Vivah Panchami 2023: कब है विवाह पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

हिन्दू धर्म में विवाह पंचमी का खासा महत्व माना जाता है। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह हुआ था।  

vivah panchami  ka mahatva

Kab Hai Vivah Panchami 2023: हिन्दू धर्म में विवाह पंचमी का खासा महत्व माना जाता है। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह हुआ था। विवाह पंचमी को भगवान श्री राम और माता सीता के विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है।

विवाह पंचमी के दिन भगवान श्री राम और माता सीता की पूजा होती है। साथ ही ऐसा माना जाता है कि जो भी दंपत्ति इस दिन घर में श्री राम और माता सीता का विवाह करवाते हैं उनके वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है और घर समृद्धि से भर जाता है। वैवाहिक जीवन मधुर बनता है।

विवाह पंचमी के दिन श्री राम और माता सीता के विवाह प्रसंग को भी अवश्य पढ़ना चाहिए। इस पर्व के अवसर पर ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि इस साल कब मनाई जाएगी विवाह पंचमी। साथ ही, जानेंगे कि क्या है विवाह पंचमी का शुभ मुहूर्त और क्यों है इसका इतना महत्व।

कब है विवाह पंचमी 2023? (Kab Hai Vivah Panchami 2023)

vivah panchami  ki puja

मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि का शुभारंभ 16 दिसंबर को रात 8 बजे होगा। वहीं, इसका समापन 17 दिसंबर को शाम 5 बजकर 33 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, विवाह पंचमी का पर्व 17 दिसंबर को मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:Vivah Panchami 2023: श्री राम और माता सीता के विवाह से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप

विवाह पंचमी 2023 शुभ मुहूर्त (Vivah Panchami 2023 Shubh Muhurat)

विवाह पंचमी पर पूजा (पूजा-पाठ के नियम) के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 24 मिनट से दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। विवाह पंचमी के दिन घर में बालकाण्ड में विवाह प्रसंग का पाठ अवश्य पढ़ें। इस पाठ को करने से राम-सीता की असीम कृपा होती है।

यह भी पढ़ें:Vivah Panchami 2023: घर पर ऐसे करें भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह

विवाह पंचमी 2023 महत्व (Vivah Panchami 2023 Mahatva)

vivah panchami  ki tithi

विवाह पंचमी के दिन श्री राम और माता सीत (माता सीता के भाई कौन थे) के विवाह प्रसंग को पढ़ने से वैवाहिक जीवन में सुखों की वर्षा होने लगती है। दांपत्य जीवन में प्यार और मधुरता बढ़ती है। साथ ही, 'ॐ जानकीवल्लभाय नमः' मंत्र का जाप करने से शादी जल्दी हो जाती है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से विवाह पंचमी के बारे में जान सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP