Aaj ka Choghadiya 23 August 2025: अपना ऑफिस खोलने के लिए ढ़ूंढ रहे हैं जमीन, तो आज दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त देखकर डील करें फाइनल

अगर आप अपने ऑफिस के लिए जमीन ढ़ूंढ रहे हैं, तो ऐसे में आप शुभ योग का खास ध्यान रखें। इससे आपके द्वारा खरीदी गई जमीन आपके लिए लाभकारी रहेगी। साथ ही, आपके व्यापार में उन्नती बनी रहेगी। इसके लिए आप ज्योतिषाचार्य जी द्वारा जानें चौघड़िया मुहूर्त।
image
image

व्यापार बढाने के लिए अक्सर लोग अलग-अलग चीजें करते हैं। वहीं कुछ लोग नई जमीन को सर्च करते हैं, ताकि अपने हिसाब से ऑफिस को तैयार करवाएं, ताकि व्यापार में कुछ तरक्की हो सके। इसके लिए जरूरी है कि आप ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स जी के बताए गए चौघड़िया मुहूर्त का ध्यान रखे। इन मुहूर्त में खरीदारी करने पर आपको भी शुभ संकेत और लाभ प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही, आपको सफलता भी प्राप्त होगी। आइए आर्टिकल में जानते हैं सही मुहूर्त।

1 - 2025-08-21T142404.149

आज का चौघड़िया मुहूर्त 23 अगस्त 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक)

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
काल सुबह 06:21 बजे से 07:56 बजे तक
शुभ सुबह 07:56 बजे से 09:31 बजे तक
रोग सुबह 09:31 बजे से 11:06 बजे तक
उद्वेग सुबह 11:06 बजे से दोपहर 12:41 बजे तक

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • काल: यह चौघड़िया शनि ग्रह से संबंधित है और इसे अशुभ माना जाता है। इस दौरान कोई भी नया या शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।
  • शुभ: यह चौघड़िया बृहस्पति ग्रह से संबंधित है और धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ, और मांगलिक कार्यों के लिए यह समय अनुकूल है।
  • रोग: यह चौघड़िया मंगल ग्रह से संबंधित है और इसे अशुभ माना जाता है। इस समय में किसी भी शुभ कार्य को करने से बचना चाहिए।
  • उद्धेग: यह चौघड़िया सूर्य ग्रह से संबंधित है और इसे भी अशुभ माना जाता है। इस समय में महत्वपूर्ण कार्य या यात्रा शुरू करने से बचना चाहिए।

23 अगस्त 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • चर: दोपहर 12:41 बजे से दोपहर 02:16 बजे तक है। यह चौघड़िया शुक्र ग्रह से संबंधित है और इसे यात्रा, व्यापार और गतिशील कार्यों के लिए शुभ माना जाता है।
  • लाभ: दोपहर 02:16 बजे से शाम 03:51 बजे तक है। यह चौघड़िया बुध ग्रह से संबंधित है और लाभ प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
  • अमृत: शाम 03:51 बजे से शाम 05:26 बजे तक रहने वाला है। यह चौघड़िया चंद्रमा से संबंधित है और सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए सबसे उत्तम माना जाता है।
  • काल: शाम 05:26 बजे से शाम 06:59 बजे तक रहेगा। यह चौघड़िया शनि ग्रह से संबंधित है और इसे अशुभ माना जाता है।

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 23 अगस्त 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
लाभ शाम 06:59 बजे से रात 08:24 बजे तक
उद्वेग रात 08:24 बजे से रात 09:49 बजे तक
शुभ रात 09:49 बजे से रात 11:14 बजे तक
अमृत रात 11:14 बजे से मध्यरात्रि 12:39 बजे तक

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • लाभ: यह चौघड़िया बुध ग्रह से संबंधित है और लाभ प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
  • उद्वेग: यह चौघड़िया सूर्य ग्रह से संबंधित है और अशुभ माना जाता है।
  • शुभ: यह चौघड़िया बृहस्पति ग्रह से संबंधित है और शुभ कार्यों के लिए अनुकूल है।
  • अमृत यह चौघड़िया चंद्रमा से संबंधित है और रात के सबसे शुभ मुहूर्तों में से एक है।
3 - 2025-08-21T142406.856

23 अगस्त 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • चर: मध्यरात्रि 12:39 बजे से रात 02:04 बजे तक रहेगा। यह चौघड़िया शुक्र ग्रह से संबंधित है और यात्रा आदि के लिए शुभ माना जाता है।
  • रोग: रात 02:04 बजे से रात 03:29 बजे तक है। यह चौघड़िया मंगल ग्रह से संबंधित है और अशुभ माना जाता है।
  • काल: रात 03:29 बजे से रात 04:54 बजे तक रहने वाला है। यह चौघड़िया शनि ग्रह से संबंधित है और अशुभ माना जाता है।
  • लाभ: रात 04:54 बजे से अगले सूर्योदय 06:21 बजे तक है। यह चौघड़िया बुध ग्रह से संबंधित है और लाभ प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP