Vinayak Chaturthi March 2025: विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को चढ़ाएं ये 4 चीजें, घर में हमेशा होगी बरकत

हिंदू धर्म में विनायक चतुर्थी का व्रत सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। अब ऐसे में इस दिन बप्पा को कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें चढ़ाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
 vinayak chaturthi march 2025 offer these 4 things for wealth and prosperity

सनातन धर्म में फाल्गुन मास को उत्तम फलदायी माना गया है। वहीं यह महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस महीने में महाशिवरात्रि और होली जैसे प्रमुख त्योहार विशेष रूप से मनाया जाता है। इसके अलावा, पंचांग के अनुसार, शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के अगले दिन विनायक चतुर्थी भी मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर भगवान गणेश की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश की पूजा करने से भक्तों की आय, सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही, आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। अब ऐसे में विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को क्या चढ़ाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को चढ़ाएं हल्दी

turmeric-s_650_013016045728

विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को हल्दी चढ़ाने का विशेष महत्व है। हल्दी को शुभता, पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। हल्दी चढ़ाने से वे सभी बाधाओं और परेशानियों को दूर करते हैं। गणेश जी को बुद्धि और ज्ञान का देवता माना जाता है। हल्दी चढ़ाने से बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि होती है।

विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को चढाएं दूर्वा

विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाने से जातक की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। अगर आप भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ा रहे हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि दूर्वा की 21 गांठे चढ़ाएं और "श्री गणेशाय नमः दूर्वांकुरान् समर्पयामि।" मंत्र का जाप करते हुए दूर्वा चढ़ाएं।

विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को चढ़ाएं शमी पत्ता

शमी के पत्तों में भगवान शिव का वास माना जाता है, और भगवान गणेश भगवान शिव के पुत्र हैं। इसलिए, यह पौधा उन्हें अत्यंत प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश को शमी के पत्ते चढ़ाने से उन्हें दूर्वा चढ़ाने के समान ही फल मिलता है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है, और शमी के पत्ते चढ़ाने से भक्तों के जीवन के सभी विघ्न दूर होते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - भगवान गणेश को क्यों कहते हैं गणपति बप्पा?

विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को चढ़ाएं गुलाल

Who-should-Apply-gulal-first-on-holi-2024

गुलाल को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसे भगवान गणेश को अर्पित करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। गुलाल खुशी और उत्साह का प्रतीक है। इसे भगवान गणेश को चढ़ाने से भक्तों के जीवन में खुशियां आती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- गणपति बप्‍पा की पूजा करने से मिलते हैं ये 8 लाभ, पूरी होती है सारी मनोकामना

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP