Personality Traits: पर्स पकड़ने के तरीके से जानें अपनी फीमेल फ्रेंड की हिडन पर्सनैलिटी

ज्योतिष शास्त्र की ही एक शाखा है सामुद्रिक शास्त्र जिसमें यह बताया गया है कि कैसे किसी व्यक्ति की आदतों के जरिये उसके व्यवहार और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स आज हमें इस लेख के माध्यम से यह बताएंगे कि किसी महिला के पर्स पकड़ने का स्टाइल उनकी पर्सनैलिटी के बारे में क्या-क्या बताता है।
पर्स को कोहनी से पकड़ना (Holding Purse From Elbow Side Personality Trait)

अक्सर कई महिलाएं पर्स को अपनी कोहनी पर टांगती हैं। अगर आप भी पर्स को ऐसे ही पकड़ती हैं तो यह इस बात को दर्शाता है कि आप सोशल स्टेटस बनाये रखने की जद्दोजहद में जुटी रहती हैं। सरल शब्दों में कहें तो आपको दूसरों की राय, उनकी आपके प्रति सोच से बहुत फर्क पड़ता है।
यह भी पढ़ें: क्या एक दीये में दो बत्ती जला सकते हैं?
पर्स को क्रोस साइड से पकड़ना (Holding Purse Cross Side Personality Trait)
कई महिलाएं पर्स को किसी कॉलेज बैग की तरह गर्दन की साइड से दूसरी ओर टांगती हैं। इस तरह से पर्स को पकड़ना इस बात को दर्शाता है कि आपके अंदर सुरक्षा की भावना ज्यादा है यानी कि आप अपने साथ-साथ अपनों के लिए भी हर समय सतर्क रहती हैं और सूजबूझ से निर्णय लेती हैं।
यह भी पढ़ें: क्यों होता था पुराने घरों के भीतर छज्जा?
पर्स को वन साइडेड कंधे से पकड़ना (Holding Purse From One Shoulder Side Personality Trait)

कई महिलाएं पर्स को एक तरह से कंधे की ओर टांगती हैं। इस तरह से पर्स पकड़ने वाली महिलाएं बहुत शांत स्वभाव की होती हैं। ऐसी महिलाओं में आत्मविश्वास भी बहुत होता है और हर परिस्थिति को सभी प्रकार से परख लेने के बाद ही यह किसी निर्णय पर पहुंचना पसंद करती हैं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कैसे पर्स पकड़ने के तरीके से किसी की पर्सनैलिटी के बारे में कैसे पता लगाया जा सकता है और किस तरह से पर्स पकड़ना क्या दर्शाता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।