
शादी दो लोगों के जीवन की एक नई शुरुआत होती है। इस रिश्ते में दो लोग नहीं बल्कि दो परिवार बंधते हैं। दो लोगों के लिए यह रिश्ता जीवनभर का साथ होता है, एक ऐसा बंधन होता है जो खुशियों और सौभाग्य को साथ लेकर आता है। शादी-विवाह के लिए शुभ मुहूर्त देखना बहुत आवश्यक माना जाता है ताकि आने वाले जीवन में किसी भी तरह की दिक्कत न हो और वैवाहिक जीवन में समृद्धि बनी रहे। शादी-विवाह का शुभ मूहूर्त देखते समय कई बातों का ध्यान रखा जाता है। लड़के और लड़की की कुंडली, ज्योतिष ग्रह और नक्षत्र समेत कई बातों को ध्यान में रखकर पंडित शुभ मुहूर्त की गणना करते हैं, लेकिन कुछ ऐसी खास तिथियां होती हैं जिनमें विवाह करना किसी भी व्यक्ति के लिए शुभ माना जाता है।
साल 2025 के आखिर के दो महीने बचे हैं। अक्टूबर और नवंबर में विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं था, लेकिन अब देवउठान एकादशी के साथ कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। ऐसे में अगर इन महीनों में आपकी या परिवार में किसी और की शादी की योजना बन रही है, तो आपको इन तिथियों के बारे में जरूर जानना चाहिए। यहां आप ज्योतिषाचार्य सौरभ त्रिपाठी से सितंबर से दिसंबर तक के शुभ विवाह मुहूर्त के बारे में जान सकते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवशयनी एकादशी से लेकर देवउठनी एकादशी तक भगवान विष्णु योगनिद्रा में रहते हैं। इस अवधि में विवाह और अन्य शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। ऐसे में 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी के बाद से विवाह और अन्य शुभ कार्य बंद हैं और नवंबर में 2 तारीख को देवउठनी एकादशी पर समाप्त होगी। इसके बाद शादी के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं।
ऐसे में सितंबर और अक्टूबर में शादी के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है और इन दोनों महीनों में विवाह या अन्य शुभ कार्य नहीं किए जा सकते हैं। आपको नवंबर और दिसंबर का इंतजार करना होगा।

नवंबर के महीने में देवउठनी एकादशी के दिन से विवाह कार्य आरंभ हो जाते हैं। इस दौरान 2 नवंबर को देव उठनी एकादशी है। इस महीने शादी की कुछ शुभ तिथियां 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25 और 30 नवंबर हैं। इस महीने इन्हीं तिथियों में विवाह करना शुभ होगा। इन तिथियों के शुभ मुहूर्त यहां जान सकते हैं-
| विवाह तिथियां | शुभ मुहूर्त |
| 2 नवंबर 2025, रविवार | रात्रि 11:11 बजे से 3 नवम्बर 2025, सुबह 06:34 बजे तक |
| 3 नवंबर 2025, सोमवार | प्रातः 06:34 बजे से शाम 07:40 बजे तक |
| 6 नवंबर 2025, बृहस्पतिवार | रात्रि 03:28 बजे से 7 नवंबर, प्रातः 06:37 बजे तक |
| 7 नवंबर 2025, शुक्रवार | रात्रि 12:34 तक |
| 8 नवंबर 2025, शनिवार | प्रातः 07:32 बजे से रात 10:02 बजे तक |
| 12 नवंबर 2025, बुधवार | रात्रि 12:51 बजे से 13 नवंबर, सुबह 06:42 बजे तक |
| 13 नवंबर 2025, बृहस्पतिवार | प्रातः 06:42 बजे से शाम 07:38 बजे तक |
| 16 नवंबर 2025, रविवार | प्रातः 06:47 बजे से 17 नवंबर, रात्रि 02:11 बजे तक |
| 17 नवंबर 2025, सोमवार | प्रातः 05:01 बजे से 18 नवंबर, प्रातः 06:46 बजे तक |
| 18 नवंबर 2025, मंगलवार | प्रातः 06:46 बजे से सुबह 07:12 बजे तक |
| 21 नवंबर 2025, शुक्रवार | प्रातः 10:44 बजे से दोपहर 01:56 बजे तक |
| 22 नवंबर 2025, शनिवार | रात्रि 11:27 बजे से 23 नवंबर,प्रातः 06:50 बजे तक |
| 23 नवंबर 2025, रविवार | प्रातः 06:50 बजे से दोपहर 12:09 बजे तक |
| 24 नवंबर 2025, सोमवार | रात्रि 09:54 के बाद |
| 25 नवंबर 2025, मंगलवार | दोपहर 12:50 बजे से रात 11:57 बजे तक |
| 26 नवंबर 2025, बुधवार | रात्रि 11:58 के बाद |
| 27 नवंबर 2025, गुरुवार | रात्रि 02:24 तक |
| 30 नवंबर 2025, रविवार | प्रातः 07:12 बजे से 01 दिसंबर, प्रातः 06:56 तक |

दिसंबर साल का अंतिम महीना होने के साथ-साथ ठंड के मौसम की शुरुआत का संकेत भी देता है। इस महीने का सर्द वातावरण विवाह समारोहों के लिए बेहद खास और मनमोहक माना जाता है। यदि आप दिसंबर 2025 में शादी करने की योजना बना रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए शुभ हो सकता है।
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस महीने विवाह के लिए कुछ विशेष तिथियां निर्धारित की गई हैं। इस महीने की शुभ तिथियां 4, 5 और 6 दिसंबर हैं, जो वैवाहिक जीवन को सफल और सुखद बनाने में सहायक हो सकती हैं। इन दिनों पर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल होगी, जो विवाह के लिए सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगी।
विवाह की योजना बनाते समय इन शुभ तिथियों का ध्यान रखें और ज्योतिषीय परामर्श लेकर अपने खास दिन को और भी शुभ और मंगलमय बनाएं। शादी के अन्य अनुष्ठानों और तैयारियों में भी ज्योतिषीय नियमों का पालन जरूरी है इसलिए आपको इनके शुभ मुहूर्त के बारे में जान लेना चाहिए।
| विवाह तिथियां | शुभ मुहूर्त |
| 4 दिसंबर 2025, बृहस्पतिवार | शाम 06:40 बजे से 5 दिसंबर। प्रातः 06:59 बजे तक |
| 5 दिसंबर 2025, शुक्रवार | प्रातः 06:59 बजे से 6 दिसंबर, प्रातः 07:00 बजे तक |
| 6 दिसंबर 2025, शनिवार | प्रातः 07:00 बजे से प्रातः 08:48 बजे तक |
जून का महीना गर्मी के चरम के साथ-साथ विवाह के लिए कई शुभ तिथियां भी लेकर आता है। यदि आप जून में शादी की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए विशेष हो सकता है।
ज्योतिष के अनुसार, जून के महीने में विवाह के लिए कुछ शुभ तिथियां निर्धारित की गई हैं। इन तिथियों पर ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल होती है, जो विवाह को सफल और सुखद बनाने में सहायक मानी जाती है। खासतौर पर 1, 2, 4 और 7 जून को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त बताए गए हैं। इन दिनों पर शादी करने से दांपत्य जीवन में समृद्धि और खुशहाली का संचार होता है।
जून में विवाह की योजना बनाते समय इन तिथियों का ध्यान रखें और साथ ही, शादी के अन्य अनुष्ठानों के लिए भी ज्योतिषीय सलाह लें। यह न केवल आपके वैवाहिक जीवन को शुभ बनाएगा बल्कि परिवार और रिश्तेदारों के लिए भी सुखद अनुभव सुनिश्चित करेगा।इस महीने शादी के शुभ मुहूर्त यहां बताए जा रहे हैं।
| विवाह तिथियां | शुभ मुहूर्त |
| 1 जून 2025, रविवार | रात्रि 9:37 के बाद |
| 2 जून 2025, सोमवार | प्रातः 08:21 बजे से रात्रि 08:34 बजे तक |
| 4 जून 2025, बुधवार | प्रातः 08:29 बजे से 5 जून , प्रातः 05:23 बजे तक |
| 7 जून 2025, शनिवार | प्रातः 09:40 बजे से प्रातः 11:18 बजे तक |

अगर आप साल की शुरुआत में ही शादी की योजना बना रहे हैं तो जनवरी महीने की कुछ तिथियां आपके लिए बहुत शुभ हैं। इस महीने मकर संक्रांति के बाद से विवाह मुहूर्त शुरू हो जाएंगे और सबसे शुभ तिथियां 16, 17, 18, 19, 21, 22 और 24 जनवरी हैं। इन तिथियों के शुभ मुहूर्त की जानकारी यहां लें।
| विवाह तिथियां | शुभ मुहूर्त |
| 16 जनवरी 2025, गुरुवार | प्रातः 04:06 बजे से 17 जनवरी प्रातः 07:15 बजे तक |
| 17 जनवरी 2025, शुक्रवार | प्रातः 07:15 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक |
| 18 जनवरी 2025, शनिवार | दोपहर 02:51 बजे से 19 जनवरी, रात्रि 01:16 बजे तक |
| 19 जनवरी 2025, रविवार | रात्रि 01:58 बजे से 20 जनवरी, प्रातः 07:14 बजे तक |
| 21 जनवरी 2025, मंगलवार | रात्रि 11:36 बजे से 22 जनवरी, प्रातः 03:50 बजे तक |
| 22 जनवरी 2025, बुधवार | रात्रि 2:34 बजे तक |
| 24 जनवरी 2025, शुक्रवार | रात्रि 07:25 बजे से 25 जनवरी, प्रातः 07:07 बजे तक |
फरवरी का महीना हमेशा से ही प्रेम का महीना माना जाता है। ऐसे में जिन लोगों की शादी इस महीने होती है वो वैवाहिक जीवन में खुशहाल रहते हैं।
इसी महीने बसंत पंचमी का पर्व भी होता है जिसमें बिना किसी मुहूर्त के भी शादी करना शुभ माना जाता है। अगर आप भी इस महीने विवाह करना चाहते हैं तो सबसे अच्छी तिथियां 7, 13, 14, 15, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी हैं। इस महीने शादी की तिथियों के साथ शुभ मुहूर्त के बारे में यहां जानें-
| विवाह तिथियां | शुभ मुहूर्त |
| 7 फरवरी 2025, शुक्रवार | प्रातः 07:06 बजे से शाम 04:17 बजे तक |
| 13 फरवरी 2025, बृहस्पतिवार | प्रातः 07:01 बजे से प्रातः 07:31 बजे तक |
| 14 फरवरी 2025, शुक्रवार | रात्रि 11:09 बजे से 15 फरवरी प्रातः 06:59 बजे तक |
| 15 फरवरी 2025, शनिवार | प्रातः 06:59 बजे से प्रातः 10:48 बजे तक |
| 16 फरवरी 2025, रविवार | प्रातः 06:59 बजे से प्रातः 08:06 बजे तक |
| 18 फरवरी 2025, मंगलवार | प्रातः 09:52 बजे से 9 फरवरी प्रातः 06:56 बजे तक |
| 19 फरवरी 2025, बुधवार | प्रातः 06:56 बजे से रात्रि 07:32 बजे तक |
| 20 फरवरी 2025, बृहस्पतिवार | दोपहर 1:30 बजे तक |
| 21 फरवरी 2025, शुक्रवार | प्रातः 11:59 बजे से दोपहर 03:54 बजे तक |
| 25 फरवरी 2025, मंगलवार | प्रातः 08:15 बजे से शाम 06:31 बजे तक |

मार्च महीने में जहां एक तरफ सर्दी का मौसम ख़त्म होता है, वहीं इसी महीने होली का पर्व भी होता है। ठंड कम होने की वजह से कई लोग इसी महीने शादी करना पसंद करते हैं। अगर आप भी मार्च के महीने में शादी करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस महीने की 1, 2, 6, 7 और 12 तारीखें आपके लिए शुभ हैं। आइए जानें विवाह के शुभ मुहूर्त-
| विवाह तिथियां | शुभ मुहूर्त |
| 1 मार्च 2025, शनिवार | प्रातः 11:22 बजे से 2 मार्च प्रातः 06:45 बजे तक |
| 2 मार्च 2025, रविवार | प्रातः 06:45 से 3 मार्च रात्रि 01:14 बजे तक |
| 5 मार्च 2025, बुधवार | रात्रि 3:09 बजे से |
| 6 मार्च 2025, बृहस्पतिवार | रात्रि 10:01 बजे से 7 मार्च प्रातः 06:40 बजे तक |
| 7 मार्च 2025, शुक्रवार | प्रातः 06:40 बजे से प्रातः 11:32 बजे तक |
| 11 मार्च 2025, शनिवार | रात्रि 11:32 बजे से |
| 12 मार्च 2025, बुधवार | प्रातः 08:43 बजे से 13 मार्च प्रातः 04:05 बजे तक |
इसे जरूर पढ़ें: Festival Calendar 2025 : मकर संक्रांति से लेकर दिवाली तक, जानें इस वर्ष कब पड़ेगा कौन सा त्योहार
विवाह के लिए अप्रैल का महीना बहुत शुभ माना जाता है और साल 2025 में इस महीने में ही 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व पड़ रहा है, जिससे इस महीने का महत्व और ज्यादा बढ़ जाएगा। अक्षय तृतीया के दिन आप बिना मुहूर्त विचारे हुए विवाह कर सकते हैं। इस महीने विवाह की अन्य शुभ तिथियों में 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29 और 30 अप्रैल हैं। इस महीने के विवाह के शुभ मुहूर्त यहां जानें-
| विवाह तिथियां | शुभ मुहूर्त |
| 14 अप्रैल 2025, सोमवार | रात्रि 10:39 बजे से 15 अप्रैल, रात्रि 12:13 बजे तक |
| 16 अप्रैल 2025, बुधवार | रात्रि 12:19 बजे से 17 अप्रैल प्रातः 05:54 बजे तक |
| 18 अप्रैल 2025, शुक्रवार | रात्रि 01:04 से 19 अप्रैल, प्रातः 05:52 बजे तक |
| 19 अप्रैल 2025, शनिवार | प्रातः 05:52 से प्रातः 10:21 बजे तक |
| 20 अप्रैल 2025, रविवार | प्रातः 11:48 बजे से 21 अप्रैल, प्रातः 05:50 तक |
| 21 अप्रैल 2025, सोमवार | प्रातः 05:50 बजे से दोपहर 12:37 बजे तक |
| 22 अप्रैल 2025, मंगलवार | दोपहर 12:44 तक |
| 25 अप्रैल 2025, शुक्रवार | प्रातः 08:53 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक |
| 29 अप्रैल 2025, मंगलवार | शाम 06:47 बजे से 30 अप्रैल प्रातः 05:41 बजे तक |
| 30 अप्रैल 2025, बुधवार | प्रातः 05:41 बजे से दोपहर 12:02 बजे तक |

मई के महीने में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगता है, लेकिन कई लोग विवाह के लिए इस समय को शुभ मानते हैं। अगर आप भी मई के महीने में शादी करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस महीने की शुभ तिथियां 1, 5, 6, 8, 15, 17 और 18 मई हैं। आइए इस महीने के विवाह शुभ मुहूर्त के बारे में जानें -
| विवाह तिथियां | शुभ मुहूर्त |
| 1 मई 2025, बृहस्पतिवार | प्रातः 11:23 बजे से दोपहर 02:21 बजे तक |
| 5 मई 2025, सोमवार | रात्रि 08:29 बजे से 6 मई, प्रातः 05:36 बजे तक |
| 6 मई 2025, मंगलवार | प्रातः 05:36 बजे से दोपहर 03:52 बजे तक |
| 7 मई 2025, बुधवार | शाम 6:17 तक |
| 8 मई 2025, बृहस्पतिवार | दोपहर 12:29 बजे से 9 मई. रात्रि 01:57 बजे तक |
| 15 मई 2025, बृहस्पतिवार | प्रातः 04:02 बजे से 16 मई, प्रातः 05:30 बजे तक |
| 17 मई 2025, शनिवार | शाम 05:44 बजे से 18 मई, प्रातः 05:29 बजे तक |
| 18 मई 2025, रविवार | प्रातः 05:29 बजे से शाम 06:52 बजे तक |
यहां साल 2025 के सभी विवाह शुभ मुहूर्त बताए गए हैं, लेकिन शादी की सही तिथि और मुहूर्त आपकी राशि पर भी आधारित होता है। इसके सही अनुमान के लिए ज्योतिषी की सलाह लेना बेहतर विकल्प है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
| विवाह तिथियां | शुभ मुहूर्त |
| 4 दिसंबर 2025, बृहस्पतिवार | शाम 06:40 बजे से 5 दिसंबर। प्रातः 06:59 बजे तक |
| 5 दिसंबर 2025, शुक्रवार | प्रातः 06:59 बजे से 6 दिसंबर, प्रातः 07:00 बजे तक |
| 6 दिसंबर 2025, शनिवार | प्रातः 07:00 बजे से प्रातः 08:48 बजे तक |
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।