Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:43 PM IST

Vijaya Ekadashi Date 2026: आज रखा जाएगा विजया एकादशी का व्रत? यहां जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Vijaya Ekadashi Kab Hai 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर एक तिथि के अलग महत्व होता है। विजया एकादशी का दिन 13 फरवरी को पड़ रहा है। आइए बताते हैं इसके शुभ मुहूर्त, महत्व के बारे में भी जानकारी प्राप्त करें।
Updated:- 2026-02-13, 08:50 IST
image

हिंदू पंचांग के अनुसार, जब भी कोई तिथि या त्योहार आता है, तो पूजा भी उसी प्रकार से होती है। आपको बता दें कि सालभर में कुछ 24 एकादशी आती हैं। हर एक एकादशी का महत्व और आध्यात्मिक महत्व अलग होता है। फरवरी के महीने में फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है। इसलिए ये तिथि बेहद खास होती हैं। कई सारे लोग इस दिन विधिवत तरीके से व्रत भी रखते हैं। आइए पंडित जन्मेश द्विवेदी से जानते हैं शुभ मुहूर्त और पूजा का महत्व।

कब है विजया एकादशी? (Kab Hai Vijaya Ekadashi 2026)

विजया एकादशी 12 फरवरी यानी गुरुवार को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से शुरू हो रही है और 13 फरवरी यानी शुक्रवार को दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर खत्म हो रही है। ऐसे में विजय एकादशी का व्रत 13 फरवरी को रखा जाएगा। आप भी इसी दिन व्रत को धारण कर सकती हैं और पूजा को पूरा कर सकती हैं। साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त कर सकती हैं।

3 - 2026-02-10T124752.165

विजया एकादशी शुभ मुहूर्त (Vijaya Ekadashi Puja Muhurat 2026)

मुहूर्त  समय
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 17 मिनट से 6 बजकर 09 मिनज तक
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक
विजय मुहूर्त 2 बजकर 27 मिनट से 3 बजकर 12 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि  योग 7 बजे से 7 बजकर 48 मिनट तक

विजया एकादशी का महत्व क्या है?

विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा होती है। इनकी पूजा करना काफी फलदायी मानी जाती है। शास्त्रों में कहा गया है कि जैसे श्रीराम ने लंका पर विजय और रावण का संहार की कामना से समुद्र तट पर एकादशी किया था, जो उनके लिए लाभकारी साबित हुआ था। ऐसे ही आप भी जीवन की समस्याएं, सुख-शांति और समृद्धि के लिए इस व्रत को रखकर विजया प्राप्त कर सकती हैं। इससे आपके जीवन में नई शुरूआत होगी। बस आपको सही मुहूर्त और समय पर एकादशी की पूजा करनी होगी।

1 - 2026-02-10T124756.586

यह भी पढ़ें- Ekadashi Vrat List 2026: जनवरी में षटतिला से दिसंबर की मोक्षदा तक, कब-कब पड़ेंगी एकादशी तिथियां; पंडित जी से जानें शुभ मुहूर्त

विजया एकादशी पर आप भी भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इसे रख सकती हैं। साथ ही सही मुहूर्त पर पूजा-अर्चना कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।