Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:30 AM IST

Vivah Panchami Puja Vidhi 2025: इस विधि-विधान से करें विवाह पंचमी पर पूजा, यहां जानें पूरी सामग्री लिस्ट; वैवाहिक जीवन की परेशानियां होंगी दूर

Vivah Panchami Puja Vidhi or Samagri List 2025: विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। आप भी इस दिन पूजा सामग्री और विधि को जानकर इस दिन को अच्छे से मना सकती हैं। इससे आपके वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर हो जाएगी। साथ ही आपको जीवनसाथी से प्यार मिलेगा।
Updated:- 2025-11-25, 10:26 IST
image

हिंदू धर्म में भगवान राम और माता सीता की पूजा का एक खास महत्व है। ऐसी मान्यता है कि अगर विवाह पंचमी के दिन कोई भी जोड़ा विवाह करता है, तो उसके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस साल विवाह पंचमी का पर्व आज यानी 25 नवंबर को है। इस दिन लोग भगवान राम और माता सीता की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान से करते हैं। इस दिन सच्चे मन से पूजा करने पर अविवाहित जोड़ों को मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। साथ ही भगवान राम और माता सीता का आशीर्वाद बना रहता है। आइए पंडित जन्मेश द्विवेदी से जानते हैं इस पूजा की सामग्री और विधि-विधान।

विवाह पंचमी पूजा सामग्री लिस्ट (Vivah Panchami Puja Samagri List 2025)

विवाह पंचमी में वो सभी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, जो विवाह के समय पंडित जी को चाहिए होती हैं। आइए इसकी लिस्ट के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

1 - 2025-11-21T111635.196

  • श्री राम और माता सीता की प्रतिमा या तस्वीर
  • दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल का मिश्रण
  • राम जी के लिए पीला या लाल वस्त्र, और सीता माता के लिए लाल रंग की चुनरी या साड़ी
  • जयमाला
  • मंगलसूत्र
  • गठबंधन के लिए वस्त्र
  • कलावा
  • सुहाग की सामग्री
  • फल
  • फूल
  • चंदन
  • रोली
  • हल्दी
  • कुमकुम
  • नैवेद्य
  • गंगाजल
  • चौकी
  • कलश
  • कौड़ी
  • तुलसी का पत्ता
  • रामचरितमानस


इसे भी पढ़ें: विवाह पंचमी की पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और इस पर्व से जुड़ी अन्य बातें 

विवाह पंचमी की पूजा विधि (Vivah Panchami Puja Vidhi 2025)

  • इसके लिए आपको ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पानी में गंगाजल डालकर स्नान करना है।
  • फिर आपको स्वच्छ वस्त्र को धारण करना है। कोशिश करें कि ये वस्त्र लाल या पीले रंग के हो।
  • इसके बाद आपको एक चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाना है।
  • इसमें आपको श्रीराम और माता सीता की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
  • चौकी के पास आपको गंगाजल भरकर कलश को भी रखना है।
  • इससे भी भगवान का अभिषेक किया जाएगा।
  • जब आप इनकी अभिषेक करा लें, तो इन्हें नए वस्त्रों को पहनाएं।
  • इसके बाद आपको भगवान को चंदन, रोली और अक्षत का टीका लगाना है।
  • फिर आपको इन दोनों का गठबंधन करना है।
  • इसके बाद उनकी आरती करनी है और माता सीता और भगवान राम को भोग लगाना है।
  • भगवान श्रीराम और माता सीता की आरती करें और मंत्रों का जाप करें।
  • विवाह पंचमी की कथा सुनें।

2 - 2025-11-21T111628.860

 

इसे भी पढ़ें: Vivah Panchami के दिन करें ये 5 उपाय, वैवाहिक जीवन के क्लेश से लेकर शादी में देरी तक की समस्या होगी दूर

इस तरह से आप विवाह पंचमी की पूजा सही सामग्री और विधि-विधान के साथ पूरी कर सकती हैं। इससे आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। साथ ही आपके जीवन में किसी तरह की समस्याएं नहीं आएंगी।

यह भी पढ़ें: सीता स्वयंवर के बाद श्री राम द्वारा तोड़े गए शिव धनुष का क्या हुआ?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।