समाचारों से खुद को दुखी करने की जगह मेहनत करें और आगे बढ़ें। मेहनत करेंगे तो आपको सफलता जरूर प्राप्त होगी।
  • यदि आप व्यापार है और साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं, तो हो सकता है कि आपके साझेदार आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार आपके लिए बेहतर दिन होंगे और आपको इन तीनों दिन बहुत खुशी प्राप्त होगी। यदि आपका किसी से विवाद हो जाए तो आपको उसमें भी विजय प्राप्त होगी। उपाय के तौर पर किसी गरीब कन्या को दूध का दान करें।

कर्क-

  • इस सप्ताह काम की अधिकता रहेगी, मगर आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्‍त होगी।
  • आपकी अधिकता के कारण आप थकावट महसूस करेंगे। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी सेहत का ध्‍यान रखें और खाना पीना समय पर लें।
  • विदेश जाना चाहते हैं, तो इस सप्ताह आपको इसका मौका मिलेगा या फिर आपने जहां का वीजा बहुत समय से लगा रखा है वह भी आपको मिल जाएगा।
  • आपको सप्ताह में गुरुवार एवं शुक्रवार को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत होगी। हो सकता है कि आपका किसी से विवाद हो जाए, इसलिए थोड़ा सा संभलकर रहें।
  • इस आप यदि किसी को प्रेम प्रस्ताव देना चाहते हैं, तो दे सकते हैं और सकता है कि आप जिससे प्रेम प्रस्‍ताव पाना चाहते हैं, वह आपको प्रपोज करे। विवाहित लोगों के संबंध अपने जीवनसाथी के साथ मधुर बने रहेंगे। उपाय के तौर पर आपको किसी विद्यार्थी को अध्ययन सामग्री दान करनी चाहिए।
weekly horoscope  october to  november  for all sun signs  leo and virgo zodiac

सिंह

  • इस सप्ताह भाग्य का साथ रहेगा और पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा, जिससे आपको कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी।
  • मंगल एवं बुधवार को कार्य की अधिकता रहेगी, मगर आपको मनचाहा पारिश्रमिक भी मिलता रहेगा, जिससे आपको खुशी मिलेगी।
  • आपके परिवार में भी खुशियों का माहौल रहेगा। हो सकता है कि आपको कहीं बाहर घूमने जाने का मौका मिले।
  • नई संपत्ति अर्जित करने के लिए सहायता प्राप्त होगी। गुरुवार एवं शुक्रवार के दिन आपको अटके धन की प्राप्ति होगी। इतना ही नहीं आपकी आय में वृद्धि भी हो सकती है। आपके लगभग सारे कार्य सफल होंगे।
  • शनिवार का दिन उदासी भरा हो सकता है। आय में कमी एवं कार्य के प्रति निराशा का भाव भी रहेगा।
  • कार्यस्थल पर निंदा करने वालों का वर्चस्व समाप्त होगा, जिससे आपके कार्यों में प्रगति होगी।
  • प्रेम प्रसंग चल रहा है, तो हो सकता है कि आपका साथी के साथ झगड़ा हो जाए। वहीं विवाहित लोगों के जीवन में भी हलचल मची रहेगी। उपाय के तौर पर निर्धन असहाय बच्चों को अन्न अथवा मिठाई का दान करें।

कन्या

  • इस सप्‍ताह आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं, इसके साथ ही आपके खर्च भी बढ़ेंगे।
  • कार्यस्‍थल पर आपको सहयोग की प्राप्ति नहीं होगी, जिससे आप बहुत ज्यादा परेशान रहेंगे। आपका कार्य भी धीमी गति से होगा।
  • मंगलवार एवं बुधवार के दिन समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपके कार्य में तेजी आएगी और आपके कुछ नए संपर्क भी बनेंगे, जो आपको अपार लाभ पहुंचाएंगे।
  • शुक्रवार और शनिवार आपको बड़ा लाभ मिलेगा। हो सकता है कि आपको कोई खुशी का समाचार मिले। आपकी आय में भी वृद्धि होगी और पैसे कमाने के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
  • अगर आप फाइनेंस का काम करते हैं, तो आपको लाभ मिलेगा। जो कर्ज आपने दिया है उसकी वसूली भी हो जाएगी।
  • आपका मन प्रसन्न रहेगा तो आपकी सेहत पर भी इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। इसलिए सेहत के लिए इस माह आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
  • प्रेम संबंध में हैं तो आपको अपने साथी से कोई अच्छा समाचार मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ विवाहित लोगों के जीवन मधुरता बनी रहेगी। उपाय के तौर पर निर्धन बच्चों को वस्त्र का दान करें।
weekly horoscope  october to  november  for all sun signs  libra scorpio

तुला-

  • इस सप्ताह आपकी राशि पर चंद्र की पूर्ण दृष्टि रहेगी, जो वित्तीय रूप से आपके लिए फायदेमंद होगी।
  • मनपसंद कार्यों को करने का मौका मिलेगा। परिवार का साथ मिलेगा एवं संतान से सुख की प्राप्ति होगी। आपको निवेश से भी लाभ प्राप्त होने की संभावना है ।
  • मंगलवार एवं बुधवार को आपको किसी बात की चिंता सता सकती है। विवाद भी हो सकता है।
  • नौकरी में प्रसन्नता रहेगी एवं व्यापार के लिए बाहर भी जाना पड़ सकता है।
  • प्रेमियों को साथी से उपहार मिलेंगे एवं प्रेम में अनुकूलता रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • उपाय के तौर पर किसी गरीब को पुराने वस्त्र का दान करें।

वृश्चिक

  • सप्ताह के आरंभ में चिंताएं अधिक होंगी एवं विरोधियों का सामना भी करना पड़ सकता है। हो सकता है अपने विरोधियों को परास्त करने में आपको अन्य लोगों की मदद लेनी पड़े।
  • मंगलवार एवं बुधवार को किसी बड़े लाभ के होने से आपको बहुत खुशी होगी, जिसे आप सेलिब्रेट भी करेंगे। हो सकता है कि आपको इस सप्ताह वाहन सुख मिले या फिर आपको मनचाहा काम करने को मिले।
  • घर हो या बाहर सभी ओर से आपको खुशीयां प्राप्‍त होंगी। इस सप्ताह आपको कोई परेशानी नहीं आएगी। विवादों का भी हल होगा।
  • गुरुवार एवं शुक्रवार का दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। आपका व्यय अधिक होगा और कुछ ऐसी परेशानियां आ जाएंगी जिनकी आपने उम्‍मीद भी नहीं की थी। किसी से विवाद भी हो सकता है, मगर शनिवार को सारी परेशानियों का हल मिल जाएगा।
  • नई नौकरी की तलाश पूरी होगी और जो लोग कारोबार कर रहे हैं वे इस सप्ताह अत्यधिक व्यस्त रहेंगे।
  • पेट में गड़बड़ी हो सकती है और चिंता के कारण अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
  • विपरीत लिंग से आप आकर्षित हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी।
  • उपाय के तौर पर बच्चों को मिठाई का वितरण करें।
weekly horoscope  october to  november  for all sun signs  sagittarius and capricorn

धनु

  • इस सप्ताह आपको संतान से सुख एवं खुशी प्राप्त होगी। इतना ही नहीं अगर आप व्‍यापारी हैं तो आपकी आय भी अच्छी बनी रहेगी। आप जो भी योजनाएं बनाएंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी और आपके सभी कार्य पूरे होंगे।
  • मंगलवार एवं बुधवार को आपका विरोधियों से सामना हो सकता है, मन में निराश रहेगी एवं आय में भी बाधा आ सकती है। बेकार के कार्य में समय व्यतीत होगा।
  • गुरुवार एवं शुक्रवार को लाभ की स्थितियां बनेंगी एवं प्रसन्नता बनी रहेगी। हर कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी।
  • शनिवार को नुकसान हो सकता है इसलिए संभलकर रहें। यदि आपको इस दिन यात्रा करनी पड़े तो उसे टालने की कोशिश करें। हो सकता है कि आपको अनावश्यक लोग परेशान करें। मगर इन बातों से परेशान न हों बल्कि कार्यस्‍थल पर इस तरह से रहें कि चिंताजनक स्थिति उत्पन्न न हो।
  • नौकरी बदलने का मन हो तो आपको कुछ वक्त के लिए उसी स्थान पर ठहरना चाहिए, जहां आप अभी हैं। हो सकता है कि आपको वर्तमान स्थान पर ही तरक्की मिल जाए।
  • प्रेमियों के लिए वक्त मुश्किल है। हो सकता है कि आपका साथी से संपर्क न हो पाए, जिससे आपको तनाव हो सकता है।
  • उपाय के तौर पर पुराने जूते-चप्पलों को दान कर दें एवं वस्त्र दान करें।

मकर

  • इस सप्ताह आपको चिंता रहेगी एवं अज्ञात भय रहेगा। कार्य में देरी से मन खिन्न रहेगा। उदासीन भाव हावी रहेगा।
  • मंगल एवं बुधवार को विभिन्न स्रोतों से लाभ प्राप्त होगा एवं नए निवेश भी लाभदायक होंगे। न्यायालयीन मामलों में विजय प्राप्त होगी।
  • गुरु एवं शुक्रवार को परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। नए वाहन खरीदने का मन भी बन सकता है। शनिवार सबसे बेहतर दिन रहेगा। आय में वृद्धि होगी एवं कार्य समय पर संपन्न होंगे। परिवार के साथ बाहर जाने का मौका प्राप्त होगा।
  • नौकरी में उन्नति तथा इंक्रीमेंट भी अच्छा होगा। बदलाव सुखद रहेगा।
  • प्रेमियों को साथी का सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।
  • क्या करें-बुजुर्गों को उपहार प्रदान करें एवं गरीब को पुराना कंबल दान करें।
weekly horoscope  october to  november  for all sun signs  aquarius and pisceas

कुंभ

  • इस सप्ताह तनाव के साथ-साथ आपको मिश्रित खुशी भी प्राप्‍त होगी। जहां आपका पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा वहीं आपको करियर में आगे बढ़ने की चिंता भी सताएगी।
  • मंगलवार एवं बुधवार को भी आपको चिंता बनी रहेगी। आपके विरोधी प्रबल बने रहेंगे एवं आपके कार्य में बाधा आ सकती है।
  • गुरुवार एवं शुक्रवार को आर्थिक योग उत्तम बने रहेंगे साथ ही आपकी तारीफ की जाएगी। आपकी प्रतिष्ठित लोगों से घनिष्ठता बढ़ेगी।
  • परिवार के लिए कुछ करने की इच्छा रहेगी लेकिन इस सप्ताह शायद संभव नहीं हो पाएगा। शनिवार को आलस्य बना रहेंगा। खर्च भी अधिक होगा।
  • निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता प्राप्‍त होगी। हो सकता है कार्यालय में आपके ऊपर जांच की जाए मगर डरें नहीं क्योंकि फैसला आपके पक्ष में होगा।
  • प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आपको साथी के ऊपर काफी व्यय करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
  • उपाय के तौर पर बच्चों में मिठाई अथवा खिलौनों का दान करें।

मीन

  • इस सप्ताह उत्साह कम रहेगा लेकिन किसी कार्य में रुकावट नहीं आएगी।
  • आर्थिक हालात अच्छे बने रहेंगे। कार्य भी समय पर होंगे। नए कार्य करने का मन होगा।
  • मंगलवार एवं बुधवार को हर कार्य में बाधा से परेशान हो सकते हैं। गुरुवार एवं शुक्रवार को साझेदारों से भी सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई भी कार्य सोच कर करें।
  • विवादित मामलों से दूर रहे। आय में कमी हो सकती है। शनिवार को सुख की प्राप्ति होगी। आय अच्छी बनी रहेगी।
  • कार्यस्थल पर सचेत रहें और किसी भी कागजों में दस्तखत करने से पहले उसे अच्छे से पढ़ लें।
  • प्रेम में साथी से झगड़ा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख बना रहेगा।
  • उपाय के तौर पर घर की या पड़ोस की छोटी बच्चियों को वस्त्र का दान करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP