Weekly Horoscope: 30 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक के इस सप्‍ताह में इल 6 राशि के जातकों के साथ होगा बहुत कुछ नया, जानने के लिए पढ़ें पूरा राशिफल

इस सप्ताह 30 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल जानें। हर राशि के लिए देखें प्रेम, करियर, स्वास्थ्य और वित्त से जुड़े ज्योतिषीय पूर्वानुमान यहां पढ़ें। 
image
image

इस वर्ष का अंतिम सप्ताह चल रहा है। बुधवार से नया वर्ष 2025 शुरू होगा। पंडित मनीष शर्मा की भविष्‍यवाणी के अनुसार इस सप्ताह लगभग सभी राशि के जातकों के लिए अनुकूल स्थिति बनी रहेगी। आपके घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आर्थिक रूप से वृद्धि देखी जाएगी। हालांकि, कुछ राशि के जातकों को अपनी सेहत को लेकर बिल्‍कुल लापरवाही नहीं करनी है। आप भी अगर जानना चाहती हैं कि इस सप्‍ताह आपके जीवन में क्‍या उतार-चढ़ाव आएंगे तो आपको एक बार अपना राशिफल जरूर पढ़ना चाहिए।

मेष राशि

aries zodiac  horoscope

रविवार को आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अज्ञात भय और चिंता बनी रहेगी। भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी रहेगी। विघ्न उपस्थित होंगे, लेकिन सोमवार और मंगलवार से स्थिति में सुधार आएगा। नाराज व्यक्तियों को मनाने में सफलता मिलेगी और परिवार में खुशियां आएंगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। बुध और गुरुवार को सफलता प्राप्त होगी। आय में वृद्धि और कार्यों में तेजी बनी रहेगी। शुक्र और शनिवार को धन प्राप्ति का योग है। मन प्रसन्न रहेगा और घूमने का अवसर मिलेगा।

प्रोफेशन: व्यापार में तेजी आएगी और नौकरी में वर्चस्व प्राप्त होगा।

शिक्षा: व्यक्तिगत कार्यों से पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। शिक्षक प्रसन्न रहेंगे।

स्वास्थ्य: आंखों और सिर में दर्द हो सकता है। मूत्र विकार की संभावना है।

प्रेम: साथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

क्या करें: पार्वती जी को मिष्ठान्न का भोग लगाएं।

मेष साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

वृषभ राशि

चंद्रमा की दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। अटके हुए धन की प्राप्ति होगी और कार्य समय पर पूरे होंगे। यात्रा लाभदायक होगी और प्रसन्नता देने वाले समाचार प्राप्त होंगे। सोम और मंगलवार को मित्रों से संभलकर रहें। धन की कमी और विरोधियों से परेशानी हो सकती है। कुविचारों की अधिकता होगी। बुध और गुरुवार को भाग्य अनुकूल रहेगा। सहयोग मिलेगा और कार्य में तेजी आएगी। नए लाभकारी संपर्क बनेंगे। शुक्र और शनिवार का दिन भी अच्छा रहेगा। व्यस्तता बढ़ेगी और धन की प्राप्ति होगी।

प्रोफेशन: निवेश से लाभ होगा और नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी।

शिक्षा: बौद्धिक प्रदर्शन श्रेष्ठ रहेगा और सहपाठियों से सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य: पैरों में दर्द और अत्यधिक तनाव रह सकता है। सिरदर्द भी होगा।

प्रेम: साथी से सहयोग मिलेगा और कुंवारों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त होंगे।

क्या करें: दुर्गा जी को हरे वस्त्र चढ़ाएं या चने का भोग लगाएं।वृषभ साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

मिथुन राशि

रविवार को चिंताएं अधिक हो सकती हैं। शत्रु कार्य बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। योजनाएं विफल हो सकती हैं। गुप्त रहस्य उजागर हो सकते हैं। सोम और मंगलवार को समय अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी और विरोधी पीछे हटेंगे। कार्य सफल होंगे। बुध और गुरुवार को फिर से संभलकर रहना होगा। अपेक्षाएं पूरी नहीं हो पाएंगी। निकट के लोगों से सावधान रहें और आर्थिक नुकसान हो सकता है। शुक्र और शनिवार को दिन अच्छा रहेगा। संतान से सहयोग मिलेगा और कार्य सफल होंगे।

प्रोफेशन: निवेश से लाभ होगा और नए सौदों के साथ नौकरी में तरक्की संभव है।

शिक्षा: साथियों से सहयोग मिलेगा और अध्ययन में पूर्णता लाने में सफल होंगे।

स्वास्थ्य: कंधे और कमर में दर्द होगा। मुंह पर चोट लगने की संभावना है।

प्रेम: साथी से निराशा मिलेगी और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

क्या करें: महाकाली को हलवे का भोग लगाएं।मिथुन साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

कर्क राशि

पंचम चंद्रमा से सब कुछ अच्छा रहने की संभावना है। गुप्त शत्रुओं की चालें नाकाम होंगी और ताकत में वृद्धि होगी। आय उत्तम बनी रहेगी और यात्राएं सफलता दिलाएंगी। संतान का सहयोग मिलेगा। मंगल और बुधवार को मामा पक्ष से निराशाजनक सूचना मिल सकती है। परिवार में किसी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। कार्य में देरी होगी। गुरु और शुक्रवार को सबसे अच्छे दिन रहेंगे। योजनाएं सफल होंगी। आय में वृद्धि होगी। सहयोग मिलेगा। शनिवार को सतर्क रहें। धैर्य रखें और कीमती सामान की रक्षा करें।

प्रोफेशन: व्यापार में उन्नति और वृद्धि का योग है। नौकरी में बाहर जाना पड़ सकता है।

शिक्षा: पढ़ाई में रुकावट आ सकती है और अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद होगा।

स्वास्थ्य: पेट की समस्याएं और वायु प्रकोप हो सकता है। घुटनों में दर्द होगा।

प्रेम: प्रेम प्रस्ताव में निराशा मिलेगी और वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहेगी।

क्या करें: गणेशजी को लाल पुष्प और घी का दीपक लगाएं।

कर्क साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

सिंह राशि

leo zodiac horoscope

रविवार को चतुर्थ चंद्र होने से कार्य की गति धीमी और आय कम बनी रहेगी। उत्साह में कमी रहेगी। समय बर्बाद होगा। सोम और मंगलवार से आय में वृद्धि हो सकती है। यात्रा का योग है और विदेश जाने वालों की अड़चनें समाप्त होंगी। संतान से सुख और सहयोग मिलेगा। बुध और गुरुवार को पुन: चिंताएं बनी रहेंगी। कार्य की गति धीमी होगी और विरोधी हावी होंगे। शुक्र और शनिवार को खुशी का समाचार मिलेगा। धनागमन होगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

प्रोफेशन: किसी को उधार देने से बचें और नौकरी में अधिकारी रुष्ट हो सकते हैं।

शिक्षा: सही वक्त पर सब कार्य करने में सफल होंगे। पढ़ाई बेहतर होगी।

स्वास्थ्य: आलस्य अधिक रहेगा और शरीर में दर्द बना रहेगा।

प्रेम: साथी से छुपकर किए गए कार्य उजागर हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सही रहेगा।

क्या करें: हनुमानजी को नारियल भेंट करें।सिंह साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

कन्या राशि

रविवार को समस्याओं का निदान होगा और नए कार्यों की शुरुआत हो सकती है। आमदनी में सुधार होगा। योजनाएं समय पर पूरी होंगी। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। सोम और मंगलवार को धार्मिकता के प्रति विचलित करने वाले लोग मिल सकते हैं। कार्य से मन खिन्न रहेगा। उत्साह में कमी रहेगी। बुध और गुरुवार को विवादों में विजय मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। संतान का साथ मिलेगा और कार्य सफल होंगे। शुक्र और शनिवार को आरोप लग सकते हैं। अनावश्यक परेशानियां आ सकती हैं। आय कम होगी।

प्रोफेशन: व्यापारिक व्यय ज्यादा हो सकते हैं। नौकरी में परेशानी बनी रहेगी।

शिक्षा: ज्यादा कार्य करने पर भी मनचाही ग्रेड मिलने में संदेह रहेगा।

स्वास्थ्य: त्वचा में तकलीफ और बाईं आंख में परेशानी हो सकती है।

प्रेम: नए दोस्त प्राप्त होंगे और जीवन साथी से मधुर संबंध रहेंगे।

क्या करें: हनुमानजी को घी का दीपक लगाएं।कन्या साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

तुला राशि

रविवार को आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन साथ ही क्रोध की अधिकता भी रहेगी। कार्य समय पर होते जाएंगे। राजपक्ष से लाभ मिलेगा। सोम और मंगलवार को पर्वतीय स्थान पर सैर का मौका मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे और विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। बुध और गुरुवार को कुछ परेशानियां रह सकती हैं। मन खिन्न रहेगा और आय में कमी हो सकती है। यात्रा पर जाने का योग भी बनेगा। शुक्र और शनिवार उत्तम दिन रहेगा। सहयोग मिलेगा।

प्रोफेशन: व्यापार में लाभ बढ़ेगा और नौकरी के लिए दूर जाना पड़ सकता है।

शिक्षा: शिक्षक प्रसन्न रहेंगे और पढ़ाई में सफलता मिलेगी। संसाधन भी उपलब्ध होंगे।

स्वास्थ्य: आंखों और दांतों में परेशानी हो सकती है। पेट भी समस्या दे सकता है।

प्रेम: साथी से मधुर संबंध रहेंगे और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

क्या करें: दुर्गा जी को आटे से बनी मिठाई अर्पित करें।तुला साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

वृश्चिक राशि

रविवार को आरंभ जोरदार होगा। आय अच्छी बनी रहेगी, लेकिन अनावश्यक शंकाएं बनी रहेंगी। प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल होगा। सहयोग प्राप्त होगा और कार्य समय पर होंगे। सोम और मंगलवार को अनुकूलता प्राप्त होगी। कार्य गति से चलते रहेंगे और स्थाई संपत्ति से लाभ होगा। बुध और गुरुवार को स्वयं के प्रयास से सफलता मिलेगी। आय अच्छी बनी रहेगी। शुक्र और शनिवार को आय में कमजोरी आ सकती है। कार्य अव्यवस्थित रहेगा। परिवार में एकता बनी रहेगी।

प्रोफेशन: व्यापारिक यात्रा का योग है। नौकरी में व्यवस्था खराब हो सकती है।

शिक्षा: खेलकूद आदि में समय व्यतीत होगा और पढ़ाई में समय नहीं मिलेगा।

स्वास्थ्य: घुटनों और बाएं पैर में चोट का भय है। त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

प्रेम: साथी की नाराजी दूर होगी और वैवाहिक संबंध सुखमय रहेगा।

क्या करें: दुर्गा जी को कच्चे दूध का भोग लगाएं।वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

धनु राशि

sagittarius horoscope weekly

रविवार को मानसिक परेशानी हो सकती है। कार्य में विलंब और आय की कमी हो सकती है। व्यय भी अधिक होंगे। अन्य लोगों का व्यवहार विचलित करने वाला हो सकता है। सोम और मंगलवार को प्रसन्नता मिलेगी। सफलताएं प्राप्त होंगी और आय में वृद्धि होगी। सहयोग की अपेक्षाएं पूरी होंगी। बुध और गुरुवार को भाग्य मजबूत रहेगा और राजपक्ष से लाभ मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण पद भी प्राप्त हो सकता है। कार्य समय पर पूरे होंगे और खुशियां प्राप्त होंगी। शुक्र और शनिवार से धन प्राप्ति सुगम होगी।

प्रोफेशन: नौकरी में पदोन्नति होगी और व्यापार में लाभ संभावित होंगे।

शिक्षा: शिक्षकों का साथ मिलेगा और नई जानकारियां प्राप्त होंगी।

स्वास्थ्य: पुराने रोगों में लाभ होगा और मन प्रसन्न रहेगा।

प्रेम: प्रेम प्रस्ताव प्राप्त होंगे और वैवाहिक जीवन में सहयोग प्राप्त होगा।

क्या करें: गणेश जी को घी का दीपक लगाएं।धनु साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

मकर राशि

रविवार को एकादश चंद्र के साथ समस्याओं का अंत होगा। नए अनुबंध होंगे और यात्राएं सफल होंगी। धन की प्राप्ति अच्छी बनी रहेगी। सोमवार की शाम से कठिनाइयां आ सकती हैं। व्यय की अधिकता होगी और तनाव बढ़ेगा। समय अनावश्यक कार्यों में भी नष्ट होगा। बुध से लेकर शुक्रवार तक सफलता प्राप्त होगी। आय बढ़ेगी और सहयोग मिलेगा। शनिवार का दिन भी सुखमय रहेगा। सफलता प्राप्त होगी।

प्रोफेशन: नए व्यापारिक सौदे होंगे और नौकरी में स्थानांतरण के साथ तरक्की का योग है।

शिक्षा: पढ़ाई में अन्य कार्यों में मन लगेगा और अभिभावक परेशान होंगे।

स्वास्थ्य: दांतों, पेट और आंतों में समस्या हो सकती है। पाइल्स आदि की समस्या हो सकती है।

प्रेम: साथी से दूर जाना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है।

क्या करें: शिवजी को फलों का भोग लगाएं।मकर साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

कुंभ राशि

रविवार को दशम चंद्र से भाग्य का साथ मिलेगा और धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। दूसरों की चिंता अधिक होगी। संकोच हानिकारक रहेगा। क्रोध की अधिकता भी रहेगी। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। सोमवार की शाम से धन की प्राप्ति होगी। सफलताएं प्राप्त होंगी और अटके कार्यों में गति आएगी। संपर्कों का लाभ मिलेगा। बुध की शाम से शुक्रवार की शाम तक परेशानियां रह सकती हैं। आय प्राप्ति में बाधा और अन्य कार्यों में रुकावट हो सकती है। शनिवार सुखमय रहेगा। धन की वृद्धि और सहयोग मिलेगा।

प्रोफेशन: कार्य में निरंतरता रहेगी और नौकरी में अधिकारी अनुकूल रहेंगे।

शिक्षा: पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न होगा और शिक्षक भी नाराज हो सकते हैं।

स्वास्थ्य: पेट और कमर में दर्द के साथ सर्दी और खांसी की समस्याएं हो सकती हैं।

प्रेम: साथी से दुख प्राप्त हो सकता है। जीवन साथी अनुकूल रहेगा।

क्या करें: गणेश जी को खीर का भोग लगाएं।कुंभ साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

मीन राशि

रविवार को आय तो प्राप्त होगी, किंतु परेशानियां कम नहीं होंगी। निराशा का भाव हावी हो सकता है। चिंताएं अधिक रहेंगी और तनाव कम नहीं होगा। सोम और मंगलवार को कार्य अधिक होंगे और सहयोग मिलेगा। आय भी अच्छी बनी रहेगी। बुध और गुरुवार को किसी बड़ी परेशानी का हल मिलने की संभावना है। शत्रु नाकाम होंगे। दिखावे में व्यय भी अधिक होगा। शुक्र और शनिवार को चिंता, अपमान और भय बना रहेगा। खर्चे में वृद्धि होगी।

प्रोफेशन: व्यापार में संभलकर कार्य करें। निवेश से बचें और नौकरी में अपने काम से काम रखें।

शिक्षा: पढ़ाई में शिक्षा स्थल पर विघ्न आ सकता है। पढ़ाई के लिए स्वयं पर भरोसा करना होगा।

स्वास्थ्य: बाईं आंख और कंधे में दर्द रहेगा। गिरकर चोट लगने का भय है।

प्रेम: साथी के साथ शांति भंग हो सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है।

क्या करें: हनुमानजी को केले के फल का भोग लगाएं।मीन साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

इस सप्ताह सभी राशियों के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अपनी राशि के अनुसार आप भी आगे के समय को अनुकूल बना सकते हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP