Shri Ram Aur Mata Sita Ka Vivah:हिन्दू धर्म में विवाह पंचमी का खासा महत्व माना जाता है। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह हुआ था। विवाह पंचमी को भगवान श्री राम और माता सीता के विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है।
विवाह पंचमी के दिन भगवान श्री राम और माता सीता की पूजा होती है। साथ ही ऐसा माना जाता है कि जो भी दंपत्ति इस दिन घर में श्री राम और माता सीता का विवाह करवाते हैं उनके वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है और घर समृद्धि से भर जाता है। वैवाहिक जीवन मधुर बनता है।
विवाह पंचमी के दिन श्री राम और माता सीता के विवाह प्रसंग को भी अवश्य पढ़ना चाहिए। हालांकि इस प्रसंग से जुड़ी ऐसी कई बाते हैं जो बहुत ही कम लोगों को पता हैं। ऐसी ही रोचक बातों के बारे में हमें ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने बताया। तो चलिए आपको भी बताते हैं विवाह प्रसंग के बारे में।
श्री राम और माता सीता के विवाह के रोचक किस्से
श्री राम और माता सीता के विवाह से संबंधित दो ऐसे किस्से हैं जो बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। पहले किस्सा जुड़ा है श्री राम (श्री राम की मृत्यु कैसे हुई) के माता सीता के स्वयंवर में भाग लेने से और दूसरा किस्सा जुड़ा है रावण के माता सीता के स्वयंवर में आने से। राम-सीता विवाह के यह दोनों रामायण में भी वर्णित हैं।
यह भी पढ़ें:Vivah Panchami 2023 Upay: सुखी शादीशुदा जीवन के लिए विवाह पंचमी के दिन करें ये उपाय
ऐसा कहा जाता है कि माता सीता का जब स्वयंवर हुआ था तब ऋषि विश्वामित्र श्री राम और लक्ष्मण के साथ मिथिला पहुंचें थे। जब ऋषि विश्वामित्र ने श्री राम को आदेश दिया था धनुष तोड़ने के लिए तब वहां मौजूद अन्य राजाओं ने इसका विरोध किया था क्योंकि श्री राम स्वयंवर में आमंत्रित नहीं थे।
यह भी पढ़ें:Vivah Panchami 2023: विवाह पंचमी के दिन क्यों नहीं करनी चाहिए शादी?
इसके अलावा, दूसरा किस्सा यह है कि रावण की माता सीता से प्रथम भेंट वन में नहीं बल्कि उनके स्वयंवर में हुई थी। माता सीता (माता सीता के भाई) के स्वयंवर में रावण भी आया था। हालांकि वह शिव धनुष को खंडित नहीं कर सका और वापस लौट गया। इसी अपमान का बदला उसने सीता हरण से चुकाया।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि माता सीता और श्री राम के विवाह से जुड़े कौन सी ऐसी रोचक बातें हैं जो बहुत ही कम लोगों को पता हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shuttertsock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों